Sunday, December 22, 2019

हमारा सबसे बड़ा वहम

इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन उसका अंहकार होता है और अहंकार के कारण वो सत्य से वंचित रह जाता है हमारे मुख्य रूप से जो वहम है कि सबसे महान देश हमारा सबसे अच्छा धर्म हमारा सबसे अच्छी संस्कृति हमारी सबसे अच्छा सम्प्रदाय हमारा सबसे अच्छी जाती हमारी सबसे अच्छा इंसान मैं खुद ये वहम दुनियां के हर आदमी मे है और वे हमारी सबसे बड़ी गलती होती है
नविन्दर भगवान

Friday, December 20, 2019

जीवन वही है जो आप है

*जीवन वही है जो आप हैं।*
****************************************
एक छोटे से गांव के बाहर एक सुबह ही सुबह एक बैलगाड़ी आकर रुकी थी। और उस बैलगाड़ी में बैठे हुए आदमी ने उस गांव के द्वार पर बैठे हुए एक बूढ़े से पूछा, इस गांव के लोग कैसे हैं? मैं इस गांव में हमेशा के लिए स्थायी निवास बनाना चाहता हूं। उस बूढ़े ने कहा: मेरे मित्र, अजनबी मित्र, इसके पहले कि मैं तुम्हें बताऊं कि इस गांव के लोग कैसे हैं, क्या मैं पूछ सकता हूं कि उस गांव के लोग कैसे थे, जिससे तुम आ रहे हो?

उस आदमी ने कहा: उनका नाम और उनका ख्याल ही मुझे क्रोध और घृणा से भर देता है। उन जैसे दुष्ट लोग इस पृथ्वी पर कहीं भी नहीं होंगे। उन शैतानों के कारण ही, उन पापियों के कारण ही तो मुझे वह गांव छोड़ना पड़ा है। मेरा हृदय जल रहा है। मैं उनके प्रति घृणा से और प्रतिशोध से भरा हुआ हूं। उनका नाम भी न लें। उस गांव की याद भी न दिलाएं।

उस बूढ़े ने कहा: फिर मैं क्षमा चाहता हूं। आप बैलगाड़ी आगे बढ़ा लें। इस गांव के लोग और भी बुरे हैं। मैं उन्हें बहुत वर्षों से जानता हूं।

वह बैलगाड़ी आगे बढ़ी भी नहीं थी कि एक घुड़सवार आकर रुक गया और उसने भी यहीपूछा उस बूढ़े से कि इस गांव में निवास करना चाहता हूं। कैसे हैं इस गांव के लोग?
उस बूढ़े ने कहा: उस गांव के लोग कैसे थे जहां से तुम आते हो? उस घुड़सवार की आंखों में आनंद के आंसू आ गए। उसकी आंखें किसी दूसरे लोक में चली गईं। उसका हृदय किन्हीं की स्मृतियों से भर गया और उसने कहा, उनकी याद भी मुझे आनंद से भर देती है। कितने प्यारे लोग थे। और मैं दुखी हूं कि उन्हें छोड़ कर मुझे मजबूरियों में आना पड़ा है। लेकिन एक सपना मन में है कि कभी फिर उस गांव में वापस लौट कर बस जाऊं। वह गांव ही मेरी कब्र बने, यही मेरी कामना है। बहुत भले थे वे लोग। उनकी याद न दिलाना। उनकी याद से ही मेरा दिल टूटा जाता है। उस बूढ़े ने कहा: इधर आओ, हम तुम्हारा स्वागत करते हैं। इस गांव के लोगों को तुम उस गांव के लोगों से भी अच्छा पाओगे। मैं इस गांव के लोगों को भलीभांति जानता हूं।

काश, वह पहला बैलगाड़ी वाला आदमी भी इस बात को सुन लेता। लेकिन वह जा चुका था।

लेकिन आपको मैं ये दोनों बातें बताए देता हूं। इसके पहले कि आपकी बैलगाड़ी पृथ्वी के द्वार से आगे बढ़ जाए, मैं आपको यह कह देना चाहता हूं कि इस पृथ्वी पर आप वैसे ही लोग पाएंगे जैसे आप हैं। इस पृथ्वी को आप आनंदपूर्ण पाएंगे, अगर आपके हृदय में आनंद की वीणा बजनी शुरू हो गई हो। और इस पृथ्वी को आप दुख से भरा हुआ पाएंगे, अगर आपके हृदय का दीया बुझा है और अंधकारपूर्ण है। आपके अतिरिक्त और कुछ भी नहीं है पृथ्वी! जीवन वही है जो आप हैं।

