Tuesday, May 27, 2025

राजस्थान के लोक गीत


अति विशेष 

1. झोरावा गीत

जैसलमेर क्षेत्र का लोकप्रिय गीत जो पत्नी अपने पति के वियोग में गाती है।

2. सुवटिया

उत्तरी मेवाड़ में भील जाति की स्त्रियां पति -वियोग में तोते (सूए) को संबोधित करते हुए यह गीत गाती है।

3. पीपली गीत

मारवाड़ बीकानेर तथा शेखावटी क्षेत्र में वर्षा ऋतु के समय स्त्रियों द्वारा गया जाने वाला गीत है।

4. सेंजा गीत

यह एक विवाह गीत है, जो अच्छे वर की कामना हेतु महिलाओं द्वारा गया जाता है।

5. कुरजां गीत

यह लोकप्रिय गीत में कुरजां पक्षी को संबोधित करते हुए विरहणियों द्वारा अपने प्रियतम की याद में गाया जाता है, जिसमें नायिका अपने परदेश स्थित पति के लिए कुरजां को सन्देश देने का कहती है।

6. जकडि़या गीत

पीरों की प्रशंसा में गाए जाने वाले गीत जकडि़या गीत कहलाते है।

7. पपीहा गीत

पपीहा पक्षी को सम्बोधित करते हुए गया गया गीत है। जिसमें प्रेमिका अपने प्रेमी को उपवन में आकर मिलने की प्रार्थना करती है।

8. कागा गीत

कौवे का घर की छत पर आना मेहमान आने का शगुन माना जाता है। कौवे को संबोधित करके प्रेयसी अपने प्रिय के आने का शगुन मानती है और कौवे को लालच देकर उड़ने की कहती है।

9. कांगसियों

यह राजस्थान का एक लोकप्रिय श्रृंगारिक गीत है।

10. हमसीढो

भील स्त्री तथा पुरूष दोनों द्वारा सम्मिलित रूप से मांगलिक अवसरों पर गाया जाने वाला गीत है।

11. हरजस

यह भक्ति गीत है, हरजस का अर्थ है हरि का यश अर्थात हरजस भगवान राम व श्रीकृष्ण की भक्ति में गाए जाने वाले भक्ति गीत है।

12. हिचकी गीत

मेवात क्षेत्र अथवा अलवर क्षेत्र का लोकप्रिय गीत दाम्पत्य प्रेम से परिपूर्ण जिसमें प्रियतम की याद को दर्शाया जाता है।

13. जलो और जलाल

विवाह के समय वधु पक्ष की स्त्रियां जब वर की बारात का डेरा देखने आती है तब यह गीत गाती है।

14. दुप्पटा गीत

विवाह के समय दुल्हे की सालियों द्वारा गया जाने वाला गीत है।

15. कामण

कामण का अर्थ है - जादू-टोना। पति को अन्य स्त्री के जादू-टोने से बचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्त्रियों द्वारा गाया जाने वाला गीत है।

16. पावणा

विवाह के पश्चात् दामाद के ससुराल जाने पर भोजन के समय अथवा भोजन के उपरान्त स्त्रियों द्वारा गया जाने वाला गीत है।

17. सिठणें

विवाह के समय स्त्रियां हंसी-मजाक के उद्देश्य से समधी और उसके अन्य सम्बन्धियों को संबोधित करते हुए गाती है।

18. मोरिया गीत

इस लोकगीत में ऐसी बालिका की व्यथा है, जिसका संबंध तो तय हो चुका है लेकिन विवाह में देरी है।

19. जीरो

जालौर क्षेत्र का लोकप्रिय गीत है। इस गीत में स्त्री अपने पति से जीरा न बोने की विनती करती है।

20. बिच्छुड़ो

हाडौती क्षेत्र का लोकप्रिय गीत जिसमें एक स्त्री जिसे बिच्छु ने काट लिया है और वह मरने वाली है, वह पति को दूसरा विवाह करने का संदेश देती है।

21. पंछीडा गीत

हाडौती तथा ढूढाड़ क्षेत्र का लोकप्रिय गीत जो त्यौहारों तथा मेलों के समय गाया जाता है।

22. रसिया गीत

रसिया होली के अवसर पर ब्रज, भरतपुर व धौलपुर क्षेत्रों के अलावा नाथद्वारा के श्रीनाथजी के मंदिर में गए जाने वाले गीत है।

23. घूमर

णगौर अथवा तीज त्यौहारों के अवसर पर स्त्रियों द्वारा घूमर नृत्य के साथ गाया जाने वाला गीत है, जिसके माध्यम से नायिका अपने प्रियतम से श्रृंगारिक साधनों की मांग करती है।

24. औल्यूं गीत

ओल्यू का मतलब 'याद आना' है।बेटी की विदाई के समयय गाया जाने वाला गीत है।

25. लांगुरिया

करौली की कैला देवी की अराधना में गाये जाने वाले भक्तिगीत लांगुरिया कहलाते है।

26. गोरबंध

गोरबंध, ऊंट के गले का आभूषण है। मारवाड़ तथा शेखावटी क्षेत्र में इस आभूषण पर गीत गाया जाता है।

27. चिरमी

चिरमी के पौधे को सम्बोधित कर बाल ग्राम वधू द्वारा अपने भाई व पिता की प्रतिक्षा के समय की मनोदशा का वर्णन है।

28. पणिहारी

इस लोकगीत में राजस्थानी स्त्री का पतिव्रता धर्म पर अटल रहना बताया गया है।

29. इडुणी

यह गीत पानी भरने जाते समय स्त्रियों द्वारा गाया जाता है। इसमें इडुणी के खो जाने का जिक्र होता है।

30. केसरिया बालम

यह एक प्रकार का विरह युक्त रजवाड़ी गीत है जिसे स्त्री विदेश गए हुए अपने पति की याद में गाती है।

31. धुडला गीत

मारवाड़ क्षेत्र का लोकप्रिय गीत है, जो स्त्रियों द्वारा घुड़ला पर्व पर गाया जाता है।

32. लावणी गीत(मोरध्वज, सेऊसंमन- प्रसिद्ध लावणियां)

लावणी से अभिप्राय बुलावे से है। नायक द्वारा नायिका को बुलाने के सन्दर्भ में लावणी गाई जाती है।

33. मूमल

जैसलमेर क्षेत्र का लोकप्रिय गीत, जिसमें लोद्रवा की राजकुमारी मूमल का सौन्दर्य वर्णन किया गया है। यह एक श्रृंगारिक गीत है।

