Tuesday, October 13, 2020

बोधकथा क्रमांक ५१ osho


प्रस्तुती द्वारा:-स्वामी रमेश भारती

*____जीवन कोई नाटक नहीं है कि तुमने आज रिहर्सल कर लिया और कल नाटक में सम्मिलित हो गए।*

*___एक हसीद फकीर के जीवन में उल्लेख है कि एक सुबह वह अपने झोपड़े के बाहर खड़ा हुआ और पहला आदमी जो रास्ते पर आया, उसने उसे भीतर बुलाया। और उस आदमी से कहा कि मेरे प्यारे, एक छोटा सा सवाल है, उसका जवाब दे दो, और फिर जाओ। सवाल यह है कि अगर रास्ते पर दस कदम चलने के बाद तुम्हें हजारों स्वर्ण अशर्फियों से भरी हुई एक थैली मिल जाए तो क्या तुम उसके मालिक का पता लगा कर उसे वापस लौटा दोगे? उस आदमी ने कहा, निश्चित ही, तत्क्षण! जैसे ही थैली मुझे मिलेगी मैं आदमी का पता लगा कर उसे वापस लौटा दूंगा। वह फकीर हंसा। उसके शिष्य जो पास बैठे थे, उनसे उसने कहा कि यह आदमी मूर्ख है।*

*वह आदमी बड़ा बेचैन हुआ; क्योंकि उसने तो सीधी भली बात कही थी। और यह किस प्रकार का फकीर है! अब तक उस आदमी ने भी इस फकीर को फकीर की तरह समझा था और ज्ञानी साधु मानता था। और यह आदमी तो बड़ा गलत निकला। मैं कह रहा हूं कि थैली वापस लौटा दूंगा। यही तो सभी धर्मों का सार है कि दूसरे की चीज मत छीनना। और यह आदमी कह रहा है कि यह आदमी मूर्ख है।*

*और उस फकीर ने उससे कहा कि तू जा, बात खतम हो गई। तब वह बाहर आकर खड़ा रहा, फिर जब दूसरा आदमी निकला, उसको भीतर ले गया और कहा, एक सवाल है। अगर हजारों स्वर्ण अशर्फियों से भरी हुई थैली दस कदम चलने के बाद तुम्हें राह पर पड़ी मिल जाए तो क्या तुम उसे मालिक को खोज कर लौटा दोगे? उसने कहा, तुमने क्या मुझे मूर्ख समझा? इतना बड़ा मूर्ख समझा? लाखों रुपयों की स्वर्ण अशर्फियां मुझे मिलेंगी और मैं लौटा दूंगा! तुमने मुझे समझा क्या है? एकदम भाग जाऊंगा यह बस्ती भी छोड़ कर कि कहीं वह मालिक पता न लगा ले। फकीर ने अपने शिष्यों से कहा, यह आदमी शैतान है।*

*अब तो शिष्य भी थोड़ी झंझट में पड़े। क्योंकि पहले आदमी को कहा, मूर्ख! अगर पहला आदमी मूर्ख है तो यह आदमी ज्ञानी है। गणित तो साफ है। और अगर यह आदमी शैतान है तो पहला आदमी संत है। गणित तो साफ है। पहले को कहना मूर्ख और दूसरे को कहना शैतान, संगति नहीं मिलती। लेकिन शिष्य चुप रहे; क्योंकि फकीर तब तक बाहर चला गया था।*

*वह तीसरे आदमी को पकड़ लाया। और उससे भी यही सवाल किया कि लाखों रुपए के मूल्य की अशर्फियां मिल जाएं दस कदम की दूरी पर, तुम उसके मालिक को वापस लौटा दोगे? उस आदमी ने कहा, कहना मुश्किल है। मन का भरोसा क्या? क्षण का भी पक्का नहीं है। अगर परमात्मा की कृपा रही तो लौटा दूंगा लेकिन मन बड़ा शैतान है, और बड़ा उत्तेजनाएं देगा मन कि मत लौटाओ! मेरा सौभाग्य और परमात्मा की कृपा रही तो लौटा दूंगा; मेरा दुर्भाग्य और उसकी कृपा न रही तो लेकर भाग जाऊंगा। पर अभी कुछ भी कह नहीं सकता; क्षण आए, तभी पता चले। उस फकीर ने अपने शिष्यों से कहा कि यह आदमी सच्चा संत है।*

*क्या मतलब है❓*

*संत का पहला लक्षण यह है कि वह क्षण के साथ जीएगा। कल के लिए निर्णय नहीं लिया जा सकता। कल की कौन कहे? कल क्या होगा, कौन जानता है? कल हम होंगे भी या नहीं, यह भी कौन जानता है? और कल की परिस्थिति में क्या मौजू पड़ेगा, इसका निर्णय आज कौन लेगा और कैसे लिया जा सकता है? कल अज्ञात है; अज्ञात के लिए तुम कैसे निर्णय लोगे ?*

*#-ताओ उपनिषद-प्र-87,ओशो*

बोध कथा क्रमांक ४९



प्रस्तुती द्वारा:- स्वामी रमेश भारती

*प्रश्न:आप साफ-साफ क्यों नहीं बताते कि हम क्या करें?*

_मैंने सुना है, दीवाल से कान लगाए खड़े एक गधे ने दूसरे गधे से पूछा: "यहां क्यों खड़े हो?  यहां क्या कर रहे हो?"

पहले गधे ने जवाब दिया: "मेरा बच्चा खो गया है। इस घर से लड़ने की आवाज आ रही है। 

एक कहता है तू गधे का बच्चा है। और दूसरा कहता है तू गधे का बच्चा है। 

सोचता हूं, कब लड़ाई खत्म हो, मेरा बच्चा घर से बाहर निकले, तो लेकर जाऊं!

गधा अपने बच्चे की तलाश में है। उसे क्या पता कि यह आदमी, जो एक-दूसरे को गधा कह रहे हैं, गधा नहीं हैं। 

उसे क्या पता कि इनको गधे कहने का अर्थ बड़ा और है।

 उसे क्या पता कि ये सिर्फ गालियां दे रहे हैं। ये किसी तथ्य की घोषणा नहीं कर रहे हैं। 

मगर गधे को कैसे पता चले? गधा तो अपने बच्चे की तलाश में निकला है। वह सोचा है कि यह भी खूब रही, इस घर के भीतर मेरा बच्चा है, अब निकल आए तो ठीक है,ले जाऊं। झगड़ा खत्म हो तो मैं ले जाऊं।

मैं जब तुमसे बोल रहा हूं तो निरंतर ऐसा होगा। मैं कहूंगा कुछ, तुम समझोगे कुछ। मैंने कहा तुम जो भी करोगे, गलत होगा, क्योंकि तुम गलत हो, क्योंकि तुम्हारा होना ही गलती है। 

तुम्हारे न होने में सब ठीक हो जाएगा। तुम नहीं हुए कि परमात्मा हुआ। तुम जब तक हो, परमात्मा नहीं है। और जब तुम नहीं रहोगे, तब परमात्मा हो सकता है। 

परमात्मा ठीक है और तुम गलत हो। 

तुम तो ठीक हो ही नहीं सकते और परमात्मा गलत नहीं हो सकता। ऐसा गणित है।

तुमने अपने को ज़रा भी बचाया तो गलती जारी रहेगी; तुम बेसुरा सुर पैदा करते रहोगे। 

तुम तो विदा हो जाओ।

इसीलिए तो कहा पलटू ने कि मर्दों का काम है। जो मिटने को तैयार हो, जो अपनी गर्दन अपने हाथ से उतार कर रखने को तैयार हो--वही, केवल वही दुस्साहसी उस परमप्रिय अवस्था को पाने के लिए योग्य हो पाता है; उस परम प्यारे के द्वार में प्रवेश कर पाता है।

तुम पूछते हो: "साफ-साफ क्यों नहीं बताते हैं कि हम क्या करें?

तुम सोचते हो कि जितना साफ-साफ मैं बताता हूं, इससे और ज्यादा साफ-साफ बताया जा सकता है?

साफ-साफ बताता हूं। रोज वही-वही फिर-फिर बताता हूं। कुछ नई बात कहने को नहीं है। बात तो एक ही कहने को है। 

संदेश तो छोटा-सा है; एक पोस्टकार्ड पर लिखा जा सकता है। और ऐसे तो दुनिया के सारे शास्त्र भी उसे लिख-लिख कर पूरा नहीं कह पाते हैं। 

संदेश तो इतना ही है कि तुम शून्य हो जाओ, तो तुम्हारे शून्य में परमात्मा उतर आता है। तुम हुए शून्य कि हुए पूर्ण। बूंद खोई सागर में कि हो गई सागर।

मगर तुम साफ-साफ नहीं समझ पाते, यह मैं समझता हूं। तुम कह रहे हो मुझसे कि आप साफ-साफ क्यों नहीं बताते? 

इतना ही कहो कि हम साफ-साफ क्यों नहीं समझ पाते हैं? वहां तक ठीक है।

मेरी तरफ से बिल्कुल साफ-साफ बता रहा हूं। 

इससे ज्यादा साफ-साफ न कभी बताया गया है और न कभी बताया जा सकेगा। 

और क्या साफ-साफ हो सकता है? एक-एक ताना-बाना खोलकर तुम्हारे सामने रख दिया है। कुछ छिपाना नहीं है। कुछ रहस्य नहीं है। 

सब पत्ते तुम्हारे सामने खोलकर रख दिए हैं।_

हां, तुम्हें साफ-साफ नहीं हो रहा है, वह मैं समझता हूं। क्योंकि तुम समझने को उत्सुक ही नहीं हो। 

तुम तो जल्दी से कुछ करने को उत्सुक हो, तुम्हारी पकड़ ही गलत है। 

तुम मुझे सुनते वक्त यह भीतर गणित्री ही बिठाते रहते हो कि इसमें क्या-क्या करने योग्य मिल जाए तो करके दिखा दें। 

उसी करने की आकांक्षा के कारण तुम मुझे समझना भी चूक जाते हो।

*ओशो*

*अजहुँ चेत गंवार*

Monday, October 12, 2020

नारी को रक्षा मांगनी बंद कर देनी चाहिए |


   🙏❤️🙏
यह स्पष्ट भाव आने वाली पीढ़ी की एक-एक लड़की में, एक-एक युवती में, एक-एक नारी में होना चाहिए। मेरा भी अपना अस्तित्व है।

वह कितनी हैरानी की बात है कि नारियों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है पृथ्वी पर, लेकिन नारी इतनी भयभीत, रास्तों पर निकलना मुश्किल, बिना रक्षक पहरेदार के रास्तों पर चलना मुश्किल। नारियों की संख्या पुरुष से ज्यादा है पृथ्वी पर, और नारियां अगर एक बार तय कर ले तो यह असंभव है कि एक पत्थर फेंका जा सके उनके ऊपर, एक कंकड़ फेंका जा सके कि एक आवाज फेंकी जा सके।
लेकिन नारियों के पास कोई भाव नहीं, कोई आत्मा नहीं । कंकड़, पत्थर उन पर फेंके जाएंगे, गालियां उन्हें दी जाएंगी, रास्तों पर अपमानजनक शब्द फेंके जाएंगे और इसका कुल परिणाम क्या होगा कि वे घर आकर पुरुष की रक्षा की शरण खोजेंगी।

 अगली बार वह अपने पति को लेकर साथ निकलेगी, अपने बेटे को, अपने भाई को। वह जो सड़क पर पुरुष उन्हें परेशान कर रहे हैं, उन पुरुषों से परेशानी से बचने के लिए दूसरे पुरुषों का सहारा लेंगी। तो यह दासता कभी खत्म होने वाली नहीं है, यह दासता जारी रहेगी।

अगर पुरुष बाहर परेशान कर रहा है तो यह पुरुष वही है जो घर में बैठा हुआ है, यह दूसरा पुरुष नहीं है। क्योंकि वह जिसने आप पर पत्थर फेंका है, आप पर और गाली कसी है वह भी किसी का भाई और किसी का पति है। और आपका भाई और आपका पति भी किसी के साथ यही रास्ते पर कर रहा होगा। इसको ध्यान रखना जरूरी है, यह सवाल एक पुरुष का नहीं है, यह पुरुष कर रहा है और इसलिए सवाल पुरुष के हाथ रक्षा मांगने का नहीं है। जितनी रक्षा मांगी जाती है उतना व्यक्तित्व कमजोर होता चला जाता है।
नारी को रक्षा मांगनी बंद कर देनी चाहिए। उचित है कि गाली सह ले, उचित है कि पत्थर सह ले। लेकिन पुरुष की रक्षा से इनकार कर देना चाहिए। तो नारी की नारी का बल जगेगा और असंभव हो जाएगा बीस साल के भीतर कि सड़क पर उसका अपमान किया जा सके। लेकिन नहीं पुरुष की रक्षा मांगती है नारी। और हमें पता ही नहीं कि रक्षा मांगने वाले सदा गुलाम हो जाते हैं, जो रक्षा मांगेगा वह गुलाम हो जाएगा। जिसकी रक्षा मांगेगा उसी का गुलाम हो जाएगा।

यह सवाल एक पुरुष, दो पुरुष, अ और ब का नहीं है, यह सवाल पुरुष की वृत्ति का है। इसलिए पुरुष से ही रक्षा मांगनी दुश्मन की ही शरण में जाना है। यह नारी को समझ लेना चाहिए कि उसे अपनी रक्षा करनी है। और रक्षा किस बात से करनी है? यह जो इतना उपद्रव चारों तरफ पैदा होता है, इसका कारण क्या है? यह जो पुरुष इतना पागल मालूम पड़ता है, मुझे नामालूम कितनी महिलाएं आकर कहती हैं कि सड़कों पर निकलना, जीना मुश्किल हो गया है।

एक बूढ़ी स्त्री भी निकले तो छोटे-छोटे बच्चे भी अपमानजनक शब्द उसकी तरफ फेंकते हुए दिखाई पड़ते हैं। जीना मुश्किल हो गया है, लेकिन चुकती है और नारियां लौट कर जब यह पाएंगी कि अभद्र हो रहा है, किसी ने पत्थर फेंका है, किसी ने गाली दी है, किसी ने अपमानजनक गीत गा दिया है। तो वे आकर जो उपाय करेंगी, उन्हें पता नहीं कि वे ही उपाय इन बीमारियों का जन्मदाता हैं।
नारियां घर में आकर कहेंगी कि अब लड़के और लड़कियों को साथ पढ़ाना ठीक नहीं है। अब अपनी बच्चियों को बच्चों से दूर रखो, अब दीवालें बड़ी उठाओ, पर्दे लंबे गिराओ। और उन्हें पता नहीं जितनी दीवालें उठाओगे, जितने पर्दे गिराओगे उतनी ही मुसीबत बढ़ती चली जाएगी, दीवालों के कारण ही पत्थर फेंके जा रहे हैं, दीवालों के कारण ही, बड़े पर्दों के कारण ही पत्थर फेंके जा रहे हैं।
पुरुष और नारी के बीच जो ये सड़कों पर रास्तों पर अभद्रता हो रही है, शास्त्रों में, किताबों में, सिनेमा में, जो अभद्रता हो रही है, उस अभद्रता का बुनियादी कारण यह है कि स्त्री और पुरुष के बीच भारी फासला पैदा किया गया। यह फासला खत्म होना चाहिए तो स्त्री और पुरुष के बीच भद्रता के संबंध शुरू हो सकते हैं। यह फासला बिलकुल खत्म होना चाहिए, यह जो जितना फासला है उतना ही आकर्षण बढ़ता है। - ओशो

नारी और क्रांति🙏❤️🙏

आखिर तंत्र विज्ञान है क्या ? osho


🦅
अक्षर से क्षर की यात्रा यंत्र, क्षर से अक्षर की यात्रा मन्त्र, अक्षर से अक्षर की यात्रा तंत्र।
🦅
देह है यंत्र। दो देहों के बीच जो संबंध होता है वह है यांत्रिक। सेक्स यांत्रिक है। कामवासना यांत्रिक है। दो मशीनों के बीच घटना घट रही है।
🦅
मन है मंत्र। मंत्र शब्द मन से ही बना है। जो मन का है वही मंत्र। जिससे मन में उतरा जाता है वही मंत्र। जो मन का मौलिक सूत्र है वही मंत्र।
🦅
तो देह है यंत्र। देह से देह की यात्रा यांत्रिक – कामवासना।
🦅
मन है मंत्र। मन से मन की यात्रा मांत्रिक। जिसको तुम साधारणत: प्रेम कहते हो – दो मनों के बीच मिल जाना। दो मनों का मिलन। दो मनों के बीच एक संगीत की थिरकन। दो मनों के बीच एक नृत्य। देह से ऊपर है। देह है भौतिक, मंत्र है मानसिक, मनोवैज्ञानिक, सायकॉलॉजिकल।
🦅
और आत्मा है तंत्र। दो आकाशों का मिलन। अक्षर से अक्षर की यात्रा। जब दो आत्मायें मिलती हैं 
🦅
 तो तंत्र – न देह, न मन न सेक्स । तंत्र ऊंचे से ऊंची घटना है। तंत्र परम घटना है।
तो इससे ऐसा समझो:
🦅
देह – यंत्र, सेक्यूअल, शारीरिक।
मन – मंत्र, सायकॉलॉजिकल, मानसिक।
आत्मा – तंत्र, कॉस्मिक, आध्यात्मिक।
🦅
ये तीन तल हैं तुम्हारे जीवन के। यंत्र का तल, मंत्र का तल, तंत्र का तल। इन तीनों को ठीक से पहचानो। और तुम्हारे हर काम तीन में बंटे हैं।
फिर बहुत विरले लोग हैं – कृष्ण और बुद्ध और अष्टावक्र – बहुत विरले लोग हैं, जो तांत्रिक रूप से जीते हैं। जिसका प्रतिपल दो आकाशों का मिलन है – प्रतिपल! सोते, जागते, उठते, बैठते जो भी उसके जीवन में हो रहा है, उसमें अंतर और बाहर मिल रहे हैं, परमात्मा और प्रकृति मिल रही है, संसार और निर्वाण मिल रहा है। परम मिलन घट रहा है।
🦅
तो तुम अपनी प्रत्येक क्रिया को यांत्रिक से तांत्रिक तक पहुँचाने की चेष्टा में लग जाओ।
🦅
(अष्टावक्र महागीता, भाग #6, प्रवचन #78

