“Happy Life एक ऐसा ब्लॉग है जहाँ आपको खुशहाल जीवन जीने के टिप्स, मोटिवेशन, पॉजिटिव सोच और लाइफ को बेहतर बनाने वाले आइडियाज़ मिलेंगे।” 😊
Sunday, December 22, 2019
हमारा सबसे बड़ा वहम
इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन उसका अंहकार होता है और अहंकार के कारण वो सत्य से वंचित रह जाता है हमारे मुख्य रूप से जो वहम है कि सबसे महान देश हमारा सबसे अच्छा धर्म हमारा सबसे अच्छी संस्कृति हमारी सबसे अच्छा सम्प्रदाय हमारा सबसे अच्छी जाती हमारी सबसे अच्छा इंसान मैं खुद ये वहम दुनियां के हर आदमी मे है और वे हमारी सबसे बड़ी गलती होती है
Friday, December 20, 2019
जीवन वही है जो आप है
*जीवन वही है जो आप हैं।*
****************************************
एक छोटे से गांव के बाहर एक सुबह ही सुबह एक बैलगाड़ी आकर रुकी थी। और उस बैलगाड़ी में बैठे हुए आदमी ने उस गांव के द्वार पर बैठे हुए एक बूढ़े से पूछा, इस गांव के लोग कैसे हैं? मैं इस गांव में हमेशा के लिए स्थायी निवास बनाना चाहता हूं। उस बूढ़े ने कहा: मेरे मित्र, अजनबी मित्र, इसके पहले कि मैं तुम्हें बताऊं कि इस गांव के लोग कैसे हैं, क्या मैं पूछ सकता हूं कि उस गांव के लोग कैसे थे, जिससे तुम आ रहे हो?
उस आदमी ने कहा: उनका नाम और उनका ख्याल ही मुझे क्रोध और घृणा से भर देता है। उन जैसे दुष्ट लोग इस पृथ्वी पर कहीं भी नहीं होंगे। उन शैतानों के कारण ही, उन पापियों के कारण ही तो मुझे वह गांव छोड़ना पड़ा है। मेरा हृदय जल रहा है। मैं उनके प्रति घृणा से और प्रतिशोध से भरा हुआ हूं। उनका नाम भी न लें। उस गांव की याद भी न दिलाएं।
उस बूढ़े ने कहा: फिर मैं क्षमा चाहता हूं। आप बैलगाड़ी आगे बढ़ा लें। इस गांव के लोग और भी बुरे हैं। मैं उन्हें बहुत वर्षों से जानता हूं।
वह बैलगाड़ी आगे बढ़ी भी नहीं थी कि एक घुड़सवार आकर रुक गया और उसने भी यहीपूछा उस बूढ़े से कि इस गांव में निवास करना चाहता हूं। कैसे हैं इस गांव के लोग?