दिल्ली सल्तनत delhi saltanat


प्र.1. 1206 ई. से 1290ई. तक उत्तरी भारत में शासन करने वाले सुल्तानों के लिये सबसे उचित संज्ञा होगी-
उत्तर- इल्बरी वंश।
प्रश्न.2. दिल्ली सल्तनत का प्रथम वैधानिक सुल्तान था-
उत्तर-इल्तुतमिश।
प्रश्न 3. दिल्ली के सुल्तानों में किसे लाख बख्श के रूप में जाना जाता है-
उत्तर- कुतुबुद्दीन ऐबक।
प्रश्न 4. कुतुबुद्दीन ऐबक की राजधानी थी-
उत्तर- लाहौर।
प्रश्न 5. इल्तुतमिश गद्दी पर कब बैठा-
उत्तर – 1211ई. में।
प्रश्न6. कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु कैसे हुई-
उत्तर- चौगान खेलते समय।
प्रश्न 7. दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान का कोई भी सिक्का प्राप्त नहीं हुआ –
उत्तर- कुतुबुद्दीन ऐबक का।
प्रश्न 8. इल्तुतमिश गद्दी पर बैठने के पूर्व कहाँ का सूबेदार था-
उत्तर- बदायूँ।
प्रश्न 9. रजिया सुल्ताना ने कितने वर्ष तक शासन किया-
उत्तर- 4 वर्ष तक।
प्रश्न 10. इल्तुतमिश की मृत्यु तथा गयासुद्दीन बलबन के सिंहासन पर बैठने के पूर्व दिल्ली में कितने शासकों ने शासन किया-
उत्तर – 4 शासक।
प्रश्न 11. इल्तुतमिश को बगदाद के खलीफा द्वारा खिलअत कब प्राप्त हुई-
उत्तर- 1229ई.।
प्रश्न 11. इल्तुतमिश ने किसे अपना उत्तराधिकारी चुना गया-
उत्तर – रजिया।
प्रश्न12. निम्नलिखित में से किस सुल्तान ने जिल्ली इल्लाह या ईश्वर का प्रतिबिम्ब की उपाधि ग्रहण की-
उत्तर- बलबन ने ।
प्रश्न13. सिजदा और पाथबोस प्रथा का प्रचलन किया-
उत्तर- बलबन ने।
प्रश्न14. किस शासक के शासनकाल में चालीसा या चहलगानी का अस्तित्व था-
उत्तर- इल्तुतमिश के काल में।
प्रश्न15. पहली बार मंगोलों का आक्रमण किसके शासनकाल में हुआ-
उत्तर-इल्तुतमिश के काल में।
प्रश्न16.गुलामवंश का अंतिम शासक कौन था-
उत्तर- कैकुबाद।
प्रश्न 17.रक्त और लौह की नीति अपनाने वाला शासक कौन था-
उत्तर-गयासुद्दीन बलबन ।
प्रश्न 18. चाँदी का टंका और ताँबे का जीतल का प्रचलन किसने प्रारंभ किया-
उत्तर- मुहम्मद बिन तुगलक ।
प्रश्न 19. चहलगानी का संहार किसने किया-
उत्तर- बलबन ने।
प्रश्न 20. खलजी क्रांति कब हुई-
उत्तर- 1290 ई.।
प्रश्न 21. खलजी वंश का संस्थापक कौन था-
उत्तर – जलालुद्दीन खिलजी।
प्रश्न 22. अलाउद्दीन खिलजी दिल्ली का सुल्तान कब बना था-
उत्तर- 1296ई. में।
प्रश्न 23. पद्मिनी की कथा का उल्लेख मिलता है-
उत्तर- पद्यामावत् में।
प्रश्न 24. गोरा व बादल प्रसिद्ध सैनिक थे-
उत्तर- चित्तौङ के।
प्रश्न 25. अलाउद्दीन खिलजी के द्वारा जीते गये दक्षिणि भारत के चार राज्य कौन – कौन से थे-
उत्तर- देवगिरि, तेलंगाना, होयसल, पाण्डय।

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

बुरी आदत पकड़ व छुटकारा

★★★ बुरी आदतों की पकड़ व छुटकारा ★★★
____________________________________________

एक सूफी फकीर फरीद से किसीने कहा कि मैं कैसे अपनी बुरी आदतों को छोड़ू ? उन्होंने मुझे बिल्कुल जकड़ लिया है । 

फरीद ने उसकी बात सुनी, उसको उत्तर नहीं दिया, उठकर खड़ा हुआ,  पास में एक खभा था, खंभे को पकडकर जोर जोर से चिल्लाने लगा कि बचाओ, बचाओ, छुड़ाओ, छुड़ाओ ! 

वह आदमी एकदम हैरान हो गया । बेचारा जिज्ञासु, आध्यात्मिक प्रश्न पूछने आया था और यह कोई पागल मालूम होता है ! उसने कहा कि मैं तो सोचता था कि आप ज्ञानी हैं, आप तो विक्षिप्त मालूम होते हैं ।

फरीद ने कहा, ये बात पीछे होंगी, पहले मुझे बचाओ ! पहले मुझे छुड़ाओ ! उस आदमी ने कहा छुड़ाने की कोई जरुरत ही नहीं है, खभा तुम पकड़े हो, खम्भा तुम्हें नहीं पकड़े है । 

फरिदने कहा, फिर तो तू होशियार है । फिर तु मुझ से क्या पूछने आया है ? आदतें तुझे नहीं पकड़े है, तूने आदतों को पकड़ा है । रास्ते पर लग ! अगर तुझे इतनी अक्ल है कि मुझे बता सकता है कि खम्भा मुझे नहीं पकड़े है, तो कौन तुझे पकड़े है ? तुम्हारी आदत में कुछ स्वाथॅ होगा, उसे देख लो ।

छोड़ो यह आदतें । पूरानी है, छूटते छूटते ही छूटेगी, मगर होश रखा तो निश्चित छूट जायेगी । कोई आदतें हमें नहीं पकड़ती । मगर हम अजीब हैं, हम कहते हैं, कैसे छोड़े, आदत ने पकड़ लिया है । आदत क्या तुम्हें खाक पकड़ेगी । 

ओशो 
रामदुवारे जो मरे

happy life खुशहाल जीवन

Hi friends helo how are you you are welcome on happy life खुशहाल जीवन
 दोस्तो जीवन को खुशहाल करने के अजीब अनेक तरीके होते है ओर जीवन खुशहाल बनाया नही जाता है अपने आप होता है बस जरूरत है हमको देखने की जी हाँ हमारे देखने भर से दुख गायब हो जाते है पर हमको बेहोसी मे जीने की आदत पड़ चुकी है होश नाम की कोई चीज होती है वे हम भूल ही चुके है आप शराबी को बेहोस कह सकते है पर आपको ख्याल नही आप बिन शराब पिये भी बेहोस है आपका शरीर यन्त्रवत काम कर रहा है आप खुद अगर उस से करवाते है तो बस 1 प्रतिशत सायेद इस से भी कम आप सोचेंगे इतना तो शराबी भी करवा लेता है सही है करवा लेता है शराबी का शरीर भी यन्त्रवत चल रहा है पर आप थोड़ा बहुत याद रख सकते है पर शराबी नही आप जब गुसा करते है तो वो भी आपके चेहरे को कुरूप कर देता है सकल देखने जैसी नही रहती पर जब बचा गुसा करता है तो कितना अच्छा लगता है आप नकली गुसा कर रहे है आप डर रहे है गुसा करने से इस कड़ी को दोस्तो फिर कभी पूरा करेंगे आज के लिए इतना ही thanx 

राजस्थान के लोक गीत


अति विशेष ☑️

1. झोरावा गीत

जैसलमेर क्षेत्र का लोकप्रिय गीत जो पत्नी अपने पति के वियोग में गाती है।

2. सुवटिया

उत्तरी मेवाड़ में भील जाति की स्त्रियां पति -वियोग में तोते (सूए) को संबोधित करते हुए यह गीत गाती है।

3. पीपली गीत

मारवाड़ बीकानेर तथा शेखावटी क्षेत्र में वर्षा ऋतु के समय स्त्रियों द्वारा गया जाने वाला गीत है।

4. सेंजा गीत

यह एक विवाह गीत है, जो अच्छे वर की कामना हेतु महिलाओं द्वारा गया जाता है।

5. कुरजां गीत

यह लोकप्रिय गीत में कुरजां पक्षी को संबोधित करते हुए विरहणियों द्वारा अपने प्रियतम की याद में गाया जाता है, जिसमें नायिका अपने परदेश स्थित पति के लिए कुरजां को सन्देश देने का कहती है।

6. जकडि़या गीत

पीरों की प्रशंसा में गाए जाने वाले गीत जकडि़या गीत कहलाते है।

7. पपीहा गीत

पपीहा पक्षी को सम्बोधित करते हुए गया गया गीत है। जिसमें प्रेमिका अपने प्रेमी को उपवन में आकर मिलने की प्रार्थना करती है।