*मांगो परमात्मा को मिलता गुरू है* osho





उन्नीस वर्ष की उम्र में चरणदास चले गए जंगलों में रोते, चीखते, पुकारते। सब कुछ दांव पर लगा दिया। और एक अपूर्व घटना घटती है। जब तुम परमात्मा को खोजने निकलते हो, तब गुरु मिलता है। निकलते तुम परमात्मा को खोजने, मिलता गुरु है। क्योंकि परमात्मा का सीधा साक्षात नहीं हो सकता। तुम्हारे बीच और परमात्मा के बीच भूमिका का बड़ा अंतर है। गुरु कहां तुम, कहां परमात्मा? कहां तुम बाहर-बाहर, कहां परमात्मा भीतर-भीतर इन दोनों के बीच कोई सेतु नहीं, कोई संबंध नहीं।


जो भी परमात्मा को खोजने गया है, उसे गुरु मिला है। वह परमात्मा तुम्हारे प्रति सदय हुआ, तुम्हारे भाग्य खुले इसकी खबर है, इसकी सूचना है।


मांगो परमात्मा को मिलता गुरू है। और गुरु मिल जाए, तो समझो कि तुम्हारी प्रार्थना सुनी गई; पहुंची। अब तुम अकेले नहीं हो। सेतु फैला; दोनों किनारे जुड़े।


तुम इस किनारे हो, परमात्मा उस किनारे है; गुरु सेतु हैजो दोनों किनारों को जोड़ देता है। गुरु कुछ तुम जैसा, कुछ परमात्मा जैसा। एक हाथ तुम्हारे हाथ में, एक हाथ परमात्मा के हाथ में। अब इस सहारे तुम जा सकोगे। अब यह जो झूलता सा पुल है, यह जो लक्षण झूला है इससे तुम जा सकोगे।


दूसरा किनारा तो शायद अभी दिखाई भी नहीं पड़ता, दूसरा किनारा बहुत दूर है और दूसरे किनारे को देखनेवाली आंखे भी अभी तुम्हारी जन्मी नहीं। तुम्हारी आंखे बहुत धुंघली हैं इस संसार की धुल से।

 
यह जो राख ही राख है, यह राख सब तरफ उड़ रही है; इसने तुम्हारी आंखों को भी धूमिल किया है और तुम्हारा दर्पण भी राख से दब गया है। और जन्मों-जन्मों से राख पड़ रही है। तुम भूल ही गए कि तुम्हारे भीतर कहीं दर्पण भी है। ऐसी अवस्था में तुम पुकारोगे परमात्मा को, मिलेगा गुरु। वास्तविक खोजी परमात्मा को खोजने जाता है और गुरु के चरण मिलते हैं। अगर गुरु के चरण मिल जायें, तो समझ लेनाः तुम्हारी अरजी स्वीकार हो गई; तुम्हारी खबर पहुंच गई। उस किनारे से जुड़ा हुआ कोई मिल गया।



नहीं साँझ नहीं भोर 


ओशो

समाधान ही समस्या है।'"You are the Self." osho

'
******************
समाधान ही समस्या है क्योंकि हर आदमी मूलतः स्वयं है-मैं स्वयं,आप स्वयं,यह स्वयं,वह स्वयं।
यह स्वयं प्रमाण है इसके लिये किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं।
स्व के कारण हर आदमी स्वछंद है,स्वचालक है,स्वतंत्र है,स्वबंधु है,स्वधन्य है,स्वस्थ है,स्वपूर्ण है,स्वप्रकाश,स्वप्रधान,स्वबीज,स्वभद्र,स्व भाव,स्वसिद्ध,स्व रुप,स्वज्ञ,स्ववश,स्ववृत्ति,स्व अवलंबी,स्वसंस्था,स्वस्थ,स्वस्थित,स्वच्छ,स्वधिष्ठित,स्वत:
-जितना भी कहें,कम है।स्व स्व स्व।जैसे मित्र कहता था-समझ,समझ,और समझ ही।
इसका ज्ञान स्वयं प्रज्वलित है।स्वयं से कौन छूट सकता है?क्या दो स्वयं हैं जो एक दूसरे से छूटेगा?एक दूसरे से छूटेगा तो दूसरा कौन है,दूसरा भी स्वयं है।स्वयं,स्वयं से मुक्त नहीं हो सकता अलबत्ता स्वयं की तरह रह जरुर सकता है भरपूर, अपने आपमें।
फिर समस्या कहां है?
समस्या है समाधान खोजने में।समाधान ही समस्या है।
भीतर हैं संचित वृत्तियाँ जो निरंतर उठती ही रहती हैं,अनुभव में आती ही रहती हैं।
थोडा पता लगायें कोरोना के कारण भय है या भय के कारण कोरोना है?
यह जो सब एकजुट होकर एक साथ कोरोना से लडने की बात हो रही है यह क्या डरे,दबे रहकर लडने की बात है या भयमुक्त होकर मुकाबला करने की अर्थात "कर्म" करने की बात है?
'कर्मण्येवाधिकारस्ते'।
निसंदेह यह कर्म है परंतु क्षमता पूर्वक,स्वतंत्रता पूर्वक कर्म करना तभी संभव है जब समस्या के मूल स्रोत को पहचान लिया जाय।
लोग कोरोना से डरे हुए हैं,भयभीत हैं,चिंतित हैं,अवसादग्रस्त हैं,बचाव चाहते हैं-इसका कारण है भय के मूलस्रोत से अनभिज्ञता।
भय भीतर है अपने ही संस्कार में।यह अपनी ही संचित(या दमित)वृत्ति है।बाहर कुछ भी हो सिर्फ कोरोना की ही बात नहीं,कोई भी बात और भीतर भय उभर आता है।
बाहर कुछ 'भयजनक मानकर उसका समाधान खोजा जाता है और यह 'समाधान' ही समस्या है क्योंकि यह भीतर असली समस्या से पलायन है।
भय भीतर से ही आता है,बाहर से कभी नहीं।बाहर तो कर्म है जब जैसा तब तैसा।अगर हम भीतर से आनेवाले भय को नहीं समझते तो बाहर कर्म में प्रवृत्त ह़ोना मुश्किल हो जाता है,हम पंगु हो जाते हैं।दोहरी मार पडती है।आदमी असहाय हो जाता है।ऐसा गलत समझ के कारण होता है।जब तक वह यह नहीं समझेगा कि भय का असली स्रोत वह स्वयं है,कुछ भी नहीं हो सकता।वह बाहर समाधान खोजता रहेगा और ऐसा समाधान, आत्मपलायन के रुप में स्थायी समस्या बना रहेगा।
इसलिए उसे बाहर से दृष्टि घुमाकर स्वयं पर स्थिर करनी होगी,स्वयं पर नजरें गडानी होगी कि यहाँ क्या गडबड है?स्वयं की तरह भरपूर जीने में क्या बाधा आ रही है?
आदमी बाहरी चिंता,बाहरी शंका,बाहरी भय से त्रस्त बना रहता है।सारे जन्म इसी मानसिकता में बीतते चले जाते हैं।कभी वह जान पाता है कि असली कारण खुद उसके भीतर है तब वह ठहरता है।जाहिर है कारण भीतर हो तो ठहरना ही पडेगा,कारण बाहर हो तो कहीं जा भी सकता है।
इसे समझना पडे-भीतर अहंवृत्ति के रुप में हम स्वयं हैं जिससे संचित भयवृत्ति मिलती है,एकरूप होती है और हम स्वयं वैसे ही हो जाते हैं-भयानुभवरुप।अहंबुद्धि अलग खडी रहती है और मिथ्या ही मानती है-'मैं भयभीत हूं।'
चलो मान भी लें।यह मन है,यह मैं नामक विचार है,संकल्प है,मान्यता है।यहां तक भी ठीक है मगर जैसे ही कारण बाहर माना और खुद से दृष्टि हट जाती है।अब खुद को समझे कौन?खुद को समझने के लिये खुद के साथ रहना और खुद पर दृष्टि गडाये रहना जरूरी है।
द्रष्टि बाहर है,किसी और पर है,किसी व्यक्ति, घटना,परिस्थिति पर तो अब अपने कारण को समझना कतई संभव नहीं।अपना कारण समझना हो तो अपना समग्र ध्यान स्वयं पर ही केंद्रित होना चाहिए।
यही सबसे बडी और असली समस्या है-"अन्य पर ध्यान की केंद्रितता"।
फिर भी कोशिश जरूर करनी चाहिए।आदत पुरानी है तो क्या हुआ,झूठ झूठ ही रहेगा।'सैंकडों वर्षों से जमा तहखाने का अंधकार प्रकाश की एक किरण का भी मुकाबला नहीं कर सकता'-यह उदाहरण प्रसिद्ध है इसलिए तथ्य को समझने की चेष्टा अवश्य करनी चाहिए।
धीमे धीमे जब ध्यान स्वयं पर आने लगता है तब स्वयं से छुटकारा पाने के प्रयास में कमी आने लगती है।आदमी अपने आपके साथ ठहरने लगता है।उसेभयमोहशोकविषादक्रोधक्षोभघृणाहिंसा आदि सबके कारण अपने ही भीतर साफ दिखाई पडने लगते हैं।
तब वह साक्षीभाव से उन्हें स्वतः खाली होने देता है-धैर्य पूर्वक उसे समय देता है इसके लिये या बाहरी कारणों को नकारने से अपनी अहंबुद्धि के झूठे आग्रहों को समझकर उनसे मुक्त हो जाता है।
मुक्ति का अर्थ है चेतना का मुक्त होना,ऊर्जा का मुक्त होना।यह असीम ऊर्जा है।
अब अगर असीम ऊर्जा से कहा जाय-'कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।'कर्म में ही तुम्हारा अधिकार है,फल में नहीं, तो वह कहेगी-ठीक है,ठीक है।
असीम ऊर्जा को फल की पडी नहीं होती।उसका होना ही काफी होता है।उसका होना ही कर्म है।ऐसा व्यक्ति जहां भी हो उसकी उपस्थिति मात्र से सबमें बल,साहस और हिम्मत का संचार हो जाता है।
कमजोर, डरा आदमी इसके विपरीत वातावरण निर्मित करता है।
असीम ऊर्जा भरपूर जीती है स्वयं को और हर आदमी मूलतः यही है।वह इसे जाने,अनुभव करे तथा समाधान के,बचाव के उपाय न खोजता फिरे-सही दिशा में प्रयत्नशील हो तो कुछ होना संभव है।

*मृत्यु का भय* osho





मैंने सुना है, इजिप्त में एक आश्रम था। और उस आश्रम में आश्रम के नीचे ही मरघट था। जमीन को खोद कर नीचे मरघट बनाया था। हजारों वर्ष पुराना आश्रम था। मीलों तक नीचे जमीन खोद कर उन्होंने कब्रगाह बनाई हुई थी। जब कोई भिक्षु मर जाता, तो पत्थर उखाड? कर, उस नीचे के मरघट में डाल कर चट्टान बंद कर देते थे। 



एक बार एक भिक्षु मरा। लेकिन कुछ भूल हो गई। वह मरा नहीं था, सिर्फ बेहोश हुआ था। उसे मरघट में नीचे डाल दिया। चट्टान बंद हो गई। पांच-छह घंटे बाद उस मौत की दुनिया में उसकी आंखें खुलीं, वह होश में आ गया। उसकी मुसीबत हम सोच सकते हैं! सोच लें कि हम उसकी जगह हैं। वहां लाशें ही लाशें हैं  सड़तीहुई, दुर्गंध, हड्डियां, कीड़े-मकोड़े, अंधकार, और उस भिक्षु को पता है कि जब तक अब और कोई ऊपर न मरे, तब तक चट्टान का द्वार न खुलेगा। और उसे यह भी पता है कि अब वह कितना ही चिल्लाए...चिल्लाया, जानते हुए भी चिल्लाया कि आवाज ऊपर तक नहीं पहुंचेगी...क्योंकि आश्रम मील भर दूर है। और मरघट पर तभी आते हैं आश्रम के लोग जब कोई मरता है। और बड़ी चट्टान से द्वार बंद है। फिर भी, जानते हुए...




हम भी बहुत बार जानते हुए चिल्लाते हैं, जानते हुए कि आवाज नहीं पहुंचेगी। मंदिरों में लोग चिल्ला रहे हैं, जानते हुए कि आवाज कहीं भी नहीं पहुंचेगी। हम सब चिल्ला रहे हैं जानते हुए कि आवाज नहीं पहुंचेगी। आदमी जानते हुए भी चिल्लाए चला जाता है, जहां आशा नहीं है वहां भी आशा किए चला जाता है।




वह आदमी बहुत चिल्लाया, चिल्लाया, उसका गला लग गया, आवाज निकलनी बंद हो गई। शायद हम सोचेंगे कि उस आदमी ने आत्महत्या कर ली होगी। लेकिन नहीं, उस आदमी ने आत्महत्या नहीं की। वह आदमी थोड़े-बहुत दिन नहीं, सात साल उस कब्र के भीतर जिंदा रहा। वह कैसे जिंदा रहा? उसने सड़ी हुई लाशों को खाना शुरू कर दिया। उसने कीड़े-मकोड़े, जो लाशों में पलते थे, उनको खाना शुरू कर दिया। मरघट की दीवालों से नालियों का जो पानी चूता था, वह चाट कर पीने लगा। इस प्रतीक्षा में कि कभी न कभी तो कोई मरेगा ही। द्वार तो खुलेगा ही। आज नहीं कल, कल नहीं परसों। कब सूरज उगता, उसे पता न चलता; कब रात आती, उसे पता न चलता।



सात साल बाद कोई मरा, चट्टान उठाई गई, तो वह आदमी बाहर निकला। और वह खाली बाहर नहीं निकला। इजिप्त में रिवाज है कि मरने वाले आदमियों को नये कपड़े पहना दिए जाते और उनके साथ दो-चार कपड़े कीमती रख दिए जाते, कुछ पैसे-रुपये भी रख दिए जाते। तो उसने सब मुर्दों के कपड़े और पैसे इकट्ठे कर लिए थे, जब निकलेगा तो लेता चला जाएगा। तो वह एक बड़ी पोटली बांध कर कपड़े और एक बड़ी थैली में सब रुपये भर कर बाहर आया। उसे तो कोई पहचान ही नहीं सका, मरघट पर जो लोग आए थे वे तो घबड़ा कर भागने लगे कि वह कौन है! उसके बाल जमीन छूने लगे थे, उसकी आंखों की पलकें इतनी बड़ी हो गई थीं कि आंख नहीं खुलती थी। उसने कहा, भागते हो? पहचाने नहीं? मैं वही हूं जिसे तुम सात साल पहले नीचे डाल गए थे। 



उन्होंने कहा, लेकिन तुम जिंदा कैसे रहे? अगर छह घंटे बाद होश में भी आ गए थे तो बचे कैसे? तुमने आत्महत्या न कर ली! सात साल तुम इस मरघट में रहे कैसे?



उस आदमी ने कहा, मरना इतना आसान तो नहीं है! मैं भी सोचता था। मैं भी यही सोचता, अगर कोई और उस मरघट में गिरा होता, तो मैं भी यही सोचता कि पागल, जीने की बजाय मर जाते! लेकिन अब मैं कह सकता हूं: मरना इतना आसान नहीं है। मैंने जीने की पूरी कोशिश की। और जीने के लिए मैंने जो भी किया है वह भी घबड़ाने वाला है। आज अगर फिर से सोचूं तो शायद न कर पाऊं। 



हम भी सोचेंगे कि वह आदमी कैसा आदमी रहा होगा! लेकिन वह आदमी ठीक हमारे जैसा आदमी था। हम भी उसकी जगह होते तो यही करते। और जिसे हम जिंदगी कह रहे हैं, क्या वह जिंदगी उस मरघट से बहुत भिन्न है? और जिसे हम भोजन कह रहे हैं, क्या वह उस मरघट में किए गए भोजन से बहुत भिन्न है? और जिसे हम कपड़े और रुपये का इकट्ठा करना कह रहे हैं, वह भी क्या मुर्दों से छीने गए रुपये और कपड़े नहीं हैं?