उस बूढ़े ने कहा: उस गांव के लोग कैसे थे जहां से तुम आते हो? उस घुड़सवार की आंखों में आनंद के आंसू आ गए। उसकी आंखें किसी दूसरे लोक में चली गईं। उसका हृदय किन्हीं की स्मृतियों से भर गया और उसने कहा, उनकी याद भी मुझे आनंद से भर देती है। कितने प्यारे लोग थे। और मैं दुखी हूं कि उन्हें छोड़ कर मुझे मजबूरियों में आना पड़ा है। लेकिन एक सपना मन में है कि कभी फिर उस गांव में वापस लौट कर बस जाऊं। वह गांव ही मेरी कब्र बने, यही मेरी कामना है। बहुत भले थे वे लोग। उनकी याद न दिलाना। उनकी याद से ही मेरा दिल टूटा जाता है। उस बूढ़े ने कहा: इधर आओ, हम तुम्हारा स्वागत करते हैं। इस गांव के लोगों को तुम उस गांव के लोगों से भी अच्छा पाओगे। मैं इस गांव के लोगों को भलीभांति जानता हूं।
काश, वह पहला बैलगाड़ी वाला आदमी भी इस बात को सुन लेता। लेकिन वह जा चुका था।
लेकिन आपको मैं ये दोनों बातें बताए देता हूं। इसके पहले कि आपकी बैलगाड़ी पृथ्वी के द्वार से आगे बढ़ जाए, मैं आपको यह कह देना चाहता हूं कि इस पृथ्वी पर आप वैसे ही लोग पाएंगे जैसे आप हैं। इस पृथ्वी को आप आनंदपूर्ण पाएंगे, अगर आपके हृदय में आनंद की वीणा बजनी शुरू हो गई हो। और इस पृथ्वी को आप दुख से भरा हुआ पाएंगे, अगर आपके हृदय का दीया बुझा है और अंधकारपूर्ण है। आपके अतिरिक्त और कुछ भी नहीं है पृथ्वी! जीवन वही है जो आप हैं।
सत्य की किरण
ध्यानी की सतत प्रगति को दर्शाने के सूत्र
*आप कृपा कर यह बतायेंगे कि वे कौन-से-लक्षण हैं जो कि ध्यानी की सतत प्रगति को दर्शाते हैं?*
अगर ध्यान करते हुए, अपने पर काम करते हुए यदि तुम्हें यह पता न चलता हो कि तुम प्रगति कर रहे हो या नहीं तो यह बात ठीक से समझ लेना कि तुम प्रगति नहीं कर रहे हो। क्योंकि जब प्रगति होती है तो तुम उसे जानते हो। क्यों? यह ठीक ऐसे ही है जैसे कि बीमार होते हो और दवा ले रहे होते हो, तो क्या तुम्हें यह अनुभव नहीं होगा कि तुम स्वस्थ हो रहे हो या नहीं? यदि तुम्हें स्वास्थ्य का अनुभव नहीं हो रहा हो और फिर भी यह प्रश्न उठता हो कि तुम ठीक हो रहे हो या नहीं, तो यह बात ठीक से जान लेना कि तुम ठीक नहीं हो रहे हो। स्वस्थ होना एक ऐसा अनुभव है कि जब तुम स्वस्थ होते हो, तो तुम उसे जानते ही हो।
लेकिन यह सवाल क्यों उठता है? यह सवाल कई कारणों से उठता है। एक कि तुम वस्तुतः श्रम नहीं कर रहे हो। तुम सिर्फ अपने को धोखा दे रहे हो। तुम अपने साथ चालबाजी कर रहे हो। तब तुम क्या कर रहे हो इसकी तुम्हें परवाह कम है और इस बात की ज्यादा है कि क्या घट रहा है। यदि तुम वस्तुतः उसे कर रहे हो, तो तुम परिणाम को परमात्मा पर छोड़ सकते हो। लेकिन हमारा मन कुछ ऐसा है कि हमें कारण की परवाह कम है और हमें परिणाम की परवाह ज्यादा है-लोभ के कारण।
लोभ बिना कुछ भी किये पाना चाहता है। इसलिए लोभी मन आगे चलता है। तब लोभी चित्त पूछता है कि क्या घट रहा है? कुछ हो भी रहा है या नहीं? जो तुम लोभी चित्त पूछता है कि क्या घट रहा है? कुछ हो भी रहा है या नहीं? जो तुम कर रहे हो केवल उसकी ही चिन्ता करो, और जब कुछ होगा तो तुम उसे जानोगे। वह होगा ही तुम्हें। उसे पूछने किसी और के पास नहीं जाना पड़ेगा।