8. कागा गीत

कौवे का घर की छत पर आना मेहमान आने का शगुन माना जाता है। कौवे को संबोधित करके प्रेयसी अपने प्रिय के आने का शगुन मानती है और कौवे को लालच देकर उड़ने की कहती है।

9. कांगसियों

यह राजस्थान का एक लोकप्रिय श्रृंगारिक गीत है।

10. हमसीढो

भील स्त्री तथा पुरूष दोनों द्वारा सम्मिलित रूप से मांगलिक अवसरों पर गाया जाने वाला गीत है।

11. हरजस

यह भक्ति गीत है, हरजस का अर्थ है हरि का यश अर्थात हरजस भगवान राम व श्रीकृष्ण की भक्ति में गाए जाने वाले भक्ति गीत है।

12. हिचकी गीत

मेवात क्षेत्र अथवा अलवर क्षेत्र का लोकप्रिय गीत दाम्पत्य प्रेम से परिपूर्ण जिसमें प्रियतम की याद को दर्शाया जाता है।

13. जलो और जलाल

विवाह के समय वधु पक्ष की स्त्रियां जब वर की बारात का डेरा देखने आती है तब यह गीत गाती है।

14. दुप्पटा गीत

विवाह के समय दुल्हे की सालियों द्वारा गया जाने वाला गीत है।

15. कामण

कामण का अर्थ है - जादू-टोना। पति को अन्य स्त्री के जादू-टोने से बचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्त्रियों द्वारा गाया जाने वाला गीत है।

16. पावणा

विवाह के पश्चात् दामाद के ससुराल जाने पर भोजन के समय अथवा भोजन के उपरान्त स्त्रियों द्वारा गया जाने वाला गीत है।

17. सिठणें

विवाह के समय स्त्रियां हंसी-मजाक के उद्देश्य से समधी और उसके अन्य सम्बन्धियों को संबोधित करते हुए गाती है।

18. मोरिया गीत

इस लोकगीत में ऐसी बालिका की व्यथा है, जिसका संबंध तो तय हो चुका है लेकिन विवाह में देरी है।

19. जीरो

जालौर क्षेत्र का लोकप्रिय गीत है। इस गीत में स्त्री अपने पति से जीरा न बोने की विनती करती है।

20. बिच्छुड़ो

हाडौती क्षेत्र का लोकप्रिय गीत जिसमें एक स्त्री जिसे बिच्छु ने काट लिया है और वह मरने वाली है, वह पति को दूसरा विवाह करने का संदेश देती है।

21. पंछीडा गीत

हाडौती तथा ढूढाड़ क्षेत्र का लोकप्रिय गीत जो त्यौहारों तथा मेलों के समय गाया जाता है।

22. रसिया गीत

रसिया होली के अवसर पर ब्रज, भरतपुर व धौलपुर क्षेत्रों के अलावा नाथद्वारा के श्रीनाथजी के मंदिर में गए जाने वाले गीत है।

23. घूमर

णगौर अथवा तीज त्यौहारों के अवसर पर स्त्रियों द्वारा घूमर नृत्य के साथ गाया जाने वाला गीत है, जिसके माध्यम से नायिका अपने प्रियतम से श्रृंगारिक साधनों की मांग करती है।

24. औल्यूं गीत

ओल्यू का मतलब 'याद आना' है।बेटी की विदाई के समयय गाया जाने वाला गीत है।

25. लांगुरिया

करौली की कैला देवी की अराधना में गाये जाने वाले भक्तिगीत लांगुरिया कहलाते है।

26. गोरबंध

गोरबंध, ऊंट के गले का आभूषण है। मारवाड़ तथा शेखावटी क्षेत्र में इस आभूषण पर गीत गाया जाता है।

27. चिरमी

चिरमी के पौधे को सम्बोधित कर बाल ग्राम वधू द्वारा अपने भाई व पिता की प्रतिक्षा के समय की मनोदशा का वर्णन है।

28. पणिहारी

इस लोकगीत में राजस्थानी स्त्री का पतिव्रता धर्म पर अटल रहना बताया गया है।

29. इडुणी

यह गीत पानी भरने जाते समय स्त्रियों द्वारा गाया जाता है। इसमें इडुणी के खो जाने का जिक्र होता है।

30. केसरिया बालम

यह एक प्रकार का विरह युक्त रजवाड़ी गीत है जिसे स्त्री विदेश गए हुए अपने पति की याद में गाती है।

31. धुडला गीत

मारवाड़ क्षेत्र का लोकप्रिय गीत है, जो स्त्रियों द्वारा घुड़ला पर्व पर गाया जाता है।

32. लावणी गीत(मोरध्वज, सेऊसंमन- प्रसिद्ध लावणियां)

लावणी से अभिप्राय बुलावे से है। नायक द्वारा नायिका को बुलाने के सन्दर्भ में लावणी गाई जाती है।

33. मूमल

जैसलमेर क्षेत्र का लोकप्रिय गीत, जिसमें लोद्रवा की राजकुमारी मूमल का सौन्दर्य वर्णन किया गया है। यह एक श्रृंगारिक गीत है।

दिल्ली सल्तनत ( पार्ट -2 )


प्रश्न 26. अलाउद्दीन के गुजरात आक्रमण के समय वहाँ का शासक था-
उत्तर – वघेला शासक कर्ण।
प्रश्न 27. अलाउद्दीन का प्रसिद्ध सेनानायक नसरत खाँ किस युद्ध में मारा गया-
उत्तर- चित्तौङ के युद्ध में।
प्रश्न 28. अलाउद्दीन ने चित्तौङ का घेरा कब डाला –
उत्तर- 1303 ई. में।
प्रश्न 29. अलाउद्दीन खिलजी द्वारा जीते गये राज्यों का कालक्रम क्या है-
उत्तर- गुजरात, रणथंभौर, चित्तौङ तथा जालौर।
प्रश्न 30. अलाउद्दीन के दक्षिणि भारत अभियान के दौरान किस सेनानायक का योगदान सराहनीय रहा-
उत्तर- मलिक काफूर का।
प्रश्न 31. अलाउद्दीन ने देवगिरि पर कितनी बार आक्रमण किया-
उत्तर- दो बार।
प्रश्न 32. सल्तनत कालीन वह कौन सा सुल्तान है जो पैदायशी हिन्दू था और बाद में मुस्लमान हो गया-
उत्तर- नासिरुद्दीन खुसरवशाह।
प्रश्न 33. दिल्ली सल्तनत में अक्ता प्रणाली का प्रारंभ किसने किया था-
उत्तर- इल्तुतमिश ने।
प्रश्न 34. किस शासक के समय राजधानी दिल्ली से आगरा स्थानान्तरित की गई-
उत्तर- सिकंदर लोदी ।
प्रश्न 35. सैयद वंश का संस्थापक कौन था-
उत्तर- गाजी मलिक।
प्रश्न 36. सल्तनत कालीन शासकों में सबसे अधिक शासन करने वाला शासक कौन था-
उत्तर- फिरोज तुगलक ।
प्रश्न 37. राजधानी दिल्ली से दौलताबाद स्थानान्तरित करने वाला सुल्तान था-
उत्तर- मुहम्मद बिन तुगलक ।
प्रश्न 38. अलाउद्दीन खिलजी की गुजरात अभियान की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि क्या थी-
उत्तर- मलिक काफूर को प्राप्त करना।
प्रश्न 39. तैमूर लंग का आक्रमण कब हुआ-
उत्तर- 1398ई. में।
प्रश्न 40. दक्षिण भारत की विजय करने वाला भारत का प्रथम शासक कौन था-
उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी।
प्रश्न 41. सल्तनत काल का विवादास्पद शासक कौन था-
उत्तर- मुहम्मद बिन तुगलक।
प्रश्न 42. उस दक्षिम भारतीय राजा का नाम क्या था, जिसने 1303 ई. में अलाउद्दीन खिलजी की सेना को परास्त किया-
उत्तर- प्रतापरुद्र द्वितीय।
प्रश्न 43. यह किसके बारे में कहा जाता है, कि उसने 8 दिल्ली के सुल्तानों का काल देखा था-
उत्तर- अमीर खुसरो ने।
प्रश्न 44. राजकीय मुकुट का प्रत्येक मोती गरीब किसान की अश्रुपूरित आंखों से गिरी हुई रक्त की घनी भूत बूँद है। यह टिप्पणी किस विद्वान ने गरीब किसानों पर की है-
उत्तर- अमीर खुसरो ने।
प्रश्न 45. कहाँ के शासकों ने सुल्तान-उस-शर्क की उपाधि घारण की-
उत्तर- जौनपुर के शासकों ने।
प्रश्न 46. अपने राज्यारोहण के पहले मुक्ती के रूप में इल्तुतमिश के पास कौन सा इक्ता था-
उत्तर- बदायूँ।
प्रश्न 47. खजायन-उल-फुतूह में किसके सैनिक अभियानों का विवरण है-
उत्तर- दक्षिण भारत के अभियानों में मलिक काफूर का।
प्रश्न 48. अलाउद्दीन खिलजी के द्वारा सैन्य व्यवस्था में क्या-2 सुधार किये गये-
उत्तर- सैनिक जाँच, दाग प्रथा, हुलिया प्रथा।
प्रश्न 49. गाजी शब्द का अर्थ क्या था-
उत्तर- काफिरों का वध करने वाला।
प्रश्न 50. भारत में दासों के व्यापार पर प्रतिबंध किसने लगाया था-
उत्तर- फिरोज तुगलक 