सत्य की किरण 

ओशो

ध्यानी की सतत प्रगति को दर्शाने के सूत्र

*आप कृपा कर यह बतायेंगे कि वे कौन-से-लक्षण हैं जो कि ध्यानी की सतत प्रगति को दर्शाते हैं?*



अगर ध्यान करते हुए, अपने पर काम करते हुए यदि तुम्हें यह पता न चलता हो कि तुम प्रगति कर रहे हो या नहीं तो यह बात ठीक से समझ लेना कि तुम प्रगति नहीं कर रहे हो। क्योंकि जब प्रगति होती है तो तुम उसे जानते हो। क्यों? यह ठीक ऐसे ही है जैसे कि बीमार होते हो और दवा ले रहे होते हो, तो क्या तुम्हें यह अनुभव नहीं होगा कि तुम स्वस्थ हो रहे हो या नहीं? यदि तुम्हें स्वास्थ्य का अनुभव नहीं हो रहा हो और फिर भी यह प्रश्न उठता हो कि तुम ठीक हो रहे हो या नहीं, तो यह बात ठीक से जान लेना कि तुम ठीक नहीं हो रहे हो। स्वस्थ होना एक ऐसा अनुभव है कि जब तुम स्वस्थ होते हो, तो तुम उसे जानते ही हो।



लेकिन यह सवाल क्यों उठता है? यह सवाल कई कारणों से उठता है। एक कि तुम वस्तुतः श्रम नहीं कर रहे हो। तुम सिर्फ अपने को धोखा दे रहे हो। तुम अपने साथ चालबाजी कर रहे हो। तब तुम क्या कर रहे हो इसकी तुम्हें परवाह कम है और इस बात की ज्यादा है कि क्या घट रहा है। यदि तुम वस्तुतः उसे कर रहे हो, तो तुम परिणाम को परमात्मा पर छोड़ सकते हो। लेकिन हमारा मन कुछ ऐसा है कि हमें कारण की परवाह कम है और हमें परिणाम की परवाह ज्यादा है-लोभ के कारण।



लोभ बिना कुछ भी किये पाना चाहता है। इसलिए लोभी मन आगे चलता है। तब लोभी चित्त पूछता है कि क्या घट रहा है? कुछ हो भी रहा है या नहीं? जो तुम लोभी चित्त पूछता है कि क्या घट रहा है? कुछ हो भी रहा है या नहीं? जो तुम कर रहे हो केवल उसकी ही चिन्ता करो, और जब कुछ होगा तो तुम उसे जानोगे। वह होगा ही तुम्हें। उसे पूछने किसी और के पास नहीं जाना पड़ेगा।



दूसरा कारण इस बात को पूछने का यह है क्योंकि हम सोचते हैं कि कुछ चिन्ह, कुछ प्रतीक, कुछ रास्ते के पत्थर होने चाहिए जिनसे कि पता चले कि मैं पहुँच रहा हूँ, कि मैं यहाँ तक पहुँच गया, मैं अब वहाँ तक पहुँच गया अंतिम लक्ष्य पर पहुँचने के पहले हम हिसाब-किताब लगाना चाहते हैं। हम आश्वस्त होना चाहते हैं कि हम आगे बढ़ रहे हैं।



लेकिन वस्तुतः रास्ते के कोई पत्थर नहीं हैं क्योंकि कोई पटा-पटाया एक रास्ता नहीं है। और प्रत्येक अलग-अलग रास्ते पर हैं, हम सब एक ही सड़क पर नहीं चल रहे हैं। यहाँ तक कि जब तुम एक ही ध्यान की विधि का प्रयोग कर रहे हो, तब भी तुम उसी रास्ते पर नहीं हो। तुम हो नहीं सकते। कोई आम रास्ता नहीं है। हर रास्ता, हर मार्ग व्यक्तिगत है, निजी है। इसलिए किसी और का अनुभव तुम्हें इस मार्ग पर मदद नहीं करेगा। बल्कि, वह हानिप्रद भी हो सकता है।



किसी को अपने मार्ग पर कुछ चीज दिखलाई पड़ सकती है। यदि वह कहता है कि यह प्रगति का चिन्ह है तो हो सकता है कि वह चीज तुम्हें दिखलाई न पड़े। वे ही वृक्ष तुम्हारे मार्ग में नहीं भी हो सकते, वे ही पत्थर तुम्हारे मार्ग में नहीं भी मिल सकते हैं। अतः इस प्रकार की बकवास के शिकार होने की जरूरत नहीं है। केवल कुछ आंतरिक अनुभूतियाँ ही संगत हैं। उदाहरण के लिये, यदि तुम प्रगति कर रहे हो, तो कुछ बातें युगपथ होने लगेंगी। एक, तुम्हें अधिकाधिक सन्तोष का अनुभव होगा।