दूसरा कारण इस बात को पूछने का यह है क्योंकि हम सोचते हैं कि कुछ चिन्ह, कुछ प्रतीक, कुछ रास्ते के पत्थर होने चाहिए जिनसे कि पता चले कि मैं पहुँच रहा हूँ, कि मैं यहाँ तक पहुँच गया, मैं अब वहाँ तक पहुँच गया अंतिम लक्ष्य पर पहुँचने के पहले हम हिसाब-किताब लगाना चाहते हैं। हम आश्वस्त होना चाहते हैं कि हम आगे बढ़ रहे हैं।
लेकिन वस्तुतः रास्ते के कोई पत्थर नहीं हैं क्योंकि कोई पटा-पटाया एक रास्ता नहीं है। और प्रत्येक अलग-अलग रास्ते पर हैं, हम सब एक ही सड़क पर नहीं चल रहे हैं। यहाँ तक कि जब तुम एक ही ध्यान की विधि का प्रयोग कर रहे हो, तब भी तुम उसी रास्ते पर नहीं हो। तुम हो नहीं सकते। कोई आम रास्ता नहीं है। हर रास्ता, हर मार्ग व्यक्तिगत है, निजी है। इसलिए किसी और का अनुभव तुम्हें इस मार्ग पर मदद नहीं करेगा। बल्कि, वह हानिप्रद भी हो सकता है।
किसी को अपने मार्ग पर कुछ चीज दिखलाई पड़ सकती है। यदि वह कहता है कि यह प्रगति का चिन्ह है तो हो सकता है कि वह चीज तुम्हें दिखलाई न पड़े। वे ही वृक्ष तुम्हारे मार्ग में नहीं भी हो सकते, वे ही पत्थर तुम्हारे मार्ग में नहीं भी मिल सकते हैं। अतः इस प्रकार की बकवास के शिकार होने की जरूरत नहीं है। केवल कुछ आंतरिक अनुभूतियाँ ही संगत हैं। उदाहरण के लिये, यदि तुम प्रगति कर रहे हो, तो कुछ बातें युगपथ होने लगेंगी। एक, तुम्हें अधिकाधिक सन्तोष का अनुभव होगा।
जब ध्यान पूरा होता है तो कोई इतना तृप्त अनुभव करता है कि वह ध्यान करना भी भूल जाता है। क्योंकि ध्यान करना भी एक प्रयास है, एक असंतोष है। यदि किसी दिन तुम ध्यान करना भी भूल जाओ और तुम्हें उसकी कोई तलब न लगे, तुम्हें कोई अन्तराल महसूस नहीं हो, तुम्हें भरा-पूरापन लगे, तब जानो कि यह अच्छा चिन्ह है। बहुत से लोग हैं जो कि ध्यान करते हैं और यदि वे नहीं करते हैं वो उनके साथ एक अजीब घटना घटती है। यदि वे कहते हैं तो उन्हें कुछ भी अनुभव नहीं होता। यदि वे नहीं करते हैं तो उन्हें लगता है कि जैसे वे कुछ चूक रहे हैं।
यह एक प्रकार की आदत है, जैसे कि सिगरेट पीना, शराब पीना, या कोई भी, यह सिर्फ एक आदत है। ध्यान को एक आदत मत बनाओ, उसे जीवन्त रहने दो तब असन्तोष धीरे-धीरे खो जायेगा।
तुम्हें सन्तोष का, तृप्ति का अनुभव होगा। और जब तुम ध्यान करते हो, तभी यदि कुछ घटित होता है, जब तुम ध्यान करते हो केवल तभी घटता है तो फिर वह झूठा है, वह सम्मोहन है। वह कुछ अच्छा करता है, लेकिन गहरा जाने वाला नहींहै। वह सिर्फ तुलना में अच्छा है। यदि कुछ भी नहीं हो रहा है, कोई ध्यान नहीं हो रहा है, कोई आनंद का क्षण नहीं आ रहा है, तो उसकी चिन्ता मत करो।
यदि कुछ हो रहा है तो उसे पकड़ो भी मत। यदि ध्यान ठीक जा रहा है, गहरा हो रहा है तो तुम सारे दिन रूपांतरित अनुभव करोगे। एक सूक्ष्म तृप्ति, एक संतोष हर क्षण मौजूद रहेगा। जो भी तुम कर रहे होओगे, तुम्हारे भीतर तुम्हें एक शीतल केन्द्र का अनुभव होगा-एक संतोष, एक तृप्ति की अनुभूति होगी।
आत्मपूजा उपनिषद
Monday, December 16, 2019
सही क्या ओर गलत क्या
🧐🧐🧐🧐🧐🧐🧐🧐
*उपभोगवाद की हकीकत दर्शाती पोस्ट*
सर में भयंकर दर्द था सो अपने परिचित केमिस्ट की दुकान से सर दर्द की गोली लेने रुका।
दुकान पर नौकर था, उसने मुझे गोली का पत्ता दिया ,
तो उससे मैंने पूछा गोयल साहब कहाँ गए हैं ,
*तो उसने कहा साहब के सर में दर्द था ,*
*सो सामने वाली दुकान में कॉफी पीने गये हैं।*
अभी आते होंगे!