फकीर की कहानी ओशो


*------ऐसा हुआ एक बार कि एक चोर एक झेन फकीर के पास गया। झेन फकीर बड़ा प्रसिद्ध फकीर था, लिंची। और चोर ने कहा कि मुझे ध्यान सिखाएं। लिंची को पता भी नहीं कि वह कौन है। लेकिन लिंची ने कहा, ध्यान? ध्यान तू जानता है; तेरी हवा में ध्यान है। तुझे देख कर लगता है, तू मुझे धोखा देने की कोशिश मत कर, तूने ध्यान पहले सीखा है। उस आदमी ने कहा कि आप भ्रांति में पड़ गए हैं और आपको मैं गलत कहूं, यह उचित नहीं। लेकिन ध्यान से मेरा क्या नाता? आप मुझे जानते नहीं हैं; ध्यान मैंने कभी नहीं किया।*

*लिंची विचार में पड़ गया। उसने आंखें बंद कीं, बहुत खोजा। उसने कहा कि तूने जरूर कुछ न कुछ किया है। तू तलवार चलाना जानता है?*

*क्योंकि झेन फकीर तलवार के माध्यम से भी ध्यान करवाते हैं। तलवार का खेल ध्यान का खेल है। क्योंकि रत्ती तुम चूके होश कि गए। दूसरा तलवार उठाए, इसके पहले बचाव हो जाना चाहिए। दूसरा वार करे, इसके पहले तैयारी हो जानी चाहिए। बड़ी सजगता चाहिए। और जरा सा फासला नहीं है समय का, तलवार सामने खड़ी है। तो तलवार के माध्यम से ध्यान का जापान में बड़ा प्रयोग किया गया है। तो तू तलवार चलाना जानता है?नहीं, मेरा काम ऐसा नहीं, उसमें तलवार की जरूरत नहीं। मेरा कोई नाता नहीं है। तो तू क्या करता है? लिंची ने पूछा फिर; क्योंकि मैं यह समझ ही नहीं पा रहा हूं। और मेरी भूल कभी नहीं हुई आज तक जीवन में। मैं भलीभांति पहचान सकता हूं कि ध्यान की आभा क्या है। और तेरे चारों तरफ ध्यान का मंडल है।*

*वह आदमी रोने लगा। उसने कहा कि जरूर कोई भूल हो रही है; जीवन भर न किए हों, लेकिन इस बार हो रही है। मैं एक साधारण चोर हूं। अब मत वह बात उठाएं, उससे मन में ग्लानि उठती है।*

*लिंची हंसने लगा। उसने कहा, बात साफ हो गई; मैं गलती में नहीं हूं। क्योंकि चोर को ध्यान तो साधना ही पड़ता है। पर तू साधारण चोर नहीं है, मास्टर थीफ। तू बड़ा असाधारण, असाधारण चोर है। और तू मुझसे क्या सीखने आया है? जो तूने चोरी में जाना है उसको ही तू जीवन में उतार ले। जितनी सजगता से तूने चोरी की है उतनी सजगता से और काम भी कर। बस, हल हो जाएगा। सूत्र तुझे मिल गया है; तुझे खबर नहीं है। तेरे पास क्या है उसका तुझे पता नहीं है। जितनी सजगता से दूसरे के घर रात के अंधेरे में पैर उठाता था, श्वास लेता था…।*

*श्वास भी चोर जोर से नहीं ले सकता दूसरे के घर में; उसको प्राणायाम साधना होता है। और तुम जानते हो, जब भी तुम कभी ऐसा कोई काम कर रहे हो जिसमें घबड़ाहट होती है तो श्वास ज्यादा हो जाती है। और चोर को श्वास साधनी पड़ती है कि वह ज्यादा न हो जाए, एक लयबद्धता रहे। श्वास का भी पता न चले। खांसता नहीं चोर, खखारता नहीं चोर। तुम्हें पता है कि संन्यासी भी ध्यान करने बैठता है तो खांसी आ जाती है तो नहीं रोक पाता, लेकिन चोर को तो रोकना ही पड़ेगा। क्योंकि खांस दे तो सब बात ही खराब हो गई। कैसा सम्यक! काम गलत है, लेकिन काम करने की जो प्रक्रिया है उसमें होश तो रखना ही पड़ेगा।*

*लाओत्से को भी बड़ा प्रिय है चोर का प्रतीक। और लाओत्से कहता है, उस परमात्मा को चुराना है; चोर की तरह अंधेरे में चलना है दूसरे के घर में। यह दुनिया पूरा दूसरे का घर है, अपना यहां कुछ भी नहीं। यहां हर जगह संभावना है टकराने की, यहां हर जगह कलह, संघर्ष की। उस संघर्ष से बचना है, कलह से बचना है। यहां हर जगह संभावना है भटक जाने की, क्योंकि अंधेरा है घना। उस भटकाव से बचना है, और एक ऐसे ढंग से चलना है कि अंधेरे में भी दिखाई पड़ने लगे। चोर को धीरे-धीरे अंधेरे में दिखाई पड़ने लगता है।,,,,,,💦*

*#-ताओ उपनिषद-प्र-90*

केंद्रीय_जांच_ब्यूरो (CBI)


🔵 CBI भारत की सबसे बड़ी जांच एजेंसी है

🔵CBI का पूरा नाम केन्द्रीय जांच ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) या CBI है

🔵 यह कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अधीन कार्य करती है

🔵 यद्यपि इसका संगठन फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन से मिलता-जुलता है किन्तु इसके अधिकार एवं कार्य-क्षेत्र एफबीआई की तुलना में बहुत सीमित हैं

🔵 CBI बड़े स्तर पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लेवल पर होने वाले अपराध जैसे की हत्या, घोटालो और अत्याचार के मामलो की जाँच भारत सरकार के आदेशो पर करती है