बाप बूढ़ा हो गया हो, तो चाहे बच्चे कहें या न कहें, सोचते हैं कि विदा हो जाए। वे मुर्दे के कपड़े और पैसे छीनने के लिए उत्सुक हैं। राष्ट्रपति को शुभकामनाएं भी देते हैं लोग। उपराष्ट्रपति जन्मदिन पर जाकर फूलमालाएं भी चढ़ाते हैं और मन में भगवान से जाने-अनजाने प्रार्थना भी करते हैं: कब तक टिके रहिएगा? क्योंकि वे विदा हों तो उनकी मरी हुई कुर्सी किसी को, कोई उस पर सवार हो जाए।


इसलिए दिल्ली में कोई मरता है, तो जो लोग चेहरे आंसू लिए हुए मरघट की तरफ ले जाते मालूम पड़ते हैं, वे ही तैयारी भी कर रहे होते हैं उसी वक्त कि कौन उसकी मरी हुई कुर्सी पर बैठ जाए। कहीं ऐसा न हो कि दूसरा बैठ जाए। बल्कि मरघट पर ले जाते वक्त भी इस बात की होड़ रहती है कि मुर्दे को सबसे पहले कौन हाथ दे रहा है, क्योंकि उसका कुर्सी पर कब्जा हो सकता है। मैंने सुना है कि गांधी मरे तो जिस टैंक पर चढ़ा कर उनको ले जाया गया था उस पर भी खड़े होने की प्रतियोगिता थी कि कौन-कौन नेता उस पर खड़े हो जाएं। क्योंकि दुनिया उनको देख ले कि वसीयतदार कौन है!


यह जिसको हम जिंदगी कहते हैं, यह भी एक बड़ा मरघट है, जिसमें क्यू है मरने वालों का। कोई अभी मरेगा, कोई थोड़ी देर बाद, कोई फिर थोड़ी देर बाद, कोई कल, कोई परसों, लेकिन सब मरेंगे। और इसमें जो मकान हैं हमारे पास, वे मुर्दों से छीने गए हैं, और जो कपड़े हैं वे भी, और जो धन है वह भी। और यहां भी हम जी रहे हैं बिना किसी आनंद को जाने, बिना किसी शांति को पाए, लेकिन सिर्फ एक आशा में कि शायद कल शांति मिले, कल आनंद मिले, कल कुछ मिल जाए। तो कल तक तो जीने की कोशिश करो। किसी भी भांति कल तक जी लो। कल शायद कुछ मिल जाए।


लेकिन मैं आपसे यह कहना चाहता हूं कि जो मरने के लिए तैयार नहीं है, उसे कभी कुछ न मिल सकेगा। और हम बहुत बार मरे हैं। लेकिन हम मरने से इतने भयभीत हैं कि मरने के बहुत पहले बेहोश हो जाते हैं। इसलिए हमें मृत्यु की कोई याद नहीं रह जाती। हम बहुत बार मरे हैं और बहुत बार जन्मे हैं, लेकिन हर बार मरने और जन्मने की क्रिया इतनी ज्यादा हमें डरा देती है कि हम बेहोशी में ही पैदा होते हैं और बेहोशी में ही मरते हैं। इसलिए उसकी मेमोरी, उसकी स्मृति नहीं बन पाती और गैप पड़ जाता है। इसलिए पिछले जन्म की भी स्मृति हमें नहीं रह जाती। पिछले जन्म की स्मृति न रह जाने का और कोई कारण नहीं है, पिछले जन्म की स्मृति न रह जाने का एक ही कारण है कि बीच में आई मृत्यु, और मृत्यु में हम इतने भयभीत हो गए कि बेहोश हो गए। और उस बेहोशी का जो अंतराल है, उसने स्मृति को दो हिस्सों में तोड़ दिया। पिछली स्मृति अलग टूट गई, यह स्मृति अलग टूट गई। इतना बड़ा बीच में गैप, अंतराल पड़ गया कि दोनों को जोड़ना मुश्किल है।


समाधि के द्वार पर 



ओशो 

बोध कथा क्रमांक ४८



प्रस्तुती द्वारा:- स्वामी रमेश भारती


*जापान का एक सम्राट सदगुरु की तलाश कर रहा था।* _बहुत तलाश की; सदगुरु न मिला सो न मिला। जो-जो नाम ज्ञात थे, परिचित थे, पहचाने थे, वहां-वहां गया, लेकिन तृप्ति न हुई। अपने बूढ़े वजीर से पूछा कि मैं तो युवा हूं, तुम तो बूढ़े हुए। तुम्हें तो कुछ पता होगा। कोई तो ऐसा आदमी होगा...।_
_वह बूढ़ा हंसने लगा।  *उसने कहा, आदमी तो हैं, लेकिन तुम न पहचान सकोगे। क्योंकि सच्चा सदगुरु बिलकुल सहज, स्वाभाविक होगा।* _उसमें कोई सींग थोड़े ही निकले होते हैं, जो तुम पहचान लोगे! *तुम तलाश कर रहे हो किसी उलटे-सीधे आदमी की। लोग तो मिलेंगे बहुत उलटे-सीधे। मगर जो अभी खुद ही उलटे-सीधे हैं, वे तुम्हें क्या लाख उपाय भी करें तो मार्गदर्शन दे सकेंगे?*_
   _तुम्हें भी और अस्तव्यस्त कर देंगे। तुम वैसे ही अराजक अवस्था में हो, वे तुम्हें और अराजक कर देंगे। मैं एक आदमी को जानता हूं...।_
_सम्राट तो उत्सुक था। वजीर को कहा, मैं चलने को राजी हूं।_
_वे दोनों गए मिलने उस फकीर को। *वजीर तो चरणों पर गिर पड़ा फकीर के, लेकिन सम्राट उस आदमी को देख कर इस योग्य न पाया कि इसके चरणों में गिरे।*_ _आदमी बिलकुल साधारण था। और काम भी क्या कर रहा था! लकड़ियां काट रहा था।_
_*अब कहीं सदगुरु लकड़ी काटते हैं?* कि कहीं महावीर लकड़ी काटते मिले जाएं! कि बुद्ध लकड़ी काटते मिल जाएं! सदगुरु कहीं लकड़ियां काटते हैं?_
_सम्राट ने अपने वजीर से कहा कि यह आदमी लकड़ियां काट रहा है! इसकी क्या खूबी है? वजीर ने कहा, इसकी यही खूबी है। इसी से पूछो कि इसकी साधना क्या है! तो पूछा फकीर से कि तेरी साधना क्या है?_
_*फकीर कोई और न था, झेन सदगुरु था, बोकोजू। उसने कहा, मेरी कोई साधना नहीं। जब भूख लगती है, तो भोजन कर लेता हूं। और जब नींद आती है, तो सो जाता हूं। मेरी कोई और साधना नहीं है।*_
_*सम्राट ने कहा, लेकिन यह कोई साधना हुई? यह भी कोई साधना हुई? यह तो हम सभी करते हैं। जब भूख लगती है, भोजन करते हैं। जब नींद आती है, सो जाते हैं।*_
_*बोकोजू ने कहा कि नहीं। इतने जल्दी निष्कर्ष न लो। कई बार तुम्हें भूख नहीं लगती, और तुम भोजन करते हो। और कई बार तुम्हें भूख लगती है, और तुम भोजन नहीं करते। और कई बार तुम्हें नींद आती है, और तुम सोते नहीं। और कई बार तुम्हें नींद नहीं आती, और तुम सोने की चेष्टा करते हो। इतना ही नहीं, तुम जब भोजन करते हो, तब और भी हजार काम करते हो। यंत्रवत भोजन करते रहते हो, और मन न मालूम किन-किन लोकों में भागा रहता है! *और जब तुम सोते हो, तब तुम सिर्फ सोते ही नहीं। कितने-कितने सपने देखते हो! कहां-कहां नहीं जाते! क्या-क्या नहीं करते! मन का व्यापार जारी रहता है।* मैं जब भोजन करता हूं, तो सिर्फ भोजन ही करता हूं। बस, भोजन ही करता हूं। उस वक्त भोजन करने के सिवाय बोकोजू में और कुछ भी नहीं होता। और जब सोता हूं, तो सिर्फ सोता हूं; उस समय सोने के सिवाय बोकोजू में और कुछ भी नहीं होता। और जब मुझे नींद आती है, तो मैं एक क्षण भी टालता नहीं; तत्क्षण सो जाता हूं।_
_बोकोजू के संबंध में कहानियां हैं कि कभी-कभी बीच प्रवचन में देते-देते सो जाता था! नींद आ गई, तो बोकोजू क्या करे? इतना नैसर्गिक आदमी! और ब्रह्ममुहूर्त में नहीं उठता था। और जब किसी ने पूछा उससे कि फकीर को तो ब्रह्ममुहूर्त में उठना चाहिए। तुम ब्रह्ममुहूर्त में नहीं उठते? बोकोजू ने कहा, मैंने परिभाषा बदल ली अनुभव से। फकीर जब उठे, तब ब्रह्ममुहूर्त। जब नींद खुले, तो भीतर का ब्रह्म जागना चाहता है, यह ब्रह्ममुहूर्त।_
_और जब भीतर का ब्रह्म सोना चाहता है, तो तुम अलार्म भर कर और जबरदस्ती उठने की कोशिश कर रहे हो। ठंडा पानी छिड़क रहे हो आंखों पर। राम-राम जप रहे हो। भाग-दौड़ कर रहे हो, दंड-बैठक लगा रहे हो कि किसी तरह नींद टूट जाए। क्योंकि स्वर्ग जो जाना है! ब्रह्ममुहूर्त में जगे बिना स्वर्ग तो जा न सकोगे!_
_बोकोजू कहता, जब नींद खुल गई, तब ब्रह्ममुहूर्त।_
_तो कभी-कभी दोपहर तक सोया रहता। और कभी-कभी आधी रात तक जागा रहता। जब नींद आएगी, तब सोएगा। जब भूख लगी, तो भोजन करेगा। कभी-कभी दिन, दो दिन बीत जाते और भोजन न करता। वह उपवास न था। और कभी-कभी दिन में दो बार भोजन करता। इतना नैसर्गिक!_
मगर ऐसे आदमी से कौन प्रभावित हो? _*हम तो उलटे-सीधे लोगों से प्रभावित होते हैं। इसलिए भगोड़ों ने मनुष्य को बहुत ज्यादा प्रभावित किया।*_
 *_ओशो_*

बोध कथा क्रमांक ४७



प्रस्तुती द्वारा:- स्वामी रमेश भारती

*शक्ति का अर्थशास्त्र*

कलकत्ते में, एक घर में मैं मेहमान था। बहुत बड़े धनपति हैं। सांझ को मैंने देखा कि बाहर कुछ खाटें लगा रखी हैं। तो पूछा कि “यह क्या मामला है?’ उन्होंने कहा कि “अहिंसा के कारण। खटमल पैदा हो गये हैं खाट में, मार तो सकते नहीं, लेकिन उनको धूप में डाल देंगे तो वे मर ही जायेंगे। तो रात को नौकरों को उन पर सुला देते हैं। नौकरों को दो रुपये रात दे देते हैं सोने के लिये।’

अब यह बड़ा मजेदार मामला हुआ। अहिंसक होने की कोशिश चल रही है–“खटमल न मर जाये!’ लेकिन दो रुपये देकर जिस आदमी को सुलाया है, उसको रातभर खटमल खा रहे हैं! पर उसको दो रुपये मैंने दे दिए हैं, इसलिए कोई अड़चन नहीं मालूम होती! सब मामला साफ हो गया, सुथरा हो गया !


एक तरफ अहिंसा करो, अहिंसा करने की कोशिश होगी, दूसरी तरफ हिंसा होती चली जायेगी। क्योंकि भीतर से चेतना तो बदल नहीं रही, सिर्फ कृत्य का रूप बदल रहा है; भीतर से आदमी तो बदल नहीं रहा, सिर्फ उसका व्यवहार बदल रहा है। जो व्यवहार को बदलने की कोशिश करेंगे वे पायेंगे कि जो चीज उन्होंने बदली है, वह दूसरी तरफ से भीतर प्रवेश कर गई।


बड़े आश्चर्य की बात है कि शिकारी, जिनको हम शुद्धतम हिंसक कहें, हमेशा मिलनसार और अच्छे लोग होते हैं। अगर आपको किसी शिकारी से दोस्ती है, तो आप चकित होंगे कि वह कितना मिलनसार है–है हत्यारा ! लेकिन अहिंसा की चेष्टा करनेवाला व्यक्ति, जिसने अपनी चेतना को नहीं बदला, अकसर मिलनसार नहीं होगा–दुष्ट मालूम पड़ेगा, कठोर मालूम पड़ेगा। उसे आप झुका नहीं सकते। वह झुकेगा भी नहीं, मिलने आयेगा भी नहीं।

क्या कारण है कि शिकारी इतने मिलनसार होते हैं, जो हिंसा कर रहे हैं! उनकी हिंसा शिकार में निकल जाती है, आदमी की तरफ निकलने की कोई जरूरत नहीं रह जाती। जो सब तरफ से हिंसा को रोक लेता है, उसकी हिंसा आदमी की तरफ निकलनी शुरू हो जाती है। अगर अहिंसा को माननेवाले जैनों ने इस देश में किसी भी दूसरे समाज के मुकाबले ज्यादा पैसा इकठठा किया है, तो उसका कारण है। क्योंकि हिंसा का सारा रुख बाकी तरफ से तो बच गया, हिंसा और कहीं तो निकल न सकी, सिर्फ धन की खोज में, धन को खींचने में निकल सकी।


यह एक वैज्ञानिक तथ्य है, जो मैं कह रहा हूं कि आपकी वृत्तियां अगर एक तरफ से रोक दी जायें तो दूसरी तरफ से निकलती हैं। आप जानकर हैरान होंगे कि अगर कोई दौड़नेवाला, तेज दौड़नेवाला प्रतियोगी पंद्रह दिन दौड़ने के पहले संभोग न करे तो उसकी दौड़ की गति ज्यादा होती है, अगर संभोग कर ले तो कम हो जाती है। अगर परीक्षार्थी सुबह परीक्षा दे और रात संभोग कर ले, तो उसकी बुद्धि की तीणता कम हो जाती है; अगर परीक्षा के समय में संभोग न करे तो उसकी बुद्धि की तीणता ज्यादा होती है। सैनिकों को पत्नियां नहीं ले जाने दिया जाता, क्योंकि अगर वे संभोग कर लें तो उनकी लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। उनको वासना से दूर रखा जाता है, ताकि वासना इतनी इकट्ठी हो जाए कि छुरे में प्रवेश कर जाये। जब वे किसी की हत्या करें तो हत्या काम-वासना का कृत्य बन जाये।

यह जानकर आप चकित होंगे कि जब भी कोई समाज समृद्ध हो जाता है तो उसके हार के दिन करीब आ जाते हैं, क्योंकि उसके सैनिक भी आराम से रहने लगते हैं। जब कोई समाज दीन-दरिद्र होता है तो उसके हारने के दिन नहीं होते। कभी भी अत्यंत दरिद्र समाज अगर समृद्ध समाज से टक्कर में पड़ जाये, तो समृद्ध को हारना पड़ता है। यह भारत इस अनुभव से गुजर चुका है। तीन हजार साल निरंतर भारत पर हमले होते रहे। और जो भी हमलावर था इस मुल्क पर–वह हमेशा गरीब था, दीन था, दुखी था, परेशान था। लेकिन उसकी परेशानी इतनी ज्यादा थी कि हिंसा बन गई। हम यहां बिलकुल सुखी थे, खाते-पीते थे, प्रसन्न थे, आनंदित थे, हमारी कुछ इतनी वासना इकट्ठी नहीं थी कि हिंसा बन जाये।

आप देखें, अगर आप दो-चार दिन ब्रह्मचर्य का साधन करें तो आप पायेंगे, आपका क्रोध बढ़ गया है। बड़े मजे की बात है। क्रोध बढ़ना नहीं चाहिए ब्रह्मचर्य के साधने से, घटना चाहिए। लेकिन आप अगर पंद्रह दिन ब्रह्मचर्य का साधन करें, आपका क्रोध बढ़ जायेगा; क्योंकि जो शक्ति इकट्ठी हो रही है, अब वह दूसरा मार्ग खोजेगी। जब तक आपको ध्यान का मार्ग न मिल जाये, तब तक ब्रह्मचर्य खतरनाक है; क्योंकि ब्रह्मचारी आदमी दुष्ट हो जायेगा। आप दो-चार दिन उपवास करके देखें, आप बंद ही हो जायेंगे, क्रोधी हो जायेंगे।
सभी को अनुभव है कि घर में एक-आध आदमी धार्मिक हो जाये तो पूरे घर में उपद्रव हो जाता है; क्योंकि वह धार्मिक आदमी सबको सताने की तरकीबें खोजने लगता है। उसकी तरकीबें भली होती हैं, इसलिये उनसे बचना भी मुश्किल है। वह तरकीबें भी ऐसी करता है कि आप यह भी नहीं कह सकते कि “तुम गलत हो।’ क्योंकि वह इतना अच्छा है, उपवास करता है, ब्रह्मचर्य साधता है, सुबह से उठकर योगासन करता है–बुराई तो उसमें आप खोज ही नहीं सकते। न सिगरेट पीता है, न शराब पीता है, न होटल में जाता है, न सिनेमा देखता है; घर में ही बैठकर गीता, रामायण पढ़ता रहता है। मगर वह जितना इकट्ठा कर रहा है उतना निकालेगा, चिड़चिड़ा हो जायेगा। बहुत मुश्किल है धार्मिक आदमी पाना, जो चिड़चिड़ा न हो। जब धार्मिक आदमी चिड़चिड़ा न हो तो समझना कि ठीक धार्मिक आदमी है। लेकिन धार्मिक आदमी चिड़चिड़ा होगा, सौ में निन्यानबे मौके पर; क्योंकि जो उसने रोका है, वह कहीं से निकलेगा। वह चिड़चिड़ाहट बन जायेगा उपद्रव !