जब ध्यान पूरा होता है तो कोई इतना तृप्त अनुभव करता है कि वह ध्यान करना भी भूल जाता है। क्योंकि ध्यान करना भी एक प्रयास है, एक असंतोष है। यदि किसी दिन तुम ध्यान करना भी भूल जाओ और तुम्हें उसकी कोई तलब न लगे, तुम्हें कोई अन्तराल महसूस नहीं हो, तुम्हें भरा-पूरापन लगे, तब जानो कि यह अच्छा चिन्ह है। बहुत से लोग हैं जो कि ध्यान करते हैं और यदि वे नहीं करते हैं वो उनके साथ एक अजीब घटना घटती है। यदि वे कहते हैं तो उन्हें कुछ भी अनुभव नहीं होता। यदि वे नहीं करते हैं तो उन्हें लगता है कि जैसे वे कुछ चूक रहे हैं।



यह एक प्रकार की आदत है, जैसे कि सिगरेट पीना, शराब पीना, या कोई भी, यह सिर्फ एक आदत है। ध्यान को एक आदत मत बनाओ, उसे जीवन्त रहने दो तब असन्तोष धीरे-धीरे खो जायेगा। 



तुम्हें सन्तोष का, तृप्ति का अनुभव होगा। और जब तुम ध्यान करते हो, तभी यदि कुछ घटित होता है, जब तुम ध्यान करते हो केवल तभी घटता है तो फिर वह झूठा है, वह सम्मोहन है। वह कुछ अच्छा करता है, लेकिन गहरा जाने वाला नहींहै। वह सिर्फ तुलना में अच्छा है। यदि कुछ भी नहीं हो रहा है, कोई ध्यान नहीं हो रहा है, कोई आनंद का क्षण नहीं आ रहा है, तो उसकी चिन्ता मत करो।



यदि कुछ हो रहा है तो उसे पकड़ो भी मत। यदि ध्यान ठीक जा रहा है, गहरा हो रहा है तो तुम सारे दिन रूपांतरित अनुभव करोगे। एक सूक्ष्म तृप्ति, एक संतोष हर क्षण मौजूद रहेगा। जो भी तुम कर रहे होओगे, तुम्हारे भीतर तुम्हें एक शीतल केन्द्र का अनुभव होगा-एक संतोष, एक तृप्ति की अनुभूति होगी।


आत्मपूजा उपनिषद 


ओशो

Monday, December 16, 2019

सही क्या ओर गलत क्या

🧐🧐🧐🧐🧐🧐🧐🧐
*उपभोगवाद की हकीकत दर्शाती पोस्ट*

सर में भयंकर दर्द था सो अपने परिचित केमिस्ट की दुकान से सर दर्द की गोली लेने रुका।
दुकान पर नौकर था, उसने मुझे गोली का पत्ता दिया ,
तो उससे मैंने पूछा गोयल साहब कहाँ गए हैं ,
*तो उसने कहा साहब के सर में दर्द था ,*
*सो सामने वाली दुकान में कॉफी पीने गये हैं।*
अभी आते होंगे!

मैं अपने हाथ मे लिए उस दवाई के पत्ते को देख रहा था.?
🤔🤔

माँ का ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा हुआ था ,
सो सवेरे सवेरे उन्हें लेकर उनके पुराने डॉक्टर के पास गया।
क्लिनिक से बाहर उनके गार्डन का नज़ारा दिख रहा था ,
जहां डॉक्टर साहब योग और व्यायाम कर रहे थे।
मुझे करीब 45 मिनिट इंतज़ार करना पड़ा। 
कुछ देर में डॉक्टर साहब अपना नींबू पानी लेकर क्लिनिक आये ,
और माँ का चेक-अप करने लगे।
उन्होंने मम्मी से कहा आपकी दवाइयां बढ़ानी पड़ेंगी ,
और एक पर्चे पर करीब 5 या 6 दवाइयों के नाम लिखे।
उन्होंने माँ को दवाइयां रेगुलर रूप से खाने की हिदायत दी।
बाद में मैंने उत्सुकता वश उनसे पूछा कि...
क्या आप बहुत समय से योग कर रहे हैं.?