🔵 भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय हितों से जुड़े अपराधों की जांच का अधिकार भी इस एजेंसी के पास होता है

🔵 भारत सरकार द्वारा किसी राज्य सरकार की सहमति से उस राज्य से जुड़े मामलों की जांच का आदेश भी CBI को दिया जा सकता है

🔵 भारत के लिये सीबीआई ही इन्टरपोल की आधिकारिक इकाई है

🔵 CBI एजेंसी की स्थापना 1941 में हुई थी

🔵 अप्रैल 1963 में इसे ‘केंद्रीय जाँच ब्यूरो’ नाम दिया गया

🔵 इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है

🔵 दिल्ली विशेष पुलिस प्रतिस्ठान अधिनियम, 1946 द्वारा CBI को जाँच शक्तिया दी गई है

🔵 CBI केंद्र सरकार व राज्य सरकार की सहमति से राज्यों में अपराधो की जाँच कर सकती है

🔵 सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायलय राज्य सरकार की सहमती की बिना CBI को किसी भी राज्य में जाँच के आदेश दे सकते है

🔵 CBI की तरह ही CID होती है जहां CBI पूरे देश में कार्य करती है तो वहीं CID केवल एक राज्य तक सीमित होती है

🔵 CID किसी भी राज्यों में होने वाले अपराधिक मामलो और हमले के मामलो साहित प्रदेश में अन्य गैर क़ानूनी मामलो की जाँच करता है जबकि CBI देश तथा विदेश की मामलो की जांच करती है

🔵 CID के पास जितने भी मामले आते है उन्हें प्रदेश सरकार और हाई कोर्ट द्वारा सौंपा जाता है जबकि CBI को जाँच के मामले केंद्रसरकार, हाई कोर्ट और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सौंपे जाते है

🔵 CBI में शामिल होने के लिए आपको SSC बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा को उतीर्ण करना होगा

🔵 केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो प्रायः विवादों और आरोपों से घिरी रहती है इस पर केन्द्रीय सरकार के एजेंट के रूप में पक्षपातपूर्ण काम करने का आरोप लगता

प्रमुख देवियां ( राजस्थान)



1.   छीक माता - जयपुर

2.  छीछ माता - बांसवाड़ा

3.   हिचकी माता - सरवाड़ (अजमेर)

4.    अम्बिका माता - जगत (उदयपुर)

5.    क्षेमकारी माता- भीनमाल (जालौर)

6.     सुभद्रा माता -भाद्राजूण (जालौर)

7.     खूबड़ माता - सिवाणा (बाड़मेर)

8.     बाण माता - उदयपुर सिसोदिया वंश की कुल देवी

9.     नागणेची माता - नगाणा गांव (बाडमेर)

10.   बिखडी माता - उदयपुर

11.   सुंन्धा माता -सुन्धा पर्वत (जालौर)

12.   घेवर माता - राजसमंद

13.   चार भुजा देवी - खमनौर (राजसमंद)

14.   पीपाड़ माता- ओशिया (जोधपुर)

15.   आमजा माता - केलवाडा (उदयपुर)

16.   कुशाल माता- बदनोर (भीलवाडा)

17.   जिलाडी माता - बहरोड़ (अलवर)

18.   चैथ माता - चैथ का बरवाडा (स.धो)

19.   हर्षत माता - आभानेरी (दौसा)

20.   मनसा देवी - (चुरू)

21.   आवरी माता- निकुम्भ (चित्तौड़गढ) लकवे के रोगियां का उपचारकत्र्ता देवी

22.   भदाणा माता - कोटा

23.   भांवल माता - नागौर

24.   भंवर माता- छोटी सादडी (प्रतापगढ)

25.   सीता माता- बडी सादडी (चित्तौड़गढ)

26.   दधिमति माता- गोठ मांगलोद (नागौर)

27.   हींगलाज माता - नारलाई (जोधपुर)

28.   त्रिपुरा सुन्दरी माता /तरतई माता/त्रिपुरा महालक्षमी -तलवाडा (बांसवाडा)

29.   उन्टाला माता - वल्लभ नगर (उदयपुर)

30.   भद्रकाली माता - हनुमानगढ़

31.   मगरमण्डी माता - नीमाज (पाली)

32.   विरात्रा माता - बाड़मेर

33.   कुण्डालिनी माता- राश्मी (चित्तौड़गढ)

34.   जमुवाय माता-जमवारामगढ़ (जयपुर) कच्छवाह वंश की कुल देवी।

35.   धूणी माता -डबोक (उदयपुर)

36.   सेणी माता - जोधपुर

37.   बिजासणी माता - लालसौट (दौसा)

38.   सुगाली माता- आउवा (पाली)

39.   आसपुर माता - आसपुर तह. (डूंगरपुर)

40.   बडली माता-चित्तौड़गढ़ छीपों का अंकोला (बेडचनदी के किनारे)

41.   जोगणिया माता - भीलवाडा

42.   लटियाल भवानी -जोधपुर-कल्ला समाज की कुल देवी। इन्हे खेजड़अेरी राय भवानी भी कहते है।

43.   खोडिया देवी - जैसलमेर

44.   सीमलमाता- बसंतगढ़ (बाड़मेर)

45.   अधर देवी /अर्बुदा देवी - माऊंट आबू

46.   राणी भटियाणी - जसौल (बाडमेर)

47.   नगटी माता - जयपुर

48.   महामाई माता- रेनवाल (जयपुर)

49.   ज्वाला माता - जोबनेर (जयपुर) खंगारातो की कुल देवी

पोकरण वाली आसपुर माता बिस्सा समाज की कुल देवी है।

त्रिपुरा सुन्दरी पांचाल जाति की कुल देवी है।

रस हिंदी

रस का शाब्दिक अर्थ है 'आनंद' । काव्य को पढ़ने या सुनने से जिस आनंद की अनुभूति होती है, उसे 'रस' कहा जाता है।
काव्यप्रकाश के रचयिता मम्मटभट्ट ने कहा है कि आलम्बनविभाव से उदबुद्ध, उद्यीप्त, व्यभिचारी भावों से परिपुष्ट तथा अनुभाव द्वारा व्यक्त हृदय का 'स्थायी भाव' ही रस-दशा को प्राप्त होता है।
पाठक या श्रोता के हृदय में स्थित स्थायी भाव ही विभावादि से संयुक्त होकर रस रूप में परिणित हो जाता है।
रस को 'काव्य की आत्मा/ प्राण तत्व' माना जाता है।

उदाहरण-
 राम पुष्पवाटिका में घूम रहे हैं। एक ओर से जानकीजी आती हैं। एकान्त है और प्रातःकालीन वायु। पुष्पों की छटा मन में मोह पैदा करती हैं। राम इस दशा में जानकीजी पर मुग्ध होकर उनकी ओर आकृष्ट होते है। राम को जानकीजी की ओर देखने की इच्छा और फिर लज्जा से हर्ष और रोमांच आदि होते हैं। इस सारे वर्णन को सुन-पढ़कर पाठक या श्रोता के मन में 'रति' जागरित होती है। यहाँ जानकीजी 'आलम्बनविभाव', एकान्त तथा प्रातःकालीन वाटिका का दृश्य 'उद्यीपनविभाव', सीता और राम में कटाक्ष-हर्ष-लज्जा-रोमांच आदि 'व्यभिचारी भाव' हैं, जो सब मिलकर 'स्थायी भाव' 'रति' को उत्पत्र कर 'शृंगार रस' का संचार करते हैं। भरत मुनि ने 'रसनिष्पत्ति' के लिए नाना भावों का 'उपगत' होना कहा है, जिसका अर्थ है कि विभाव, अनुभाव और संचारी भाव यहाँ स्थायी भाव के समीप आकर अनुकूलता ग्रहण करते हैं।
आचार्यों ने अपने-अपने ढंग के 'रस' को परिभाषा की परिधि में रखने का प्रयत्न किया है। सबसे प्रचलित परिभाषा भरत मुनि की है, जिन्होंने सर्वप्रथम 'रस' का उल्लेख अपने प्रसिद्ध ग्रन्थ 'नाट्यशास्त्र' में ईसा की पहली शताब्दी के आसपास किया था। उनके अनुसार 'रस' की परिभाषा इस प्रकार है-
'विभावानुभावव्यभिचारीसंयोगाद्रसनिष्पत्ति:'- नाट्यशास्त्र,
अर्थात, विभाव, अनुभाव और व्यभिचारी भाव के संयोग से रस की निष्पत्ति होती है।