आप अहिंसा को थोप सकते हैं, फिर हिंसा नई तरफ से बहने लगेगी।

यह जानकर आप चकित होंगे कि पूरा जीवन एक इकानामिक्स है, शक्ति का एक अर्थशास्त्र है। आप इस अर्थशास्त्र को सीधा नहीं बदल सकते, जब तक कि भीतर का मालिक न बदल जाये तब तक एक तरफ से झरने को रोकते हैं, दूसरी तरफ से बहना शुरू हो जाता है।

ओशो 

बोध कथा क्रमांक ४६



प्रस्तुती द्वारा स्वामी रमेश भारती

प्रेम का स्पर्श.... 

टालस्टाय एक दिन सुबह एक गांव की सडक से निकला।एक भिखारी ने हाथ फैलाया।टालस्टाय ने अपनी जेब तलाशी लेकिन जेब खाली थे।वह सुबह घूमने निकला था और पैसे नहीँ थे।

उसने भिखारी को कहा, मित्र ! क्षमा करो, मेरे पास पैसे नहीं हैं, तुम जरूर दुख मानोगे।लेकिन मैं मजबूरी में पड गया हूं। पैसे मेरे पास नहीं हैं। उसके कंधे पर हाथ रखकर कहा, मित्र! क्षमा करो, पैसे मेरे पास नहीँ हैं। उस भिखारी ने कहा कोई बात नहीं। तुमने मित्र कहा, मुझे बहुत कुछ मिल गया।..यू काल्ड मी ब्रदर, तुमने मुझे बंधु कहा ! और बहुत लोगों ने मुझे अब तक पैसे दिए थे लेकिन तुमने जो दिया है, वह किसी ने भी नहीं दिया था।मैं बहुत अनुगृहीत हूं।

एक शब्द प्रेम का – मित्र, उस भिखारी के हृदय में क्या निर्मित कर गया,क्या बन गया।टालस्टाय सोचने लगा।उस भिखारी का चेहरा बदल गया, वह दूसरा आदमी मालूम पडा ।यह पहला मौका था कि किसी ने उससे कहा था, मित्र।भिखारी को कौन मित्र कहता है? इस प्रेम के एक शब्द ने उसके भीतर एक क्रांति कर दी,वह दूसरा आदमी है। उसकी हैसियत बदल गयी, उसकी गरिमा बदल गयी, उसका व्यक्तित्व बदल गया।वह दूसरी जगह खडा हो गया। वह पद-चलित एक भिखारी नहीं है, वह भी एक मनुष्य है। उसके भीतर एक नया क्रिएशन शुरू हो गया।प्रेम के एक छाेटे से शब्द ने.. उसे उस के अस्तित्व का बोध करा दिया.. 

प्रेम का जीवन ही क्रिएटिव जीवन है। प्रेम का जीवन ही सृजनात्मक जीवन है। प्रेम का हाथ जहां भी छू देता है, वहां क्रांति हो जाती है, वहां मिट्टी सोना हो जाती है। प्रेम का हाथ जहां स्पर्श देता है, वहां अमृत की वर्षा शुरू हो जाती है।

 ओशो

Sunday, October 11, 2020

🔰स्वतंत्रता संघर्ष ✅


1. महात्मा गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष किस अधिवेशन में चुने गए ?
►-बेलगांव अधिवेशन (1924 ई.)

2. गदर पार्टी की स्थापना कब और कहां हुई ?
►-1 नवंबर 1913 ई. में सैनफ्रांसिस्को ( अमेरिका).

3. गदर पार्टी किसके नेतृत्व में बनी ?
►-लाला हरदयाल.

4. गदर पार्टी के पहले अध्यक्ष कौन बने ?
►-सोहन सिंह भक्खाना

5. महात्मा गांधी को कैसर-ए-हिंद की उपाधि से कब नावाजा गया ?
►-सन् 1915 में ।.

6. किस अधिवेशन में कांग्रेस के नरम दल और गरम दल में एकता हो गई ?
►-लखनऊ अधिवेशन (1916 ई.)

7. मुस्लिम लीग और कांग्रेस ने मिलकर किस अधिवेशन में एक संयुक्त समिति की स्थापना की ?
►-लखनऊ अधिवेशन

8. स्वशासन के लिए बाल गंगाधर तिलक ने किस संस्था की स्थापना की ?
►-होमरूल लीग (मार्च 1916 ई. में पूना में)

9. ऐनी बेसेन्ट ने होमरूल लीग की स्थापना कब और कहां की ?
►-सितंबर 1916 ई. में मद्रास में ।

10. ऐनी बेसेंट के नेतृत्व में स्थापित होमरुल लीग के प्रथम सचिव कौन थे ?
►-जार्ज अरुण्डेल

11. भर्ती करने वाला सार्जेंट किसे कहा जाने लगा ?
►-महात्मा गांधी । क्योंकि प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान गांधीजी ने लोगों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित किया था ।

12. साबरमती आश्रम की स्थापना किसने की ?
►-महात्मा गांधी

13. महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम की स्थापना कब और कहां की ?
►-1916 ई. में अहमदाबाद में ।

14. चंपारण आने के लिए गांधी को किसने प्रेरित किया था ?
►-बिहार के किसान नेता राजकुमार ने ।

15. सत्याग्रह का सर्वप्रथम प्रयोग गांधी जी ने कहां किया ?
►-दक्षिण अफ्रिका

16. भारत में सत्याग्रह का सबसे पहले प्रयोग गांधी ने कहां किया ?
►-चंपारण (बिहार)

17. चंपारण का आंदोलन कब हुआ था ?
►-सन् 1917 में ।

18. चंपारण विद्रोह के कारण अंग्रेजों को कौन सी प्रथा समाप्त करनी पड़ी ?
►-तीनकठिया प्रथा

19. महात्मा गांधी ने पहली बार भूख हड़ताल किसके समर्थन में किया था ?
►-1918 ई. में अहमदाबाद मिल मजदूरों के हड़ताल के समर्थन में ।

20. 1918 ई. में महात्मा गांधी ने गुजरात के खेड़ा जिले में कौन सा आंदोलन चलाया ?
►-कर नहीं आंदोलन
21. रौलट एक्ट कब लागू किया ?
►-19 मार्च 1919 ई.

22. रौलट एक्ट क्या था ?
►-ऐसा कानून जिसके तहत किसी भी संदेहास्पद व्यक्ति को बिना मुकदमा चलाए गिरफ्तार किया जा सकता था । उसके खिलाफ ने तो कोई अपील, न कोई दलील और न कोई वकील किया जा सकता था।

23. गांधी जी ने रौलेट एक्ट के विरोध में देश व्यापी हड़ताल कब शुरु की ?
►-6 अप्रैल 1919 ई.

24. जालियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ ?
►-13 अप्रैल 1919 ई.

25. जालियांवाला बाग हत्याकांड कहां हुआ ?
►-अमृतसर

26. जालियांवाला बाग हत्याकांड का नेतृत्व किसने किया ?
►-जनरल डायर

27. जालियांबाला बाग हत्याकांड के पीछे वजह क्या थी ?
►-डॉ सतपाल और सैफुद्दीन किचलू की गिरफ्तारी के विरोध में हो रही जनसभा पर जनरल डायर ने अंधाधुंध गोली चलाई ।

28. जालियांवाला बाग हत्याकांड में कितने लोगों की मौत हुई ?
►-सरकारी रिपोर्ट के अनुसार 379 और कांग्रेस समिति के अनुसार 1000 लोग मारे हुए ।

29. जालियांवाला बाग हत्याकांड में किस भारतीय ने जनरल डायर का सहयोग किया था ?
►-हंसराज

30. किसने जालियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में वायसराय की कार्यकारिणी परिषद् की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया ?
►-शंकरन नायर

31. किसकी अध्यक्षता में ब्रिटिश सरकार ने जालियांवाला बाग हत्याकांड की आठ सदस्यीय जांच समिति गठित की ?
►-लॉर्ड हंटर.

32. जिस जांच समिति का गठन ब्रिटश सरकार ने किया उसके सदस्यों में कितने भारतीय थे ?
►-तीन

33. कांग्रेस ने किसके नेतृत्व में जालियांवाला बाग हत्याकांड की जांच के लिए आयोग गठित की ?
►-मदन मोहन मालवीय । इस आयोग के अन्य सदस्यों में मोतीलाल नेहरू और गांधीजी भी थे ।

34. जालियांवाला बाग किस व्यक्ति की संपत्ति थी ?
►-जल्ली नाम के व्यक्ति ।

35. खिलाफत आंदोलन किसके खिलाफ शुरू किया किया ?
►-मित्र राष्ट्रों के खिलाफ । विशेषकर ब्रिटेन के खिलाफ

36. खिलाफत आंदोलन किसके समर्थन में किया गया था ?
►-टर्की के खलीफा के समर्थन में भारतीय मुसलमान ने आंदोलन शुरु किया।

37. पूरे देश में खिलाफत दिवस कब मनाया गया ?
►-19 अक्टूबर 1919 ई.

38. हिंदू और मुसलमानों की संयुक्त कांफ्रेंस की अध्यक्षता महात्मा गांधी ने कब की ?
►-23 नवंबर 1919 ई.

39. असहयोग आंदोलन कब शुरु हुआ ?
►-1 अगस्त, 1920 ई.

40. रॉलेट एक्ट, जालियांवाला बाग कांड और खिलाफत आंदोलन के उत्तर में गांधी जी ने कौन सा आंदोलन शुरू किया ?
►-असहयोग आंदोलन

41. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने असहयोग आंदोलन की पुष्टि किस अधिवेशन में की ?
►-दिसंबर 1920 ई. के नागपुर अधिवेशन में ।


GK Trick : विभिन्न राज्यो के प्रमुख लोक् नृत्य याद करने की SHORT TRICKTrick ––


• करेले कि कथा = केरल = कथकली
• पंजे में भांग डालो = पंजाब = भांगड़ा
• राजा तुम घुमो = राजस्थान = घूमर
• असम कि बहु = असम = बिहू
• अरुण क मुखोटा = अरुणाचल = मुखोटा
• गुज़र गई गरीबी = गुजरात = गरबा
• झाड़ू में छाऊ = झारखण्ड = छऊ
• U K में गडा = उत्तराखंड = गढ़वाली
• अंधेरे मे कच्ची पूरी खाई खाई = आंधरा = कचिपूडि
• छतरी मे गाड़ी = छत्तीसगढ़ = गाडी
• हिम्मत कि धमाल = हिमाचल = धमाल
• गोवा कि मंडी = गोवा = मंडी
• बंगले कि काठी = पशिम बंगाल = काठी
• मेघ लाओ = मेघालय = लावणी
• नाग कि चोच = नागालैंड = चोंग
• उड़ी उड़ीं बबा = उड़ीसा = ओड़िसी
• कान( कर्ण) में करो यक्ष ज्ञान = कर्नाटक = यक्ष ज्ञान
• जम्मुरा = जम्मू कश्मीर = राउफ
• तुम मिले भरत = तमिलनाडु = भरतनाट्यम
• उत्तर की रास = उत्तर प्रदेश = रासलीला

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

Saturday, October 10, 2020

बोधकथा क्रमांक ५१ osho



प्रस्तुती द्वारा:-स्वामी रमेश भारती

*____जीवन कोई नाटक नहीं है कि तुमने आज रिहर्सल कर लिया और कल नाटक में सम्मिलित हो गए।*

*___एक हसीद फकीर के जीवन में उल्लेख है कि एक सुबह वह अपने झोपड़े के बाहर खड़ा हुआ और पहला आदमी जो रास्ते पर आया, उसने उसे भीतर बुलाया। और उस आदमी से कहा कि मेरे प्यारे, एक छोटा सा सवाल है, उसका जवाब दे दो, और फिर जाओ। सवाल यह है कि अगर रास्ते पर दस कदम चलने के बाद तुम्हें हजारों स्वर्ण अशर्फियों से भरी हुई एक थैली मिल जाए तो क्या तुम उसके मालिक का पता लगा कर उसे वापस लौटा दोगे? उस आदमी ने कहा, निश्चित ही, तत्क्षण! जैसे ही थैली मुझे मिलेगी मैं आदमी का पता लगा कर उसे वापस लौटा दूंगा। वह फकीर हंसा। उसके शिष्य जो पास बैठे थे, उनसे उसने कहा कि यह आदमी मूर्ख है।*

*वह आदमी बड़ा बेचैन हुआ; क्योंकि उसने तो सीधी भली बात कही थी। और यह किस प्रकार का फकीर है! अब तक उस आदमी ने भी इस फकीर को फकीर की तरह समझा था और ज्ञानी साधु मानता था। और यह आदमी तो बड़ा गलत निकला। मैं कह रहा हूं कि थैली वापस लौटा दूंगा। यही तो सभी धर्मों का सार है कि दूसरे की चीज मत छीनना। और यह आदमी कह रहा है कि यह आदमी मूर्ख है।*

*और उस फकीर ने उससे कहा कि तू जा, बात खतम हो गई। तब वह बाहर आकर खड़ा रहा, फिर जब दूसरा आदमी निकला, उसको भीतर ले गया और कहा, एक सवाल है। अगर हजारों स्वर्ण अशर्फियों से भरी हुई थैली दस कदम चलने के बाद तुम्हें राह पर पड़ी मिल जाए तो क्या तुम उसे मालिक को खोज कर लौटा दोगे? उसने कहा, तुमने क्या मुझे मूर्ख समझा? इतना बड़ा मूर्ख समझा? लाखों रुपयों की स्वर्ण अशर्फियां मुझे मिलेंगी और मैं लौटा दूंगा! तुमने मुझे समझा क्या है? एकदम भाग जाऊंगा यह बस्ती भी छोड़ कर कि कहीं वह मालिक पता न लगा ले। फकीर ने अपने शिष्यों से कहा, यह आदमी शैतान है।*

*अब तो शिष्य भी थोड़ी झंझट में पड़े। क्योंकि पहले आदमी को कहा, मूर्ख! अगर पहला आदमी मूर्ख है तो यह आदमी ज्ञानी है। गणित तो साफ है। और अगर यह आदमी शैतान है तो पहला आदमी संत है। गणित तो साफ है। पहले को कहना मूर्ख और दूसरे को कहना शैतान, संगति नहीं मिलती। लेकिन शिष्य चुप रहे; क्योंकि फकीर तब तक बाहर चला गया था।*

*वह तीसरे आदमी को पकड़ लाया। और उससे भी यही सवाल किया कि लाखों रुपए के मूल्य की अशर्फियां मिल जाएं दस कदम की दूरी पर, तुम उसके मालिक को वापस लौटा दोगे? उस आदमी ने कहा, कहना मुश्किल है। मन का भरोसा क्या? क्षण का भी पक्का नहीं है। अगर परमात्मा की कृपा रही तो लौटा दूंगा लेकिन मन बड़ा शैतान है, और बड़ा उत्तेजनाएं देगा मन कि मत लौटाओ! मेरा सौभाग्य और परमात्मा की कृपा रही तो लौटा दूंगा; मेरा दुर्भाग्य और उसकी कृपा न रही तो लेकर भाग जाऊंगा। पर अभी कुछ भी कह नहीं सकता; क्षण आए, तभी पता चले। उस फकीर ने अपने शिष्यों से कहा कि यह आदमी सच्चा संत है।*