तो उन्होंने कहा कि...
*पिछले 15 साल से वो योग कर रहे हैं ,*
*और ब्लड प्रेशर व अन्य बहुत सी बीमारियों से बचे हुए हैं!*

मैं अपने हाथ मे लिए हुए माँ के उस पर्चे को देख रहा था ,
जिसमे उन्होंने BP और शुगर कम करने की कई दवाइयां लिख रखी थी.?
🤔🤔

अपनी बीवी के साथ एक ब्यूटी पार्लर गया।
मेरी बीवी को हेयर ट्रीटमेंट कराना था ,
क्योंकी उनके बाल काफी खराब हो रहे थे।
रिसेप्शन में बैठी लड़की ने उन्हें कई पैकेज बताये और उनके फायदे भी।
पैकेज 1200 से लेकर 3000 तक थे।
कुछ डिस्काउंट के बाद मेरी बीवी को उन्होंने 3000 रु वाला पैकेज 2400रु में कर दिया।
हेयर ट्रीटमेंट के समय उनका ट्रीटमेंट करने वाली लड़की के बालों से अजीब सी खुशबू आ रही थी।
मैंने उससे पूछा कि आपने क्या लगा रखा है ,
कुछ अजीब सी खुशबू आ रही है।

तो उसने कहा ---
*उसने तेल में मेथी और कपूर मिला कर लगा रखा है ,*
*इससे बाल सॉफ्ट हो जाते हैं और जल्दी बढ़ते हैं।*

मैं अपनी बीवी की शक्ल देख रहा था ,
जो 2400 रु में अपने बाल अच्छे कराने आई थी।
🤔🤔

मेरी रईस कज़िन जिनका बड़ा डेयरी फार्म है, उनके फार्म पर गया।
फार्म में करीब 150 विदेशी गाय थी ,
जिनका दूध मशीनों द्वारा निकाल कर प्रोसेस किया जा रहा था।
एक अलग हिस्से में 2 देसी गैया हरा चारा खा रही थी।
पूछने पर बताया.. .
*उनके घर उन गायों का दूध नही आता ,*
*जिनका दूध उनके डेयरी फार्म से सप्लाई होता है।*
बल्कि परिवार के इस्तेमाल के लिए ...
*इन 2 देसी गायों का दूध, दही व घी इस्लेमाल होता है।*
 
मै उन लोगों के बारे में सोच रहा था ,
जो ब्रांडेड दूध को बेस्ट मानकर खरीदते हैं।
🤔🤔

एक प्रसिद्ध रेस्टुरेंट जो कि अपनी विशिष्ट थाली और शुद्ध खाने के लिए प्रसिद्ध है ,
हम खाना खाने गये।
निकलते वक्त वहां के मैनेजर ने बडी विनम्रता से पूछा-
सर खाना कैसा लगा, हम बिल्कुल शुद्ध घी तेल और मसाले यूज़ करते हैं ,
हम कोशिश करते हैं बिल्कुल घर जैसा खाना लगे।
मैंने खाने की तारीफ़ की तो उन्होंने अपना विजिटिंग कार्ड देने को अपने केबिन में गये।
काउंटर पर एक 3 डब्बों का स्टील का टिफिन रखा था।
एक वेटर ने दूसरे से कहा--
"सुनील सर का खाना अंदर केबिन में रख दे ,
बाद में खाएंगे"। 
मैंने वेटर से पूछा क्या सुनील जी यहां नही खाते?
तो उसने जवाब दिया--
*"सुनील सर कभी बाहर नही खाते ,*
*हमेशा घर से आया हुआ खाना ही खाते हैं"*

मैं अपने हाथ मे 1670 रु के बिल को देख रहा था।
🤔🤔

👇🏾
ये कुछ वाकये हैं जिनसे मुझे समझ आया कि .. 
*हम जिसे सही जीवन शैली समझते हैं ..*
*वो हमें भृमित करने का जरिया मात्र है।*

Saturday, December 7, 2019

बच्चे की हंसी

आज एक बच्चे को खेलता देखा वो एक प्लास्टिक के गिलास मे मिटी भर रहा था और जैसे जैसे गिलास भरता वो हंस रहा था एक बार तो सोचा कि बच्चे अक्सर ऐसा करते है पर जब सोचा तो पाया कि हम अपने जीवन मे क्या कर रहे ही हम भी उस बच्चे की तरह इकठा ही कर रहे है हा हम जो कर रहे है उनके नाम अलग है रुपये गाड़ी घर नाम ज्ञान लेकिन हम फिर भी खुश नही रहते क्यों क्योंकि हम उनको भोगते नही है मिलते ही हमारी मांग और बढ़ जाती है अगर उस बच्चे की तरह वर्तमान मे जिकर के देखे तो हर चीज कीमती व खुशी देने योग्य है सच मे वो बच्चा एक गुरु की तरह ज्ञान दे गया