रस के अंग :-
रस के चार अंग है
(1) विभाव
(2) अनुभाव
(3) व्यभिचारी भाव
(4) स्थायी भाव।

(1) विभाव :- 
जो व्यक्ति, पदार्थ अथवा ब्राह्य विकार अन्य व्यक्ति के हृदय में भावोद्रेक करता है, उन कारणों को 'विभाव' कहा जाता है।
दूसरे शब्दों में- स्थायी भावों के उदबोधक कारण को 'विभाव' कहते हैं।

विभाव के भेद
विभाव के दो भेद हैं- (क) आलंबन विभाव (ख) उद्यीपन विभाव।

(क)आलंबन विभाव- जिसका आलंबन या सहारा पाकर स्थायी भाव जगते है, आलंबन विभाव कहलाता है।
जैसे नायक-नायिका।

आलंबन विभाव के दो पक्ष होते है- आश्रयालंबन व विषयालंबन।
जिसके मन में भाव जगे वह आश्रयालंबन कहलाता है। जिसके प्रति या जिसके कारण मन में भाव जगे वह विषयालंबन कहलाता है।
उदाहरण- यदि राम के मन में सीता के प्रति रति का भाव जगता है तो राम आश्रय होंगे और सीता विषय।

(ख) उद्यीपन विभाव-जिन वस्तुओं या परिस्थितियों को देखकर स्थायी भाव उद्यीप्त होने लगता है, उद्यीपन विभाव कहलाता है।
जैसे- चाँदनी, कोकिल, कूजन, एकांत स्थल, रमणीक उद्यान, नायक या नायिका की शारीरिक चेष्टाएँ आदि।

(2) अनुभाव :- 
आलम्बन और उद्यीपन विभावों के कारण उत्पत्र भावों को बाहर प्रकाशित करनेवाले कार्य 'अनुभाव' कहलाते है।
दूसरे शब्दों में- मनोगत भाव को व्यक्त करनेवाले शरीर-विकार अनुभाव कहलाते है।
अनुभावों की संख्या 8 मानी गई है-
(1) स्तंभ (2) स्वेद (3) रोमांच (4) स्वर-भंग (5 )कम्प (6) विवर्णता (रंगहीनता) (7) अश्रु (8) प्रलय (संज्ञाहीनता/निश्चेष्टता) ।
अनुभाव के भेद
अतः अनुभाव के चार भेद है-
(क) कायिक (ख) मानसिक, (ग़) वाचिक और (घ) आहार्य।
यों इसके अन्य भेद भी है।

(3) व्यभिचारी या संचारी भाव :- 
मन में संचरण करनेवाले (आने-जाने वाले) भावों को 'संचारी' या 'व्यभिचारी' भाव कहते है।
व्यभिचारी या संचारी भाव 'स्थायी भावों' के सहायक है, जो अनुकुल परिस्थितियों में घटते-बढ़ते हैं।
आचार्य भरत ने इन भावों के वर्गीकरण के चार सिद्धान्त माने हैं- (i) देश, काल और अवस्था (ii) उत्तम, मध्यम और अधम प्रकृति के लोग, (iii) आश्रय की अपनी प्रकृति या अन्य व्यक्तियों की उत्तेजना के कारण अथवा वातावरण के प्रभाव (iv) स्त्री और पुरुष के अपने स्वभाव के भेद।
जैसे- निर्वेद, शंका और आलस्य आदि स्त्रियों या नीच पुरुषों के संचारी भाव है; गर्व आत्मगत संचारी है; अमर्ष परगत संचारी; आवेग या त्रास कालानुसार संचारी हैं। भरत के अनुसार और अन्य आचार्यों के भी मत से पानी में उठनेवाले और आप-ही-आप विलीन होनेवाले बुदबुदों- जैसे ये संचारी या व्यभिचारी भाव स्थायी भावों के भेदों के अन्दर अलग-अलग भी हो सकते हैं और एक स्थायी भाव के संचारी दूसरे में भी आ सकते हैं। जैसे- गर्व 'शृंगार' (स्थायी भाव 'रति' का रस') में भी हो सकता है और 'वीर' में भी।

संचारी भावों की संख्या
संचारी भावों की कुल संख्या 33 मानी गई है-
(1) हर्ष (2) विषाद (3) त्रास (भय/व्यग्रता) (4) लज्जा (ब्रीड़ा) (5) ग्लानि (6) चिंता (7) शंका (8) असूया (दूसरे के उत्कर्ष के प्रति असहिष्णुता) (9) अमर्ष (विरोधी का अपकार करने की अक्षमता से उत्पत्र दुःख) (10) मोह (11) गर्व (12) उत्सुकता (13) उग्रता (14) चपलता (15) दीनता (16) जड़ता (17) आवेग (18) निर्वेद (अपने को कोसना या धिक्कारना) (19) घृति (इच्छाओं की पूर्ति, चित्त की चंचलता का अभाव) (20) मति (21) बिबोध (चैतन्य लाभ) (22) वितर्क (23) श्रम (24) आलस्य (25) निद्रा (26) स्वप्न (27) स्मृति (28) मद (29) उन्माद (30) अवहित्था (हर्ष आदि भावों को छिपाना) (31) अपस्मार (मूर्च्छा) (32) व्याधि (रोग) (33) मरण

(4) स्थायी भाव :- 
मन का विकार 'भाव' है। भरत मुनि ने अपने 'नाट्यशास्त्र' में भावों की संख्या उनचास कही है, जिनमें तैतीस संचारी या व्यभिचारी, आठ सात्विक और शेष आठ 'स्थायी भाव' है। भरत के अनुसार 'स्थायी भाव' ये है- (i) रति, (ii) ह्रास (iii) शोक (iv) क्रोध (v) उत्साह (vi) भय (vii ) जुगुप्सा/घृणा (viii) विस्मय/आश्चर्य (ix)शम/निर्वेद (वैराग्य/वीतराग) (x)वात्सल्य रति (xi)भगवद विषयक रति/अनुराग
भरत ने बाद में शम या निर्वेद या शान्त को भी नवम 'स्थायी भाव' माना। बाद के आचार्यों ने भक्ति और वात्सल्य को भी 'स्थायी भाव' माना है। भाव का स्थायित्व वहीं होता है, जहाँ (i) आस्वाद्यत्व, अर्थात व्यावहारिक जीवन में स्पष्ट अनुरंजकता (ii) उत्कटत्व, अर्थात इतनी तीव्रता कि अन्य किसी सजातीय या विजातीय भावों में न दब या सिमट पाना (iii) सर्वजनसुलभत्व अर्थात संस्कार-रूप में हर मनुष्य में वर्तमान होना (iv) पुरुषार्थोपयोगिता, अर्थात धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष- इन चारों पुरुषार्थो की सिद्धि की योग्यता और (v) औचित्य, अर्थात भाव के विषय में आलम्बन आदि विषय की अनुकूलता हो। इन पाँच आधारों पर प्रथम नौ भाव ही 'स्थायी भाव' हो सकते है।
अतः मन के विकार को भाव कहते है और जो भाव आस्वाद, उत्कटता, सर्वजन-सुलभता, चार पुरुषार्थो की उपयोगिता और औचित्य के नाते हृदय में बराबर बना रहे, वह 'स्थायी भाव' है। ''वास्तविक 'स्थायी भाव' के उदाहरण तो रस की परिपक्व अवस्था में ही मिल सकते है, अन्यत्र नही। '' ''जो भाव चिरकाल तक चित्त में स्थिर रहता है, जिसे विरुद्ध या अविरुद्ध भाव दबा नहीं सकते और जो विभावादि से सम्बद्ध होने पर रस रूप में व्यक्त होता है, उस आनन्द के मूलभूत भाव को 'स्थायी भाव' कहते है।''