*क्या मतलब है❓*

*संत का पहला लक्षण यह है कि वह क्षण के साथ जीएगा। कल के लिए निर्णय नहीं लिया जा सकता। कल की कौन कहे? कल क्या होगा, कौन जानता है? कल हम होंगे भी या नहीं, यह भी कौन जानता है? और कल की परिस्थिति में क्या मौजू पड़ेगा, इसका निर्णय आज कौन लेगा और कैसे लिया जा सकता है? कल अज्ञात है; अज्ञात के लिए तुम कैसे निर्णय लोगे ?*

*#-ताओ उपनिषद-प्र-87,ओशो*

बोध कथा ४४ osho



प्रस्तुती द्वारा :- स्वामी रमेश भारती

*द्रौपदी ओर सीता*

एक छोटे से मजाक से महाभारत पैदा हुआ।  एक छोटे से व्यंग से,  द्रौपदी के कारण जो दुर्योधन के मन में तीर की तरह चुभ गया और द्रौपदी नग्न की गई।  नग्न कि गई;  हुई नहीं—यह दूसरी बात है। 

करने वाले ने कोई कोर-कसर न छोड़ी थी। 
करने वालों ने सारी ताकत लगा दी थी।  
लेकिन फल आया नहीं, किए हुए के अनुकूल नहीं आया फल—यह दूसरी बात हे।

असल में, जो द्रौपदी को नग्न करना चाहते थे।उन्होंने ख्याल रख छोड़ा था 
उनकी तरफ से कोई कोर कसर न थी।  
लेकिन हम सभी कर्म करने वालों को,  
अज्ञात भी बीच में उतर आता है।  
इसका कभी कोई पता नहीं है।  

वह जो कृष्ण की कथा है,  
वह अज्ञात के उतरने की कथा है।  
अज्ञात के हाथ है, जो हमें दिखाई नहीं पड़ते।
हम ही नहीं है इस पृथ्वी पर।  
मैं अकेला नहीं हूं। मेरी अकेली आकांक्षा नहीं है।  अनंत आकांक्षा है। और अंनत की भी आंकाक्षा है। और उन सब के गणित पर अंतत: तय होता है कि क्या हुआ।  

अकेला दुर्योधन ही नहीं है नग्न करने में, 
द्रौपदी भी तो है जो नग्न की जा रही है। 
द्रौपदी की भी तो चेतना है,  
द्रौपदी का भी तो अस्तित्व है।  और अन्याय होगा यह कि द्रौपदी वस्तु की तरह प्रयोग की जाए।  उसके पास भी चेतना है और व्यक्तिव है, उसके पास भी संकल्प है। साधारण स्त्री नहीं है द्रौपदी।

*सच तो यह है कि द्रौपदी के मुकाबले की स्त्री पूरे विश्व के इतिहास में दूसरी नहीं है।*  

कठिन लगेगी बात। 
क्यों कि  याद आती है सीता की, याद आती सावित्री की याद आती है सुलोचना की और बहुत यादें है।  फिर भी मैं कहता हुं,  द्रौपदी का कोई मुकाबला ही नहीं है।  द्रौपदी बहुत ही अद्वितीय है। 

उसमें सीता की मिठास तो है ही,  
उसमें क्लियोपैट्रा का नमक भी है।  
उसमें क्लियोपैट्रा का सौंदर्य तो है ही, उस में गार्गी का तर्क भी है।  

असल में पूरे महाभारत की धुरी द्रौपदी है। 
यह सारा युद्ध उसके आस पास हुआ है।
लेकिन चूंकि पुरूष कथाएं लिखते हे।  
इसलिए कथाओं में पुरूष-पात्र बहुत उभरकर दिखाई पड़ते है।  असल में दुनिया की कोई महाकथा स्त्री की धुरी के बिना नहीं चलती है।  

सब महाकथाएं स्त्री की धुरी पर घटित होती है। वह बड़ी रामायण सीता की धुरी पर घटित हुई है। राम और रावण तो ट्राएंगल के दो छोर है,  धुरी तो सीता है।

ये कौरव और पांडव और यह सारा महाभारत 
और यह सारा युद्ध द्रौपदी की धुरी पर घटा हे।  उस युग की और सारे युगों की सुंदरतम स्त्री है वह।  नहीं आश्चर्य नहीं है कि दुर्योधन ने भी उसे चाहा हो।  असल में उस युग में कौन पुरूष होगा जिसने उसे न चाहा हो।  उसका अस्तित्व,  उसके प्रति चाह पैदा करने वाला था।  

दुर्योधन ने भी उसे चाहा हे और वह चली गई अर्जुन के पास।
और वह भी बड़े मजे की बात है कि द्रौपदी को पाँच भाइयों में बांटना पडा।  कहानी बड़ी सरल हे।  उतनी सरल घटना नहीं हो सकती।  

कहानी तो इतनी ही सरल है कि अर्जुन ने आकर बाहर से कहा कि मां देखो, 
हम क्या ले आए है।  
और मां ने कहा,  जो भी ले आए हो वह पांचों भाई बांट लो। लेकिन इतनी सरल घटना हो नहीं सकती।  क्योंकि जब बाद में मां को भी तो पता चला होगा। कि यह मामला वस्तु का नहीं,  स्त्री का है।  यह कैसे बाटी जा सकती है।  तो कौन सी कठिनाई थी कि कुंती कह देती कि भूल हुई।  मुझे क्या पता था कि तूम पत्नी ले आए हो।

लेकिन मैं जानता हूं कि जो संघर्ष दुर्योधन और अर्जुन के बीच होता, वह संघर्ष पाँच भाइयों के बीच भी हो सकता था। द्रौपदी ऐसी थी, वे पाँच भी कट-मर सकते थे उसके लिए। उसे बांट देना ही सुगमंतम राजनीति थी। वह घर भी कट सकता था।
वह महायुद्ध जो पीछे कौरवों-पांडवों में हुआ, वह पांडवों-पांडवों में भी हो सकता था।

इसलिए कहानी मेरे लिए इतनी सरल नहीं है।  
कहानी बहुत प्रतीकात्मपक है और गहरी है।  वह यह खबर देती है कि स्त्री वह ऐसा थी कि पाँच भाई भी लड़ सकते थे।  इतनी गुणी थी। साधारण नहीं थी।  असाधारण थी।  उसको नग्न करना आसान बात नहीं थी।  आग से खेलना था।  तो अकेला दुर्योधन नहीं है कि नग्न कर ले। द्रौपदी भी है।

और ध्यान रहे,  बहुत बातें है इसमें,  
जो खयाल में ले लेने जैसी है।  जब तक कोई स्त्री स्वय नग्न न होना चाहे,  तक इस जगत में कोई पुरूष किसी स्त्री को नग्न नहीं कर सकता है, न हीं कर पाता है।  वस्त्र उतार भी ले,  तो भी नग्न नहीं कर सकता है।  नग्न होना बड़ी घटना है वस्त्र उतरने से निर्वस्त्र होने से नग्‍न होना बहुत भिन्न‍ घटना है।  

निर्वस्त्र करना बहुत कठिन बात नहीं है,  
कोई भी कर सकता है,  लेकिन नग्न करना बहुत दूसरी बात है।  नग्न तो कोई स्त्री तभी होती है, जब वह किसी के प्रति खुलती है स्वयं।  अन्यथा नहीं होती; वह ढंकी ही रह जाती है।  उसके वस्त्र छीने जा सकते है। लेकिन वस्त्र छीनना स्त्री को नग्नं करना नहीं है।

और बात यह भी है कि द्रौपदी जैसी स्त्रीं को नहीं पा सकता दुयोर्धन।  उसके व्यंग तीखे पड़ गए उसके मन पर। बड़ा हारा हुआ है।  हारे हुए व्यक्ति –जैसे कि क्रोध में आए हुई बिल्लियों खंभे नोचने लगती है।  वैसा करने लगते है।  और स्त्री के सामने जब भी पुरूष हारता है—और इससे बड़ी हार पुरूष को कभी नहीं होती।  पुरूष से लड़ ले,  हार जीत होती है। लेकिन पुरूष जब स्त्री से हारता है।  किसी भी क्षण में तो इससे बड़ी हार नहीं होती है।

तो दुर्योधन उस दिन उसे नग्न करने का जितना आयोजन करके बैठा है, वह सारा आयोजन भी हारे हुए पुरूष मन का है।  और उस तरफ जो स्त्री खड़ी है हंसने वाली,  वह कोई साधारण स्त्री नहीं है।  उसका भी अपना संकल्प है अपना विल है।  उसकी भी अपनी सामर्थ्य है;  उसकी भी अपनी श्रद्धा है;  उसका भी अपना होना है।  उसकी उस श्रद्धा में वह जो कथा है,  वह कथा तो काव्य है कि कृष्ण उसकी साड़ी को बढ़ाए चले जाते है।  

लेकिन मतलब सिर्फ इतना है कि जिसके पास अपना संकल्प है,  उसे परमात्मा का सारा संकल्प तत्काल उपलब्ध्द जाता है।  तो अगर परमात्मा के हाथ उसे मिल जाते हे,  तो कोई आश्चंर्य नहीं।

तो मैंने कहा, और मैं फिर कहता हूं,  
द्रौपदी नग्न की गई, लेकिन हुई नहीं।  
नग्न करना बहुत आसान है, 
उसका हो जाना बहुत और बात है।  
बीच में अज्ञात विधि आ गई,  बीच में अज्ञात कारण आ गए।  दुर्योधन ने जो चाहा, वह हुआ नहीं। कर्म का अधिकार था, फल का अधिकार नहीं था।

यह द्रौपदी बहुत अनूठी है।  
यह पूरा युद्ध हो गया।  भीष्म पड़े है शय्या पर—बाणों की शय्या पर—और कृष्ण कहते है पांडवों को कि पूछ लो धर्म का राज,  और वह द्रौपदी हंसती है। उसकी हंसी पूरे महाभारत पर छाई हे।  वह हंसती है कि इनसे पूछते है धर्म का रहस्य,  जब में नग्न की जा रही थी, तब ये सिर झुकाए बैठे थे।  उसका व्यं‍ग गहरा है।  
वह स्त्री बहुत असाधारण हे।

*काश,  हिंदुस्ताहन की स्त्रियों ने सीता को आदर्श न बना कर द्रौपदी को आदर्श बनाया होता तो हिंदुस्तान की स्त्री की शान और होती।*

लेकिन नही,  द्रौपदी खो गई है।  उसका कोई पता नहीं है। खो गई।  एक तो पाँच पतियों की पत्नी‍ है।  इसलिए मन को पीड़ा होती है।  लेकिन एक पति की पत्नी होना भी कितना मुश्किकल है,  उसका पता नहीं है। और जो पाँच पतियों को निभा सकती हे,  
वह साधारण स्त्री नहीं है। 
असाधारण है, सुपरव्हुमन है।  

*सीता भी अतिमानवीय है लेकिन ट्रू व्हुमन के अर्थों में।  और द्रौपदी भी अतिमानवीय है, लेकिन सुपर ह्यूमन के अर्थों में।*

पूरे भारत के इतिहास में द्रौपदी को सिर्फ एक आदमी न ही प्रशंसा दी है। और एक ऐसे आदमी ने जो बिलकुल अनपेक्षित है। पूरे भारत के इतिहास में *डाक्टर राम मनोहर लोहिया* को छोड़कर किसी आदमी ने द्रौपदी को सम्मान नहीं दिया है।  

हैरानी की बात है मेरा तो लोहिया से प्रेम इस बात से हो गया कि पाँच हजार साल के इतिहास में एक आदमी, जो द्रौपदी को सीता के ऊपर रखने को तैयार है।
  
|| ओशो ||

___लाओत्से कह रहा है, “नहीं करने से सब कुछ किया जाता है osho

। बाइ डूइंग नथिंग एवरीथिंग इज़ डन।"*

*फ्रेंच शब्द लैसे-फेअर का यही अर्थ है: जैसा है, बिलकुल ठीक है। तुम हस्तक्षेप मत करो। तुम अस्तित्व को और बेहतर न कर सकोगे। तुम हो कौन? तुम्हारी क्षमता क्या? तुम क्या सोचते हो कि तुम मूल स्रोत से ज्यादा ज्ञानी हो? क्या तुम सोचते हो, परमात्मा ने जो बनाया है, तुम उस पर सुधार आरोपित कर सकोगे? तुम इससे बेहतर दुनिया बना सकोगे? क्रांतिकारी की यही आकांक्षा है कि इससे बेहतर दुनिया हम बना कर रहेंगे। इससे बेहतर दुनिया बनाने में तुम इसे भी गंवा दोगे।*

*“व्यक्ति निष्क्रियता को उपलब्ध होता है, और तब नहीं करने से सब कुछ किया जाता है।"*

*तब वह कुछ करता नहीं है। लाओत्से जैसे लोग कुछ करते नहीं हैं। लेकिन उनके न करने में इतनी क्षमता है; क्योंकि उनके न करने में वे परमात्मा के साथ एक हो जाते हैं।*
⚛️
*परमात्मा को तुमने कहीं कुछ करते देखा–कहीं वृक्षारोपण करते ? कहीं सड़क बनाते ? कहीं दवा घोंटते मरीजों के लिए ? तुमने उसे कहीं नहीं देखा होगा। वह कहीं कुछ करता हुआ नहीं दिखाई पड़ता;इसीलिए तो तुम उसे देख नहीं पाते। क्योंकि तुम्हारा विचार केवल कृत्य को देख सकता है। निर्विचार निष्क्रिय परमात्मा को देख सकता है। सक्रिय बुद्धि केवल सक्रियता को देख सकती है। सक्रिय बुद्धि केवल पदार्थ को देख सकती है। निष्क्रिय बुद्धि केवल आकाश, शून्य को देख पाती है। उस जैसे हो जाओ, तभी तुम उसे देख सकोगे।*

*जैसे-जैसे कोई व्यक्ति निष्क्रिय होता है, वैसे-वैसे अदृश्य जैसा हो जाता है। क्योंकि उसकी छाप कहीं भी नहीं दिखाई पड़ती; उसका स्वर कहीं नहीं सुनाई पड़ता। वह शून्यमात्र हो जाता है। उस शून्यता में ही परम घटना घटती है। कबीर ने कहा है, अनकिए सब होए। वही लाओत्से कह रहा है।,,,,💦*

*#-ताओ उपनिषद-प्र-86*

Friday, October 9, 2020

🔰भारत के गवर्नर जनरल तथा वायसराय ✅ india gk trick


बगाल के गवर्नर

1- राबर्ट क्लाइव (1757-60 और 1765-67 )
2- वेन्सिटार्ट (1760-64)
3- कर्टियर (1769-72)
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
बगांल के गवर्नर जनरल
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
1- वारेन हेस्टिंग्स (1772-74) बंगाल का प्रथम गवर्नर जनरल
2- लॉर्ड कॉर्नवालिस (1786-1793 और 1805)
3- सर जॉन शोर (1793-98 )
4- लॉर्ड वेलेजली 1798-05) यह स्वंय बगाल का शेर कहता था
5 - सर जॉर्ज बार्लो( 1805-07)
6- लॉर्ड मिंटो प्रथम (1807-13)
7- लॉर्ड हेस्टिंग्स (1813-23)
8- लॉर्ड एमहस्टर् (1823-28)
9-लॉर्ड विलियम बेंटिक (1828-33)
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
भारत के गवर्नर जनरल
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
1- लॉर्ड विलियम बेंटिक (1833-35) भारत का प्रथम गवर्नर जनरल
2- लॉर्ड मैटकॉफ (1835-36)
3- लॉर्ड अॉकलैंड (1836-42)
4- लॉर्ड एलनबरो ( 1842-44)
5- लॉर्ड हार्डिग प्रथम ( 1844-48)
6- लॉर्ड डलहौजी (1848-56)
7- लॉर्ड केनिंग (1856-57)

राजस्थान महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर rajasthan gk trick


➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
1. राजस्थान का सर्वाधिक आर्द्र जिला है ?
--- झालावाड़
2. कौन-सा स्थान राजस्थान के तीर्थराज के नाम से विख्यात है ?
-- पुष्कर जी
3. राजस्थान दुग्ध सहकारी संघ की स्थापना कब हुई ?
---1973
4. राजस्थान स्टेट साल्ट वर्क्स उपक्रम कहाँ है ?
---- डीडवाना में
5. राजस्थान में कांच निर्माण उद्योग कहाँ अधिक विकसित है ?
-- धौलपुर में
6. भरतपुर के संथापक कौन थे ?
--राजा सूरजमल
7. राजस्थान पर्यटन विकास निगम का मुख्यालय कहाँ है ?
-- जयपुर
8. राजस्थान का सबसे प्राचीन संगठित उद्योग है ?
--- सूती वस्त्र उद्योग
9. राजस्थान के किस जिले में गेंहूं का सर्वाधिक उत्पाद होता है ?
--श्रीगंगानगर
10. जैसलमेर का प्राचीन नाम था ?
-- माड़
11. घोटारू व मणिहारी का संबंध किससे है ?
--- प्राकृतिक गैस
12. राजस्थान में परमाणु ऊर्जा केन्द्र कहाँ पर स्थित है ?
--- रावतभाटा
13. राजस्थान में टंग्स्टन के भंडार कहाँ मिलते हैं ?
--डेगाना
14. राजस्थान में लोहे की कौन-सी किस्म पायी जाती है ?---हेमेटाइट
15. राजस्थान के सबसे निकट कौन-सा बंदरगाह है ?
-कांडला
16. राजस्थान में अभ्रक की खाने किस जिले में अधिक हैं ?
--- भीलवाड़ा
17. राजस्थान में नमक उत्पादन का मुख्य केंद्र है ?
-- सांभर
18. राजस्थान का 96% फेल्सपार प्राप्त होता है ?
--- अजमेर जिले से
19. खो-दरीबा क्षेत्र जिसके खनन से संबंधित है ?
-- तांबा
20.राजस्थान में सोने की खोज का कार्य किस जिले में प्रगति पर है ?
---बांसवाड़ा
21.निम्नलिखित राज्यों में से कौन जिप्सम का सर्वाधिक उत्पादक है ?
--- राजस्थान
22. वनों की रक्षा के लिए राजस्थान की अमर शहीद महिला कौन है ?
----अमृता देवी
23. शेरगढ़ अभ्यारण्य किस जिले में है ?
-- बारां
24. राजस्थान के किस राष्ट्रीय उद्यान में पक्षियों का संरक्षण किया जाता है ?
--- घना केवलादेव
25. दर्रा वन्य जीव अभयारण्य कहाँ स्थित है ?
--- कोटा
26. गोडावण पक्षी राजस्थान के किस क्षेत्र में पाया जाता है ?
---पश्चिमी मरुस्थल
27. उदयसिंह ने भटियानी रानी पर विशेष अनुराग होने के कारण महाराणा प्रताप के स्थान पर किसे अपना युवराज बनाया?
---जगमाल
28. महाराणा प्रताप की मृत्यु कब हुई?
---- 19 जनवरी, 1597
29. राजसमन्द झील का निर्माण किसने करवाया था?
--- राजसिंह
30. चीनी यात्री हेन्सांग किसके शासनकाल में राजस्थान के भीनमाल आया था?
--- हर्षवर्धन
31. महाराणा अमरसिंह और शहजादा खुर्रम के बीच संधि कब हुई?
--- 5 फरवरी, 1615
32. नागौर दरबार कब आयोजित हुआ?
---1570
33. औरंगजेब से प्रस्तावित, किशनगढ़ की राजकुमारी का विवाह किसके साथ हुआ?
--- राजसिंह
34.कृष्णाकुमारी के विवाह को लेकर जोधपुर के राजा मानसिंह व जयपुर के जगतसिंह के मध्य गिंगोली का युद्ध हुआ, जिसमे जोधपुर की सेना हार गई, कृष्णाकुमारी किसकी पुत्री थी? 
---महाराणा भीमसिंह
35. शुंगकालीन 8 फीट ऊँची यक्ष प्रतिमा जो जाक्ख बाबा के रूप में पूजी जाती हैं, किस स्थान की खुदाई से प्राप्त हुई?
-- नोह (भरतपुर)
36. राजस्थान की प्रसिद्ध ब्ल्यू पॉटरी की दस्तकारी का उद्भव कहाँ से हुआ ?
--- पर्शिया
37. सेवण घास किस जिले में विस्तृत रूप से उगती है ?
--जैसलमेर
38. इंदिरा गाँधी नहर का प्रारम्भ कब हुआ ?
--- 31 मार्च, 1958
39. सोम-कमला-अम्बा सिंचाई परियोजना किस जिले में स्थित है ?
-- डूगरपुर
40. नवलखा सागर झील किस जिले में है ?
--- बूंदी
41. राजस्थान की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है ?
---(जयसमंद
42. पंडोह बांध किस नदी पर बनाया गया है ?
--- व्यास

एक व्यक्ति पत्नियों को बदलता जा रहा है, लेकिन जब तक वह स्वयं नहीं बदलता,

*ओशो
कोई वास्तविक परिवर्तन हो नहीं सकता। केवल नाम बदलते हैं। एक व्यक्ति चुनाव बनाता है। वह विशिष्ट चेहरा पसंद करता है, उसे विशिष्ट नाक पसंद होती है, वह विशिष्ट आंखें पसंद करता है, उसे एक व्यवहार पसंद होता है। यह एक जटिल बात है। तुम एक विशेष प्रकार की नाक पसंद करते हो, लेकिन नाक मात्र नाक ही नहीं है। वह क्रोध वहन करती है, वह अहंता पास रखे है, वह मौन पहुंचाती है, वह शांति पहुंचाती है, वह बहुत सारी चीजों को साथ लिये हुए है।

अगर तुम एक खास तरह की नाक पसंद करते हो, तो तुम शायद उस व्यक्ति को पसंद कर रहे होओ जो तुम्हें क्रोधी होने को विवश कर सकता हो। एक अहंकारी व्यक्ति की अलग प्रकार की नाक होती है। वह तुम्हें सुंदर भी लग सकता है, लेकिन यह सुंदर लगता है केवल इस कारण कि तुम उस किसी की खोज में हो जो तुम्हारे चारों ओर नरक बना सके। देर-अबेर नरक पीछे-पीछे चला ही आयेगा। शायद तुम इसे संबंधित न कर पाओ, तुम इसे जोड़ न सको। जीवन जटिल है, और तुम इसमें इतने उलझे हुए होते कि तुम उसे जोड़ नहीं सकते। तुम केवल तभी देख पाओगे जब तुम इसके पार चले जाते हो।

यह बिलकुल उसी तरह है जब तुम हवाई जहाज में उड़ रहे होते हो बंबई के ऊपर। सारी बंबई देखी जा सकती है..उसका सारा नक्‍शा । लेकिन यदि तुम बंबई में रह रहे होते हो और सड्कों पर चलते हो, तो तुम सारे ढांचे को नहीं देख सकते। बंबई का सारा नक्‍शा ढांचा उन व्यक्तियों द्वारा नहीं देखा जा सकता जो बंबई में रहते हैं। यह केवल उन्हें दिख सकता है जो उसके ऊपर स्सें। तब सारा ढांचा दिखाई देता है। तब चीजें ढांचे में दिखती हैं। अतिक्रमण का अर्थ है, मानवीय समस्याओं के पार चले जाना। तब तुम उनमें प्रवेश कर सकते हो और उन्हें देख सकते हो।

मैंने बहुत-बहुत लोगों के भीतर झांका है। जो कुछ वे करते हैं, वे सजग नहीं होते कि वे क्या कर रहे हैं। वे सजग होते हैं केवल जब परिणाम चले आते हैं। वे मिट्टी में बीज गिराते जाते हैं, लेकिन वे सजग नहीं होते। केवल जब उन्हें फल प्राप्ति करनी होती है तो उन्हें होश आता है। और वे जोड़ नहीं बैठा सकते कि वे ही दोनों हैं..उनकी फसल के कारण भी और फसल पाने वाले भी।

एक बार तुम समझ लो कि तुम हो कारण, तो तुम मार्ग पर बढ़ चुके हो। अब बहुत सारी चीजें संभव हो जाती है। अब तुम कुछ कर सकते हो उस समस्या के बारे में जो तुम्हारी जिंदगी है। तुम उसे बदल सकते हो। स्वयं को बदलने मात्र से तुम उसे बदल सकते हो।...क्रमशः

*पतंजलि: योग—सूत्र (भाग-1) प्रवचन—10*

भविष्य में, कुछ चीजें गायब हो जाएंगी osho

।  राष्ट्रों को मिटना होगा क्योंकि पृथ्वी एक छोटा गाँव बन गया है;  अब वे अर्थहीन हैं।  भारत और पाकिस्तान और चीन और अमेरिका और कनाडा और इंग्लैंड और जर्मनी अर्थहीन हैं;  पृथ्वी एक हो गई है  जिस दिन मनुष्य गुरुत्वाकर्षण से परे जाने में सक्षम हो गया, पृथ्वी एक हो गई।  एक अंतरिक्ष यान में पहला आदमी रोने लगा जब उसने पूरी पृथ्वी को एक के रूप में देखा।  किसी ने भी पूरी पृथ्वी को एक के रूप में नहीं देखा था।  उसने पृथ्वी को देखा वह विश्वास नहीं कर सकता था कि अमेरिका और रूस और चीन और इस और उस के कोई विभाजन कैसे हो सकते हैं।  वह खुद के बारे में अमेरिकी या रूसी नहीं सोच सकता था।

  वह केवल पृथ्वीवासी के रूप में ही अपने बारे में सोच सकता था।  और वह पृथ्वी के किसी भी विभाजन को नहीं देख सकता था क्योंकि विभाजन केवल राजनीतिक मानचित्र पर होते हैं;  पृथ्वी अविभाजित है।  जिस दिन मनुष्य गुरुत्वाकर्षण की बाधा को पार कर गया, गुरुत्वाकर्षण से मुक्त हो गया, पृथ्वी एक हो गई।  यह अब केवल समय का सवाल है .... राष्ट्रों को गायब होना होगा, और राष्ट्रों के साथ राजनेताओं की दुनिया और राजनीति की दुनिया गायब हो जाएगी।  एक महान दुःस्वप्न पृथ्वी से गायब हो जाएगा।

  और राष्ट्रों के साथ गायब होने वाली दूसरी चीज हिंदू धर्म, मोहम्मडनवाद, ईसाई धर्म, यहूदी धर्म है।  जिस तरह राजनीति ने पृथ्वी के नक्शे को विभाजित किया है, धर्मों ने मनुष्य की चेतना को विभाजित किया है। निश्चित रूप से धर्म का विभाजन राजनीति के विभाजन से अधिक खतरनाक है, क्योंकि राजनीति केवल पृथ्वी को विभाजित कर सकती है ... धर्मों ने मनुष्य की चेतना को विभाजित किया है।  मनुष्य को उसके अस्तित्व तक पहुंचने की अनुमति नहीं है।  एक सिर्फ मोहम्मडन होना है - एक बहुत ही संकीर्ण चीज।

  एक को सिर्फ हिंदू होना है - बस एक बहुत ही संकीर्ण चीज है।  क्यों।  जब आपके पास पूरी विरासत हो सकती है?

  जब पूरा अतीत तुम्हारा है और पूरा भविष्य तुम्हारा है, तो तुम्हें क्यों बांटना चाहिए?  मुझे खुद को 'हिंदू या मोहम्मडन या ईसाई' क्यों कहना चाहिए?  कुल का दावा करना चाहिए।  कुल का दावा करने से आप कुल हो जाते हैं: आप सभी संकीर्ण विभाजन, भेद खो देते हैं, आप पूरे हो जाते हैं।  तुम पवित्र बनो।  जो होना है, वही होना तय है।  ऐसा होना है।  अन्यथा मनुष्य और नहीं बढ़ सकेगा।

  यह बहुत महत्वपूर्ण है कि मनुष्य को सभी बाधाओं को छोड़ना होगा। राष्ट्र और धर्म और चर्च।  यही मैं यहां कर रहा हूं: मानव चेतना के विभिन्न फूलों द्वारा विभिन्न शताब्दियों में जारी सभी सुगंधों को एक साथ लाने की कोशिश करना।  लाओ त्ज़ू एक फूल है, तो बुद्ध है, तो जीसस हैं, तो मोहम्मद भी हैं, लेकिन अब हमें उनकी सारी सुगंध एक में मिलानी होगी - एक सार्वभौमिक सुगंध।  तब, पहली बार, मनुष्य धार्मिक और अभी तक अविभाजित हो सकेगा।  फिर चर्च भी तुम्हारा है और मस्जिद भी और मंदिर भी।  फिर गी6ता तुम्हारी है, और कुरान और वेद और बाइबिल - सब कुछ तुम्हारा है।  तुम विराट हो जाते हो।

  नहीं, मैं एक नया फूल बनाने की कोशिश नहीं कर रहा हूं - फूल हो गए हैं।  मैं उन सभी फूलों में से एक नया इत्र बनाने की कोशिश कर रहा हूं।  यह अधिक सूक्ष्म है, अधिक अदृश्य है;  केवल जिनकी आंखें हैं वे इसे देख पाएंगे।

  ताओ में ओशो: द पाथलेस पाथ, वॉल्यूम।  1, पाठ।  10।

राजस्थान नई rto लिस्ट rajasthan new RTO list

राजस्थान की नई RTOलिस्ट 
RJ-01अजमेर 
RJ-02अलवर 
RJ-03बांसवाडा 
RJ-04बाडमेर 
RJ-05भरतपुर 
RJ-06भीलबाडा 
RJ-07बीकानेर 
RJ-08बूंदी 
RJ-09चित्तौड़गढ़ 
RJ-10चूरू 
RJ-11धौलपुर 
RJ-12डूंगरपुर 
RJ-13श्री गंगानगर 
RJ-14जयपुर 
RJ-15जैसलमेर 
RJ-16जालौर
RJ-17झालाबाड 
RJ-18झुन्झुनूं 
RJ-19जोधपुर 
RJ-20कोटा 
RJ-21नागौर 
RJ-22पाली 
RJ-23सीकर 
RJ-24सिरोही 
RJ-25सवाईमाधोपुर 
RJ-26टोंक 
RJ-27उदयपुर 
RJ-28बारा 
RJ-29दौसा 
RJ-30राजसंमद 
RJ-31हनुमानगढ 
RJ-32कोटपुतली (जयपुर)
RJ-33रामगंज मण्डी( कोटा )
RJ- 34करौली 
RJ-35प्रतापगढ
RJ-36व्याबर (अजमेर)
RJ-37डीडवाना (नागौर)
RJ-38आबूरोड(सिरोही)
RJ-39बालोतरा( बाडमेर)
RJ-40भिवाडी (अलवर)
RJ-41चौमू (जयपुर)
RJ-42किशनगढ़( अजमेर)
RJ-43फलौदी (जोधपुर)
RJ-44सुजानगढ (चूरू)
RJ-45जयपुर उत्तर 
RJ-46भीनमाल (जालौर) 
RJ-47दूदू (जयपुर)
RJ-48केकडी (अजमेर)
RJ-49नोहर (हनुमानगढ)
RJ-50नोखा (बीकानेर)
RJ-51शाहपुरा( भीलबाडा )
RJ-52शाहपुरा (जयपुर) 
 *RJ-53पीपाड़ (जोधपुर)* 
      

जवान रहना है तो मौन हो जाओ? –आइंस्‍टीन की क्रांतिकारी खोज ओशो osho

 

अल्‍बर्ट आइंस्टीन ने खोज की और निश्‍चित ही यह सही होगी, क्‍योंकि अंतरिक्ष के बारे में इस व्‍यक्‍ति ने बहुत कठोर परिश्रम किया था। उसकी खोज बहुत गजब की है। उसने स्‍वयं ने कई महीनों तक इस खोज को अपने मन में रखी और विज्ञान जगत को इसकी सूचना नहीं दी क्‍योंकि उसे भय था कि कोई उस पर विश्‍वास नहीं करेगा। खोज ऐसी थी कि लोग सोचेंगे कि वह पागल हो गया है। परंतु खोज इतनी महत्‍वपूर्ण थी की उसने अपनी बदनामी की कीमत पर जग जाहिर करने का तय किया।