रस के प्रकार :-
रस के ग्यारह भेद होते है- (1) शृंगार रस (2) हास्य रस (3) करूण रस (4) रौद्र रस (5) वीर रस (6) भयानक रस (7) बीभत्स रस (8) अदभुत रस (9) शान्त रस (10) वत्सल रस (11) भक्ति रस ।

(1) रस : शृंगार रस
स्थायी भाव : रति/प्रेम
उदाहरण :
(i) संयोग शृंगार : बतरस लालच लाल की, मुरली धरी लुकाय।
(संभोग श्रृंगार): सौंह करे, भौंहनि हँसै, दैन कहै, नटि जाय। (बिहारी)
उदाहरण :
(ii) वियोग श्रृंगार : निसिदिन बरसत नयन हमारे
(विप्रलंभ श्रृंगार): सदा रहित पावस ऋतु हम पै जब ते स्याम सिधारे।।(सूरदास)

(2) रस : हास्य रस
स्थायी भाव : हास
उदाहरण :
तंबूरा ले मंच पर बैठे प्रेमप्रताप,
साज मिले पंद्रह मिनट, घंटा भर आलाप।
घंटा भर आलाप, राग में मारा गोता,
धीरे-धीरे खिसक चुके थे सारे श्रोता। (काका हाथरसी)

(3) रस : करुण रस
स्थायी भाव : शोक
उदाहरण :
सोक बिकल सब रोवहिं रानी।
रूपु सीलु बलु तेजु बखानी।।
करहिं विलाप अनेक प्रकारा।।
परिहिं भूमि तल बारहिं बारा।। (तुलसीदास)

(4) रस : वीर रस
स्थायी भाव : उत्साह
उदाहरण :
वीर तुम बढ़े चलो, धीर तुम बढ़े चलो।
सामने पहाड़ हो कि सिंह की दहाड़ हो।
तुम कभी रुको नहीं, तुम कभी झुको नहीं।। (द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी)

(5) रस : रौद्र रस
स्थायी भाव : क्रोध
उदाहरण :
श्रीकृष्ण के सुन वचन अर्जुन क्षोभ से जलने लगे।
सब शील अपना भूल कर करतल युगल मलने लगे।
संसार देखे अब हमारे शत्रु रण में मृत पड़े।
करते हुए यह घोषणा वे हो गए उठ कर खड़े।। (मैथिली शरण गुप्त)

(6) रस : भयानक रस
स्थायी भाव : भय
उदाहरण :
उधर गरजती सिंधु लहरियाँ कुटिल काल के जालों सी।
चली आ रहीं फेन उगलती फन फैलाये व्यालों-सी।। (जयशंकर प्रसाद)

(7) रस : बीभत्स रस
स्थायी भाव : जुगुप्सा/घृणा
उदाहरण :
सिर पर बैठ्यो काग आँख दोउ खात निकारत।
खींचत जीभहिं स्यार अतिहि आनंद उर धारत।।
गीध जांघि को खोदि-खोदि कै मांस उपारत।
स्वान आंगुरिन काटि-काटि कै खात विदारत।। (भारतेन्दु)

(8) रस : अदभुत रस
स्थायी भाव : विस्मय/आश्चर्य
उदाहरण :
आखिल भुवन चर-अचर सब, हरि मुख में लखि मातु।
चकित भई गद्गद् वचन, विकसित दृग पुलकातु।। (सेनापति)

(9) रस : शांत रस
स्थायी भाव : शम/निर्वेद
उदाहरण :
मन रे तन कागद का पुतला।
(वैराग्य/वीतराग)
लागै बूँद बिनसि जाय छिन में, गरब करै क्या इतना।। (कबीर)

(10) रस : वत्सल रस
स्थायी भाव : वात्सल्य रति
उदाहरण :
किलकत कान्ह घुटरुवन आवत।
मनिमय कनक नंद के आंगन बिम्ब पकरिवे घावत।। (सूरदास)

(11) रस : भक्ति रस
स्थायी भाव : भगवद विषयक
उदाहरण :
राम जपु, राम जपु, राम जपु बावरे।
रति/अनुराग घोर भव नीर-निधि, नाम निज नाव रे।। (तुलसीदास)

नोट:
(1) शृंगार रस को 'रसराज/ रसपति' कहा जाता है।
(2) नाटक में 8 ही रस माने जाते है क्योंकि वहां शांत को रस में नहीं गिना जाता। भरत मुनि ने रसों की संख्या 8 माना है।
(3) भरत मुनि ने केवल 8 रसों की चर्चा की है, पर आचार्य अभिन्नगुप्त (950-1020 ई०) ने 'नवमोऽपि शान्तो रसः कहकर 9 रसों को काव्य में स्वीकार किया है।
(4) श्रृंगार रस के व्यापक दायरे में वत्सल रस व भक्ति रस आ जाते हैं इसलिए रसों की संख्या 9 ही मानना ज्यादा उपयुक्त है।

रस संबंधी विविध तथ्य
भरतमुनि (1 वी सदी) को 'काव्यशास्त्र का प्रथम आचार्य' माना जाता है। सर्वप्रथम आचार्य भरत मुनि ने अपने ग्रंथ 'नाट्य शास्त्र' में रस का विवेचन किया। उन्हें रस संप्रदाय का प्रवर्तक माना जाता है।

भरत मुनि के कुछ प्रमुख सूत्र
(1) 'विभावानुभाव व्यभिचारिसंयोगाद् रस निष्पतिः'- विभाव, अनुभाव, व्यभिचारी (संचारी) के संयोग से रस की निष्पत्ति होती है।
(2) 'नाना भावोपगमाद् रस निष्पतिः। नाना भावोपहिता अपि स्थायिनो भावा रसत्वमाप्नुवन्ति।'- नाना (अनेक) भावों के उपागम (निकट आने/ मिलने) से रस की निष्पत्ति होती है। नाना (अनेक) भावों से युक्त स्थायी भाव रसावस्था को प्राप्त होते हैं।
(3) 'विभावानुभाव व्यभिचारि परिवृतः स्थायी भावो रस नाम लभते नरेन्द्रवत्' ।- विभाव, अनुभाव, व्यभिचारी से घिरे रहने वाले स्थायी भाव की स्थिति राजा के समान हैं। दूसरे शब्दों में, विभाव, अनुभाव व व्यभिचारी (संचारी) भाव को परिधीय स्थिति और स्थायी भाव को केन्द्रीय स्थिति प्राप्त है।
(4) रस-संप्रदाय के प्रतिष्ठापक आचार्य, मम्मट (11 वी० सदी) ने काव्यानंद को 'ब्रह्मानंद सहोदर' (ब्रह्मानंद- योगी द्वारा अनुभूत आनंद) कहा है। वस्तुतः रस के संबंध में ब्रह्मानंद की कल्पना का मूल स्रोत तैत्तरीय उपनिषद है जिसमें कहा गया है 'रसो वै सः'- आनंद ही ब्रह्म है।
(5)रस-संप्रदाय के एक अन्य आचार्य, आचार्य विश्वनाथ (14 वी० सदी) ने रस को काव्य की कसौटी माना है। उनका कथन है 'वाक्य रसात्मकं काव्यम्'- रसात्मक वाक्य ही काव्य है।
(6) हिन्दी में रसवादी आलोचक हैं आचार्य रामचन्द्र शुक्ल डॉ० नगेन्द्र आदि। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने संस्कृत के रसवादी आचार्यों की तरह रस को अलौकिक न मानकर लौकिक माना है और उसकी लौकिक व्याख्या की है। वे रस की स्थिति को 'ह्रदय की मुक्तावस्था' के रूप में मानते हैं। उनके शब्द हैं : 'लोक-हृदय में व्यक्ति-हृदय के लीन होने की दशा का नाम रस-दशा है'।

बोधकथा क्रमांक ६८



प्रस्तुती द्वारा:-स्वामी रमेश भारती

मैंने सुना है, 

एक कुम्हार को रास्ते पर चलते समय..बाजार से लौटता था अपनी मटकियां बेच कर, अपने गधे को लेकर..एक हीरा पड़ा मिल गया। बड़ा हीरा! उठा लिया सोच कर कि चमकदार पत्थर है, बच्चे खेलेंगे। फिर राह में ख्याल आया उसे कि बच्चे कहीं गंवा देंगे, यहां-वहां खो देंगे, अच्छा हो गधे के गले में लटका दूं। गधे के लिए आभूषण हो जाएगा।

कुम्हार के हाथ हीरा पड़े तो गधे के गले में लटकेगा ही, और जाएगा कहां! उसने गधे के गले में हीरा लटका दिया। एक जौहरी अपने घोड़े पर सवार आता था। देख कर चैंक गया। बहुत हीरे उसने देखे थे, पर ऐसा हीरा नहीं देखा था। और गधे के गले में लटका! रोक लिया घोड़ा। 

समझ गया कि इस मूढ़ को कुछ पता नहीं है। इसलिए नहीं कहा कि इस हीरे का कितना दाम; कहा कि इस पत्थर का क्या लेगा? कुम्हार ने बहुत सोचा-विचारा, बहुत हिम्मत करके कहा कि आठ आने दे दें। जौहरी तो बिल्कुल समझ गया कि इसे कुछ भी पता नहीं है। 

आठ आने में करोड़ों का हीरा बेच रहा है! मगर जौहरी को भी कंजूसी पकड़ी। उसने सोचा: चार आने लेगा? चार आने में देगा? आठ आने, शर्म नहीं आती इस पत्थर के मांगते। कुम्हार ने कहा कि फिर रहने दो। फिर गधे के गले में ही ठीक। चार आने के पीछे कौन उसके गले में पहनाए हुए पत्थर को उतारे!

जौहरी यह सोच कर आगे बढ़ गया कि और दो आने लेगा, ज्यादा से ज्यादा; या आगे बढ़ जाऊं तो शायद चार आने में ही दे दे। मगर उसके पीछे ही एक और जौहरी आ गया। और उसने एक रुपये में वह पत्थर खरीद लिया। 

जब तक पहला जौहरी वापस लौटा, सौदा हो चुका था। पहले जौहरी ने कहा: अरे मूर्ख, अरे पागल कुम्हार! तुझे पता है तूने क्या किया? करोड़ों की चीज एक रुपये में बेच दी!

वह कुम्हार हंसने लगा। उसने कहा: मैं तो कुम्हार हूं, मुझे तो पता नहीं कि करोड़ों का था हीरा। मैंने तो सोचा एक रुपया मिलता है, यही क्या कम है! महीने भर की मजदूरी हो गई। मगर तुम्हारे लिए क्या कहूं, तुम तो जौहरी हो, तुम आठ आने में न ले सके। करोड़ों तुमने गंवाए हैं, मैंने नहीं गंवाए। मुझे तो पता ही नहीं था।

तुम्हें भी पता नहीं है कि तुम कितना गंवा रहे हो! मगर तुमसे भी ज्यादा वे लोग गंवा रहे हैं जिन्हें शास्त्र कंठस्थ हैं; जिन्हें वेद, उपनिषद, कुरान याद हैं; जो रोज हीरों की बातें कर रहे हैं। तुमसे भी ज्यादा वे गंवा रहे हैं। कम से कम उन्हें तो बोध होना चाहिए। 

लेकिन परमात्मा की बातें चलती हैं, खोज कोई नहीं करता। आत्मा की बातें होती हैं, लेकिन ध्यान कोई नहीं करता। मंदिर में पूजा-पाठ के आयोजन होते हैं, मगर पूजा कहां, प्रार्थना कहां! पूजा और प्रार्थना क्रियाकांड का नाम नहीं है; औपचारिकता नहीं है।

पूजा और प्रार्थना की तैयारी चाहिए, सम्यक तैयारी चाहिए।

ओशो

ओशो, होनी सो होय-३

ज्योतिष क्या है ?

ज्योतिष एक प्राचीन विज्ञान है जो आकाशीय पिंडों की स्थिति और उनके प्रभावों का अध्ययन करता है। यह विश्वास करता है कि ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति हमारे जीवन पर प्रभाव डालती है।

ज्योतिष में कुंडली, राशिफल, और ग्रहों की स्थिति का विश्लेषण किया जाता है ताकि व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे कि भविष्य, स्वभाव, और निर्णयों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके।

क्या आप अपनी कुंडली के बारे में जानना चाहते हैं या ज्योतिष के बारे में और जानकारी चाहते हैं? ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति हमारे जीवन पर प्रभाव डालती है। यहाँ कुछ मुख्य बातें हैं:

1. *कुंडली*: जन्म के समय ग्रहों की स्थिति को दर्शाती है।
2. *राशिफल*: ग्रहों की स्थिति के आधार पर भविष्य की भविष्यवाणी।
3. *ग्रहों का प्रभाव*: विभिन्न ग्रहों का अलग-अलग प्रभाव होता है, जैसे कि सूर्य आत्मा और ऊर्जा का प्रतीक है।

ज्योतिष का उपयोग भविष्य जानने, निर्णय लेने, और जीवन को संतुलित बनाने में किया जा सकता है।
कुंडली एक ज्योतिषीय चार्ट है जो जन्म के समय ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति को दर्शाता है। यह व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे कि स्वभाव, भविष्य, और निर्णयों के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

कुंडली में विभिन्न घटक होते हैं, जैसे कि:

1. *लग्न*: जन्म के समय पूर्वी क्षितिज पर स्थित राशि।
2. *ग्रहों की स्थिति*: विभिन्न ग्रहों की स्थिति और उनके प्रभाव।
3. *नक्षत्र*: जन्म के समय चंद्रमा की स्थिति।

कुंडली का विश्लेषण करके, ज्योतिषी व्यक्ति के जीवन के बारे में भविष्यवाणी कर सकते हैं और सुझाव दे सकते हैं। कुंडली एक ज्योतिषीय चार्ट है जो जन्म के समय ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति को दर्शाता है। यह व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे कि स्वभाव, भविष्य, और निर्णयों के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

कुंडली में विभिन्न घटक होते हैं, जैसे कि:

1. *लग्न*: जन्म के समय पूर्वी क्षितिज पर स्थित राशि।
2. *ग्रहों की स्थिति*: विभिन्न ग्रहों की स्थिति और उनके प्रभाव।
3. *नक्षत्र*: जन्म के समय चंद्रमा की स्थिति।

कुंडली का विश्लेषण करके, ज्योतिषी व्यक्ति के जीवन के बारे में भविष्यवाणी कर सकते हैं और सुझाव दे सकते हैं।