खोज यह थी कि गुरुत्वाकर्षण के बाहर तुम्‍हारी उम्र बढ़नी रूक जाती है। यदि आदमी दूर के किसी ग्रह पर जाए और उसे वहां तक पहुंचने में तीस साल लगे और फिर तीस साल में नीचे आये, और जब उसने पृथ्‍वी को छोड़ा था उसकी उम्र तीस साल थी, तब यदि तुम सोचो कि जब वह पुन: आए तब वह नब्‍बे साल का होगा, तो तुम गलत हो, वह अब भी तीस साल का ही होगा। उसके सभी दोस्‍त और संगी साथी कब्र में जा चुके होंगे। शायद एक या दो अब भी जिंदा हो परंतु उनका एक पैर कब्र में होगा। परंतु वह उतना ही जवान होगा जितना तब था जब उसने जमीन को छोड़ा था।
जिस क्षण तुम गुरुत्वाकर्षण के बाहर जाते हो, उम्र की प्रक्रिया रूक जाती है। उम्र बढ़ रही है तुम्‍हारे शरीर पर एक निश्‍चित दबाव के कारण। जमीन लगातार तुम्‍हें खींच रही है और तुम इस खिंचाव से लड़ रहे हो। तुम्‍हारी ऊर्जा इस खींच रही है और तुम इस खिंचाव से लड़ रहे हो। तुम्‍हारी ऊर्जा इस खिंचाव सक बाधित होती है। व्‍यय होती है। परंतु एक बार जब तुम इस जमीन के गुरुत्वाकर्षण से बहार हो जाते हो तुम वैसे ही बने रहते हो जैसे हो। तुम अपने समसामयिक लोगों को नहीं पाओगे, तुम वह फैशन नहीं पाओगे जो तुमने छोड़ी थी। तुम पाओगे कि साठ साल बीत गये।
परंतु गुरुत्वाकर्षण के बाहर होने की अनुभूति ध्‍यान में भी पाई जा सकती है—ऐसा होता है। और यह कई लोगों को भटका देती है। अपनी बंद आँखो के साथ जब तुम पूरी तरह से मौन हो तुम गुरुत्वाकर्षण के बाहर हो। परंतु मात्र तुम्‍हारा मौन गुरुत्वाकर्षण के बाहर है, तुम्‍हारा शरीर नहीं। परंतु उस क्षण में जब तुम अपने मौन से एकाकार होते हो, तुम महसूस करते हो कि तुम ऊपर उठ रहे हो। इसे योग में ‘’हवा में उड़ना’’ कहते है।
और बिना आंखे खोले तुम्‍हें लगेगा कि यह मात्र लगता ही नहीं बल्‍कि तुम्‍हारा शरीर मौन गुरुत्वाकर्षण के बाहर है—यक सच्‍चा अनुभव है। परंतु अभी भी तुम शरीर के साथ एकाकार हो। तुम महसूस करते हो कि तुम्‍हारा शरीर उठ रहा है। यदि तुम आँख खोलोगे तो पाओगे कि तुम उसी आसन में जमीन पर बैठे हो।
ओशो
दि न्‍यू डॉन
(ध्‍यान एक होश भी है, और हमें जमीन की गुरुत्वाकर्षण हर समय अपनी और खींचे जाता है। जो हमारी ऊर्जा के साथ शरीर की गति विधियों को भी सुस्त करता है। और उसका ये खिचाव ही हमारे शरीर की उम्र कर करता और झुकाता जाता है। क्‍यों इसका कारण हमारा शरीर के प्रति बेहोशी है। और ध्‍यान हमें सजग करता है। हमारी सोई हुई तंद्रा को तोड़ता है। हम दिन भर जो काम करते है। वह बेहोशी में ही करते है। अगर उनके प्रति हम सजग हो जाये। तो जो हमारी ऊर्जा कार्य की गति में बरबाद होती है। वह नहीं होगी। उसके उल्‍टा हम अधिक उर्जा वान महसूस करेंगे। आप किसी कार्य के प्रति अधिक सजग हो करके देखिये ये आपको महसूस होगा। अभी हम लोग जब पंच मढ़ी गये तो ये हम अधिक महसूस हुआ। क्‍योंकि इस उम्र में भी जब हम दिन भर में 20-25 किलोमीटर रोज पैदल चलते थे। पर थकावट महसूस नहीं होती थी। और अधिक प्रफुलित महसूस होते है। क्‍योंकि चलने का एक आनंद है। जब हम होश में भर कर चलते है। है तो हमारे कदम जमीन पर तो पड़ते है। पर जमीन उन्‍हें खींच नहीं पाती लगता है। हम हवा में उड़ रहे है। यही क्रिया आप नाचते हुए भी महसूस कर सकते है।
जैसे-जैसे साधक का होश बढ़ता जायेगा। उसके काम की श्रमता बढ़ती जायेगी। और उसे थकावट भी महसूस नहीं होगी। आप किसी भी साधक को देख ले वह अपनी उम्र से कम लगेगा। यही राज है आइंस्‍टीन के गुरुत्वाकर्षण के सिद्धान्‍त का।)

आनन्द क्या है ओशो osho

आनंद क्या है ?” – ओशो

मनुष्य को तीन प्रकार की अनुभूतियां होती हैं। एक अनुभूति दुख की है; एक अनुभूति सुख की है; एक अनुभूति आनंद की है। सुख की और दुख की अनुभूतियां बाहर से होती हैं। बाहर हम कुछ चाहते हैं, मिल जाए, सुख होता है। बाहर हम कुछ चाहते हैं, न मिले, दुख होता है। बाहर प्रिय को निकट रखना चाहते हैं, सुख होता है; प्रिय से विछोह हो, दुख होता है। अप्रिय से मिलना हो जाए, दुख होता है; प्रिय से बिछुड़ना हो जाए, तो दुख होता है। बाहर जो जगत है उसके संबंध में हमें दो तरह की अनुभूतियां होती हैं–या तो दुख की, या सुख की।

आनंद की अनुभूति बाहर से नहीं होती। भूल करके आनंद को सुख न समझना। आनंद और सुख में अंतर है। सुख दुख का अभाव है; जहां दुख नहीं है वहां सुख है। दुख सुख का अभाव है; जहां सुख नहीं है वहां दुख है। आनंद दुख और सुख दोनों का अभाव है; जहां दुख और सुख दोनों नहीं हैं, वैसी चित्तकी परिपूर्ण शांत स्थिति आनंद की स्थिति है। आनंद का अर्थ है– जहां बाहर से कोई भी आंदोलन हमें प्रभावित नहीं कर रहा–न दुख का और न सुख का।

सुख भी एक संवेदना है, दुख भी एक संवेदना है। सुख भी एक पीड़ा है, दुख भी एक पीड़ा है। सुख भी हमें बेचैन करता है, दुख भी हमें बेचैन करता है। दोनों अशांतियां हैं। इसे थोड़ा अनुभव करें, सुख भी अशांति है, दुख भी अशांति है। दुख की अशांति अप्रीतिकर है, सुख की अशांति प्रीतिकर है। लेकिन दोनों उद्विग्नताएं हैं, दोनों चित्त की उद्विग्न, उत्तेजित अवस्थाएं हैं। सुख में भी आप उत्तेजित हो जाते हैं। अगर बहुत सुख हो जाए तो मृत्यु तक हो सकती है। अगर आकस्मिक सुख हो जाए तो मृत्यु हो सकती है, इतनी उत्तेजना सुख दे सकता है।

दुख भी उत्तेजना है, सुख भी उत्तेजना है। अनुत्तेजना आनंद है। जहां कोई उत्तेजना नहीं, जहां चेतन पर बाहर का कोई कंपन, प्रभाव नहीं कर रहा, जहां चेतन बाहर से बिल्कुल पृथक और अपने में विराजमान है। उत्तेजना का अर्थ है– अपने से बाहर संबंधित होना, अपने से बाहर विराजमान होना। उत्तेजना का अर्थ है– अपने से बाहर विराजमान होना। जैसे कि झील पर लहरें उठती हैं, लहरें झील में नहीं उठती हैं, लहरें हवाओं में उठती हैं और झील में कंपित होती हैं। हवाओं के प्रभाव में, हवाओं के फर्क में झील पर लहरें उठती हैं। लहरों के उठने का अर्थ है– झील अपने से बाहर किसी चीज से प्रभावित हो रही है। अगर झील अपने से बाहर की किसी चीज से प्रभावित न हो तो क्या हो? तो झील परिपूर्ण शांत होगी, उसमें कोई लहरें नहीं होंगी। हमारा चित्त बाहर से प्रभावित होता है तो लहरें उठती हैं सुख की, और दुख की और जब हमारा चित्त बाहर से अप्रभावित होता है…नहीं होता। तब जो स्थिति है उस स्थिति का नाम आनंद है। सुख और दुख अनुभूतियां हैं बाहर से आई हुईं, आनंद वह अनुभूति है जब बाहर से कुछ भी नहीं आता। आनंद बाहर का अनुभव न होकर अपना अनुभव है।

इसलिए सुख और दुख छीने जा सकते हैं, क्योंकि वे बाहर से प्रभावित हैं, अगर बाहर से हटा लिए जाएंगे तो सुख और दुख बदल जाएंगे। जो आदमी सुखी था, किसी कारण से था; कारण हट जाएगा, दुखी हो जाएगा। जो आदमी दुखी था, किसी कारण से था; कारण हट जाएगा, सुखी हो जाएगा। आनंद निःकारण है, इसलिए आनंद को छीना नहीं जा सकता। आपका सुख छीना जा सकता है, आपके दुख छीने जा सकते हैं, आपका आनंद नहीं छीना जा सकता। जो भी बाहर पर निर्भर है वह छीना जा सकता है। इसलिए सुख भी क्षण स्थायी है, दुख भी क्षण स्थायी है, आनंद नित्य है। सुख भी परतंत्रता है, दुख भी परतंत्रता है, क्योंकि दूसरे का उसमें हाथ है। आनदं स्वतंत्रता है। दुख भी बंधन है, सुख भी बंधन है, आनंद मुक्ति है।

तो आनंद मनुष्य का अपने चैतन्य में स्थित होने का नाम है। सुख मिलता है, दुख मिलता है, आनंद मिलता नहीं है। आनंद मौजूद है, केवल जानना होता है। सुख को पाना होता है, दुख को पाना होता है, आनंद को पाना नहीं होता, केवल आविष्कार करना होता है, डिस्कवरी करनी होती है। वह मौजूद है। क्योंकि जो चीज पाई जाएगी वह खो सकती है। इसे स्मरण रखों, जो चीज पाई जा सकती है वह खो भी सकती है। आनंद, मैंने कहा– खो नहीं सकता, इसलिए वह पाया ही नहीं जा सकता। वह मौजूद है, केवल जाना जाता है।

तो आनंद के संबंध में दो स्थितियां हैं – आनंद के प्रति अज्ञान और आनंद के प्रति ज्ञान। आनंद की और निरानंद की स्थितियां नहीं हैं, यानी मनुष्य ऐसी स्थिति में नहीं होता कि एक आनंद की स्थिति है और एक निरानंद की। वह दो स्थितियों में होता है– आनंद के प्रति ज्ञान की स्थिति, आनंद के प्रति अज्ञान की स्थिति। आनंद तो मौजूद है।

महावीर को, बुद्ध को, क्राइस्ट को जो आनंद मिला वह आपमें भी मौजूद है। आपमें और उनमें आनंद की दृष्टि से भेद नहीं है, भेद ज्ञान की दृष्टि से है। आनंद की दृष्टि से कोई भेद नहीं है। महावीर को जो आनंद मिला वह आपमें भी उतना ही मौजूद है, जरा कण भर भी कम नहीं है। फिर भेद कहां है? वे आनंद को देख रहे हैं, आप आनंद को नहीं देख रहे। वे आनंद को जान रहे, आप आनंद को नहीं जान रहे हैं। भेद ज्ञान का है, भेद अवस्था का, स्थिति का, स्टेट ऑफ बीइंग नहीं है, स्टेट ऑफ नोइंग का है। ज्ञान भेद है, स्थिति भेद नहीं है। फिर हमें क्यों उसका बोध नहीं हो रहा है जिसका महावीर को हो रहा है? जो आदमी सुख-दुख का बोध कर रहा है वह आनंद का बोध नहीं कर सकेगा। क्योंकि सुख और दुख बाहर हैं, जो उनमें उलझा है वह बाहर उलझा है, उसके भीतर जाने की उसे फुर्सत नहीं है।

सुख-दुख का उलझाव मनुष्य को अपने से बाहर किए है। तो जिसको भीतर जाना हो, उसे सुख-दुख के उलझाव से पीछे सरकना होगा। स्मरणीय है, दुख से तो कोई भी हटना चाहता है, दुख से कोई भी हटना चाहता है, समस्त प्राणी-जगत हटना चाहता है, लेकिन जो सुख से हटने में लग जाएगा वह आनंद पर पहुंच जाएगा। दुख से तो कोई भी हटना चाहता है। वह साधना नहीं है, वह सामान्य चित्त का भाव है। जो सुख से हटना चाहेगा, वह आनंद में पहुंच जाएगा। दुख से जो हटना चाहता है उसकी आकांक्षा सुख की है, जो सुख से हट रहा है उसकी आकांक्षा आनंद की है। साधना का अर्थ है– सुख से हटना। साधना का अर्थ है– सुख-त्याग। त्याग का मतलब– सुख की जो हमारी चिंतना है, सुख को पाने की हमारी जो तीव्र आकांक्षा है, सुख के प्रति जो हम अतिशय उत्सुक हैं, इस उत्सुकता में थोड़ा सा नॉन-कोऑपरेशन, जो मैंने कल कहा।

अभी किसी ने पूछा– वह क्या है नॉन-कोऑपरेशन? असहयोग?

जब सुख आपको पीड़ित करने लगे, खींचने लगे, तब असहयोग करें इस वृत्त से। और जाने कि ठीक है, सुख की आकांक्षा पैदा हो रही, मैं केवल जानूंगा, इस आकांक्षा से आंदोलित नहीं होऊंगा। सुख की आकांक्षा को जानना और सुख की आकांक्षा से आंदोलित हो जाना, दो अलग-अलग बातें हैं। जाने कि मेरे भीतर सुख की कामना पैदा होती है, लेकिन मैं इससे आंदोलित नहीं होऊंगा। मैं कोशिश करूंगा, कांशस एफर्ट करूंगा, सचेतन, सजग प्रयास करूंगा कि मैं इससे प्रभावित न होऊं, अप्रभावित होने का प्रयत्न करूंगा। इस माध्यम से अगर धीरे-धीरे सुख की आकांक्षा से कोई अप्रभावित होने का विचार करे, सुख से तो मुक्त हो ही जाएगा। जो सुख से मुक्त हुआ, वह दुख से मुक्त हो गया। सुख की

आकांक्षा ही दुख देने का कारण है। जो दुख से मुक्त होना चाहता है वह दुख से कभी मुक्त नहीं होगा, क्योंकि वह सुख की आकांक्षा करता है। जो सुख की आकांक्षा करता है उसके पीछे दुख मौजूद हो जाता है। क्योंकि जिनसे सुख मिलता है वही कारण दुख देने के बन जाते हैं। जो सुख से पीछे हटेगा, सुख से असहयोग करेगा, सुख के प्रति अनासक्ति के भाव की उदभावना करेगा, वह सुख से तो मुक्त होगा, तत्क्षण दुख से भी मुक्त हो जाएगा।

दुनिया में दो ही तरह के लोग हैं। दुख से बचने की चेष्टा करने वाले लोग, वे कभी दुख से मुक्त नहीं होते हैं। सुख से बचने की चेष्टा करने वाले लोग, वे दुख से भी मुक्त हो जाते हैं, सुख से भी मुक्त हो जाते हैं। तब जो शेष रह जाता है, वह जो दुख और सुख दोनों के छूटने से शेष रह जाता है, वह आनंद है। वह कौन शेष रह जाता होगा? जब दुख भी नहीं है, सुख भी नहीं है, तो फिर कौन शेष रहेगा? जब दुख नहीं, सुख नहीं, तो वह शेष रह जाएगा जो दुख को जानता था और सुख को जानता था। जब दुख भी नहीं है, सुख भी नहीं है, फिर कौन शेष रह जाएगा पीछे? वह शेष रह जाएगा, जो दुख को जानता था, सुख को जानता था। वह ज्ञात, वह ज्ञान, वह ज्ञाता। वह ज्ञान की शक्ति मात्र शेष रह जाएगी। वही ज्ञान की शक्ति आनंद है। भेद आनंद का नहीं, ज्ञान का है। अगर हम सतत आंतरिक की तरफ चलें, बाहर के प्रभावों से निष्प्रभाव होने की तरफ चलें। हमारा बंधन क्या है? बाहर का प्रभाव हमारा बंधन है। हम चौबीस घंटे बाहर से प्रभावित हो रहे हैं। बाहर के प्रभाव इतने इकट्ठे हो जाएंगे भीतर, उनकी इतनी पर्तें जम जाएंगी।

– ओशो

बोद्ध कथा 40

बोध कथा क्रमांक ४०

प्रस्तुती द्वारा:-स्वामी रमेश भारती

मैंने सुना है एक हंस जा रहा था उड़ा हुआ अपनी हंसनी के साथ कि रात थक गया था एक वृक्ष पर बसेरा किया। कौवे का दिल आ गया उसकी हंसनी पर। स्वाभाविक सोचा होगा कौवे ने हेमामालिनी को कहां उड़ाए ले जा रहे हैं बच्चू अब बचकर निकल न सकोगे कौओं का ही डेरा था उस वृक्ष पर। उसने बाकी कौओं को भी कहा कि इसको निकलने न देंगे ऐसी प्यारी चीज कहां लिए जा रहा है।

सुबह हुई जब हंस उड़ने लगा तो कौवे ने कहा ठहरो भाई वह जो कौआ नेता था कौओं का उसने कहा मेरी पत्नी को कहां लिए जा रहे हो? हंस ने कहा तुम्हारी पत्नी होश से बात करो यह हंसनी है तुम कौवे हो कौवे ने कहा होश से तू बात कर क्या काले आदमी की गोरी पत्नी नहीं होती? और यह रंगभेद नहीं चलेगा। यह वर्णभेद नहीं चलेगा। किस जमाने की बातें कर रहा है? कोई मनु महाराज के जमाने की बातें कर रहा है? माना कि गोरी है मगर पत्नी मेरी है और न हो तो पंचायत बुला ली जाए।

तब जरा हंस डरा क्योंकि पंचायत तो वे ही कौवे ही थे वहां तो कोई और हंस तो था नहीं। पंचायत तो तय कर दे। कौओं की पंचायत जुड़ी। और कौओं की पंचायत ने तय कर  दिया कि पत्नी कौवे की है। हंस जार-जार रो रहा है मगर करे क्या? भीड़-भाड़ कौओं की

तुम्हारे चारों तरफ भी कौओं की भीड़-भाड़ है। उनका सारा उपाय तुम्हें विस्मरण करा देने का है। वे खुद भी भूले हैं वे तुम्हें भी भूला रहे हैं। भीड़ से जागना पड़ता है। और जो भीड़ से जाग जाए वही संन्यासी है। और भीड़ के बड़े सम्मोहन हैं। और भीड़ के पास बड़ी ताकत है। बना तो नहीं सकती भीड़ तुम्हें लेकिन मिटा सकती है। वही उसकी ताकत है।

भीड़ बचपन से ही हर बच्चे को पकड़ लेती है और उसको कौआ बनाने में लग जाती है। लीपो पोतो संस्कार दे दो कोई हिंदू कौआ कोई मुसलमान कोई ईसाई कोई जैन कोई बौद्ध सबको बना दो अलग-अलग ढंग के कौवे। कौन तुम्हें याद दिलाए कि तुम हंस हो और तुम्हारे ऊपर इतना रंग पोता इतनी कालिख पोती जाती है कि तुम अगर दर्पण के सामने भी पड़ जाओ तो भी तुम यही सोचोगे कि कौआ ही हूं यह कोई हंस के ढंग हैं!

तुम्हारे सारे संस्कार अज्ञानियों के द्वारा दिए गए हैं। इसीलिए तो दरिया जैसे व्यक्ति जब तुम्हें पुकारते हैं तब भी तुम्हें याद नहीं आती। बुद्ध तुम्हें पुकारते हैं और याद नहीं आती। तुम्हारे द्वार पर ढोल बजाए जाते हैं और तुम्हें सुनायी नहीं पड़ते। नहीं कि सुनायी नहीं पड़ते सुनायी भी पड़ जाते हैं तो भी भरोसा नहीं आता कि मैं और हंस मैं और मानसरोवर का यात्रि नहीं-नहीं यह बात किसी और के लिए कही जा रही होगी। यह मेरे लिए सच नहीं हो सकती। मैं तो अपनी कालिख जानता हूं।

मैं भी तुमसे कहता हूं कि तुम्हारी कालिख झूठी है। जरा ध्यान में नहाओ बह जाएगी। तुम्हारे भीतर का हंस निखर आएगा।

ओशो

कर्मचारी को 60 साल बाद भी पेंशन नही ओर इनको 5 साल में पेंशन

सरदारा सिंह जोहल जी ने राजनेताओं की पेंशन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है:-
👇इसे साझा करें और भरपूर समर्थन दें🙏
भारत के प्रिय/सम्मानित नागरिकों आपसे अनुरोध है कि इस संदेश को पढ़ें और यदि आप सहमत हैं तो कृपया सभी लोगों को अपने संपर्क में भेजें और बदले में उन्हें भी आगे भेजने के लिए कहें। तीन दिन के अंदर ये जरूरी सूचना हर भारतीय तक पहुंचनी चाहिए।

2018 सुधार अधिनियम:
सांसदों को पेंशन नहीं मिलनी चाहिए क्योंकि राजनीति नौकरी या रोजगार नहीं है, बल्कि एक मुफ्त सेवा है। - राजनीति लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एक चुनाव है, कोई सेवानिवृत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें फिर से उसी स्थिति में चुना जा सकता है।

(वर्तमान में उन्हें 5 साल की सेवा के बाद पेंशन मिलती है)।
इसमें एक और विकार यह है कि अगर कोई व्यक्ति पहले पार्षद रहा है, तो विधायक बन जाता है और फिर सांसद बन जाता है, तो उसे एक नहीं बल्कि तीन पेंशन मिलती है।

यह देश के नागरिकों के साथ एक बड़ा विश्वासघात 😲है, जिन्हें इसे रोकने के लिए तुरंत प्रयास करना होगा ...🙏🙏
केंद्रीय वेतन आयोग के साथ, सांसदों के वेतन भत्ते को संशोधित किया जा रहा है .... इसे आयकर के तहत लाया जाना चाहिए ...।
 वर्तमान में, सांसद अपने स्वयं के लिए मतदान करके मनमाने ढंग से वेतन और भत्ते बढ़ाते हैं और उस समय सभी दल एकजुट होते हैं। सांसदों की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को छोड़ दिया जाना चाहिए .. और भारत के सभी नेताओं के स्वास्थ्य की देखभाल किसी अन्य नागरिक की तरह ही होनी चाहिए। वर्तमान में उनका इलाज अक्सर विदेश में किया जाता है।उन्हें बिजली, पानी और फोन बिल जैसी सभी रियायतें समाप्त होनी चाहिए। (उन्हें ऐसी कई रियायतें नहीं मिलतीं, लेकिन वे उन्हें नियमित रूप से बढ़ाते हैं।)नेताओ के लिए भी आई ए एस और पी सी एस परीक्षा या टी इ टी जैसी कोई परीक्षा पास होना अनिवार्य होना चाहिए।
अपराधियों को चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए, दंडात्मक रिकॉर्ड वाले संदिग्ध व्यक्तियों, आपराधिक आरोपों और दृढ़ संकल्प, अतीत या वर्तमान को संसद से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।
नागरिकों द्वारा एलपीजी गैस सब्सिडी पर कोई कटौती नहीं ... जब तक कि सांसदों और विधायकों को सब्सिडी उपलब्ध नहीं होती है, और संसद की कैंटीन में सब्सिडी वाले भोजन सहित अन्य सब्सिडी वापस नहीं ली जाती हैं।
मुफ्त रेल और हवाई जहाज की यात्रा बंद होनी चाहिए।
आम आदमी को उनका मज़ा खर्च करके क्यों लेना पड़ता है?

यदि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम बीस लोगों के साथ संवाद करता है और मैसेज भेजता है तो भारत में अधिकांश लोगों को यह संदेश प्राप्त करने में केवल तीन दिन लगेंगे।
क्या आपको नहीं लगता कि यह मुद्दा उठाने का यह सही समय है?

*यदि आप उपरोक्त से सहमत हैं, तो इसे अग्रेषित करें।*

आप मेरे 20+ में से एक हैं कृपया इसे जारी रखें ..
आपका धन्यवाद 

Thursday, October 8, 2020

बोद्ध कथा 35 ओशो osho

बोध कथा क्रमांक ३५


प्रस्तुती द्वारा:-स्वामी रमेश भारती

*मनुष्य के आंख विश्वास से बंद हैं*

एक बहुत बड़ा विचारक था । 

वह एक दिन सुबह - सुबह अपने गांव के तेली के घर तेल खरीदने गया था । 

उसने तेल खरीदा । 

तब तक तेल तेली तौल रहा था , वह देखता रहा कि उसके पीछे ही तेली का कोल्हू चल रहा था । 

बैल की आंखों पर पट्टियां बंधी थीं और वह बैल कोल्हू को चला रहा था । कोई चलाने वाला नहीं था । 

*उसने उस तेली को पृछाः* कोई चला नहीं रहा है , फिर भी ये बैल चल रहा है , बात क्या है ?

उस तेली ने बड़े मतलब की बात कही । 

*उसने कहाः* देखते नहीं हैं , उसकी आंखें हमने बंद कर रखी हैं । जब आंख बंद होती है तो बैल को पता ही नहीं चलता कि कोई चला रहा है कि नहीं चला रहा है ।

आंख खुली हो तो बैल पता लगा लेगा कि कोई नहीं चला रहा है , तो वह खड़ा हो जाएगा । 

*उस विचारक ने पूछाः* लेकिन अगर वह खड़ा हो जाए , तो तुम्हें कैसे पता चलेगा ?....तुम तो पीठ किए बैठे हुए हो । 

*उसने कहाः* उसके गले में हमने घंटी बांध रखी है । चलता है घंटी बजती रहती है , जैसे ही घंटी रुकती , हम फिर उसे चला देते हैं । 

उसे कभी यह खयाल ही नहीं आ पाता कि बीच में चलाने वाला गैर - मौजूद था । 

*उस विचारक ने कहाः* लेकिन यह भी तो हो सकता है कि बैल खड़ा हो जाए और सिर हिलाता रहे , घंटी बजती रहे । 

*उस तेली ने कहाः* हाथ जोड़ते हैं आपके , कृपा करके यहां से चले जाइए , कहीं बैल ने आपकी बात सुन ली , बड़ी मुश्किल हो जाएगी ।

आप जाइए , और अगली बार कहीं और से तेल खरीदा करिए । 

बैल बिचारा सीधा काम कर रहा है , इस तरह की बात सुन ले सब गड़बड़ हो जाए । 

बैल कामालिक नहीं चाहता है कि विचार बैल तक पहुंच जाए । 

*दुनिया में कोई मालिक नहीं चाहता है कि विचार मनुष्य तक पहुंच जाए ।*

*और मनुष्य को जोता हुआ है , बहुत से , बहुत से कोल्हुओं में उससे काम करवाया जा रहा है । और उसके गले में घंटियां बांध दी गई हैं  जो बज रही हैं , और आदमी है कि आंख बंद किए चला जा रहा है ।*

*आंख किस बात से बंद हैं ?...आंख विश्वाससे बंद हैं ।*

*बिलीफ , आदमी की आंख पर बिलीफ की पट्टियां हैं...विश्वास की पट्टियां हैं ।* 


*तभी तो एक रंग की पट्टी एक आदमी को मुसलमान बना देती है , दूसरे को हिंदू , तीसरे को जैन , चैथे को ईसाई बना देती है ।*

*अन्यथा आदमी - आदमी में कोई और फर्क है सिवाय विश्वासों के ?*

*एक आदमी और दूसरे आदमी में कोई भेद है , कोई दीवार है , कोई खाई है उन दोनों के बीच ?*

*उनके प्रेम को रोकने वाली कोई दीवार है..??*

*सिर्फ विश्वास के अतिरिक्त और कोई दीवार नहीं है ।*


*मैं मुसलमान हो जाता हूं , आप हिंदृ हो जाते क्योंकि मुझे बचपन से दूसरे विश्वास का जहर पिलाया गया और आपको दूसरे विश्वासका जहर पिलाया गया ।*

*आपकी आंख पर दूसरे ढंग की पट्टियां बांधी गईं , कोई दूसरे कोल्हू में आपको जोता गया , मुझे किसी दूसरे कोल्हू में जोता गया ।*

*और चाहे हम किसी भी कोल्हू में जोते हों , एक बात तय है कि हमारी आंखें बंद कर दी गई हैं ।*

*हमारी आंख के खुलने के सारे द्वार बंद कर दिए गए हैं , हमारे भीतर खयाल भी पैदा न हो ।*

*और अगर कभी कोई खयाल दिलाने आ जाए तो कोल्हू का मालिक कहता है....आपके हाथ जोड़ते हैं , आप यहां से जाइए ।*

*आपकी बातें अगर बैल ने सुन ली तो बड़ी मुश्किल हो जाएगी ।*

*इसलिए दुनिया में जब भी विचार को जन्म देने वाले लोग पैदा हुए तो हमने उनकी हत्या कर दी । हमने उनको सूली पर लटका दिया , या जहर पिला दिया ।*


ओशो

बोद्ध कथा osho ओशो

बोधकथा क्रमांक ३४
प्रस्तुती द्वारा:-स्वामी रमेश भारती
जीवन रहस्‍य-(प्रवचन–13)
जीवन क्‍या है?—(प्रवचन—तैहरवां)

सिकंदर हिंदुस्तान आया। और जब वह वापस लौट रहा था, तो हिंदुस्तान की सीमा को पार करते समय उसे खयाल आया कि यूनान में उसके मित्रों ने उससे कहा था कि लौटते समय एक संन्यासी को भी ले आना भारत से। और सब तो लाओगे ही, लेकिन धन, हीरे—जवाहरात, मोती, वे सब यूनान में भी हैं, एक संन्यासी भी ले आना।

सिकंदर ने और सब तो लूट की, संन्यासी की याद न रही, आखिरी क्षण में याद आई, तो उसने कहा, जाओ, किसी संन्यासी को पकड़ लाओ।

सिपाही गांव में गए, उन्होंने गांव के लोगों से पूछा। तो गांव के लोगों ने कहा, संन्यासी तो गांव में एक है, लेकिन तुम ले जा सकोगे, इसको हमें उम्मीद नहीं! उन्होंने कहा, इसकी तुम फिक्र छोड़ो। हम सिकंदर के सिपाही हैं। हम अगर पहाड़ों को कहें कि चलो, तो पहाड़ भी चलते हैं। ये नंगी तलवारें देखी हैं? संन्यासी क्या कर सकेगा? उन्होंने कहा, इसीलिए हम चिंतित हैं कि तुम्हारी तलवारें संन्यासी के साथ कुछ कर सकेंगी या नहीं कर सकेंगी! खैर, तुम जाओ, एक कोशिश कर लो।

वे गए। गांव के बाहर नग्न एक संन्यासी तीस वर्षों से नदी के तट पर था। यूनानी इतिहासकारों ने उसका नाम दंदामिस लिखा है। पता नहीं, उसका नाम क्या होगा। यूनानी नाम उन्होंने दंदामिस दिया है। हो सकता है दंडी साधु या ऐसा कुछ, दंडी स्वामी ऐसा कुछ उस आदमी का नाम रहा हो। डंडे वाला साधु, ऐसा कुछ नाम रहा हो। उन सिपाहियों ने जाकर दंदामिस को घेर लिया और उससे कहा कि सिकंदर की आशा है कि हमारे साथ चलो!

वह फकीर नंगा हंसने लगा। उसने कहा कि हमने उसी दिन से आशाएं माननी छोड़ दीं जिस दिन से हम संन्यासी हुए। हम आशाएं तब तक मानते थे, जब तक हम डरते थे। जो नहीं डरता, उससे आशा नहीं मनवाई जा सकती।

पर उन्होंने कहा, तुम्हें पता नहीं है, ये नंगी तलवारें देखते हो, हम तुम्हारी गर्दन काट देंगे!

तो उस संन्यासी ने कहा कि तुम काट दोगे, वह बहुत ठीक है, तुम काट सकते हो। हम कोई एतराज भी न करेंगे। लेकिन तुम्हारे गर्दन काटने से डरेंगे नहीं। क्योंकि गर्दन काटने से केवल वही डरता है, जो गर्दन कटने को मृत्यु समझता है।

ऐसे आदमी के सामने पहली दफा तलवारों पर जंग खा गई! नंगी तलवारें हाथ में थीं, लेकिन हाथ एकदम सुस्त हो गए। जो आदमी ऐसे मरने से राजी हो, इतनी मौज से, उसे मारना बिलकुल बेकार है। और जो आदमी इतनी मौज से मरने को राजी न हो, उसको जिंदा रखना भी बिलकुल बेकार है। लेकिन वह दूसरी बात फिर।

सिकंदर से जाकर उन्होंने कहा कि वह आदमी ले जाया नहीं जा सकेगा। अजीब आदमी है! हमने बहुत लोग देखे——मरने वाले, मारने वाले, लड़ने वाले, भाग जाने वाले। यह कुछ तीसरे तरह का है। न तो वह भागता है, न वह लड़ता है, उसके पास लड़ने को कुछ है नहीं, लेकिन वह भयभीत भी नहीं होता।

सिकंदर ने कहा, मैं खुद चलूंगा। और सिकंदर ने कहा कि हम तुम्हें स्वागत देंगे, सम्मान देंगे, शाही व्यवस्था देंगे——जो तुम चाहोगे देंगे।

उस फकीर ने कहा, तुम कुछ न दे सकोगे, क्योंकि हम कुछ चाहते नहीं हैं।

बहुत बार भिखारी सम्राटों के सामने अपमानित हुए हैं, बहुत बार भिखारी सम्राटों के सामने अपमानित हुए हैं, क्योंकि भिक्षा देने से सम्राटों ने इनकार कर दिया। ये कभी—कभी ऐसे मौके आते हैं कि सम्राट भिखारियों के सामने अपमानित हो जाते हैं, क्योंकि भिखारी कुछ लेने से इनकार कर देते हैं!

उसने कहा, तुम्हारे पास कुछ भी नहीं है, क्योंकि हमें कुछ चाह ही नहीं।

सिकंदर ने कहा, तब भी कोई बात नहीं। चलना तो पड़ेगा ही, अन्यथा यह तलवार तुम्हारी गर्दन पर रखता हूं।

उस फकीर ने कहा, रखो।

सिकंदर ने कहा, तुम नासमझ हो, गर्दन कटेगी और —नीचे गिर जाएगी!

उस संन्यासी ने कहा कि हम संन्यासी उसी दिन हुए, जिस दिन हमने देख लिया कि गर्दन कट जाए और नीचे गिर जाए, तो भी हम नहीं कटते हैं। अन्यथा हम संन्यासी ही नहीं होते। गर्दन गिरेगी तो तुम भी देखोगे कि गर्दन गिर रही है और मैं भी देखूंगा कि गर्दन गिर रही है। हालांकि तुम मुझे न देख पाओगे। मैं तुम्हें देखता रहूंगा।

ओशो