मैं अपने हाथ मे लिए उस दवाई के पत्ते को देख रहा था.?
🤔🤔
माँ का ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा हुआ था ,
सो सवेरे सवेरे उन्हें लेकर उनके पुराने डॉक्टर के पास गया।
क्लिनिक से बाहर उनके गार्डन का नज़ारा दिख रहा था ,
जहां डॉक्टर साहब योग और व्यायाम कर रहे थे।
मुझे करीब 45 मिनिट इंतज़ार करना पड़ा।
कुछ देर में डॉक्टर साहब अपना नींबू पानी लेकर क्लिनिक आये ,
और माँ का चेक-अप करने लगे।
उन्होंने मम्मी से कहा आपकी दवाइयां बढ़ानी पड़ेंगी ,
और एक पर्चे पर करीब 5 या 6 दवाइयों के नाम लिखे।
उन्होंने माँ को दवाइयां रेगुलर रूप से खाने की हिदायत दी।
बाद में मैंने उत्सुकता वश उनसे पूछा कि...
क्या आप बहुत समय से योग कर रहे हैं.?
तो उन्होंने कहा कि...
*पिछले 15 साल से वो योग कर रहे हैं ,*
*और ब्लड प्रेशर व अन्य बहुत सी बीमारियों से बचे हुए हैं!*
मैं अपने हाथ मे लिए हुए माँ के उस पर्चे को देख रहा था ,
जिसमे उन्होंने BP और शुगर कम करने की कई दवाइयां लिख रखी थी.?
🤔🤔
अपनी बीवी के साथ एक ब्यूटी पार्लर गया।
मेरी बीवी को हेयर ट्रीटमेंट कराना था ,
क्योंकी उनके बाल काफी खराब हो रहे थे।
रिसेप्शन में बैठी लड़की ने उन्हें कई पैकेज बताये और उनके फायदे भी।
पैकेज 1200 से लेकर 3000 तक थे।
कुछ डिस्काउंट के बाद मेरी बीवी को उन्होंने 3000 रु वाला पैकेज 2400रु में कर दिया।
हेयर ट्रीटमेंट के समय उनका ट्रीटमेंट करने वाली लड़की के बालों से अजीब सी खुशबू आ रही थी।
मैंने उससे पूछा कि आपने क्या लगा रखा है ,
कुछ अजीब सी खुशबू आ रही है।
तो उसने कहा ---
*उसने तेल में मेथी और कपूर मिला कर लगा रखा है ,*
*इससे बाल सॉफ्ट हो जाते हैं और जल्दी बढ़ते हैं।*
मैं अपनी बीवी की शक्ल देख रहा था ,
जो 2400 रु में अपने बाल अच्छे कराने आई थी।
🤔🤔
मेरी रईस कज़िन जिनका बड़ा डेयरी फार्म है, उनके फार्म पर गया।
फार्म में करीब 150 विदेशी गाय थी ,
जिनका दूध मशीनों द्वारा निकाल कर प्रोसेस किया जा रहा था।
एक अलग हिस्से में 2 देसी गैया हरा चारा खा रही थी।
पूछने पर बताया.. .
*उनके घर उन गायों का दूध नही आता ,*
*जिनका दूध उनके डेयरी फार्म से सप्लाई होता है।*
बल्कि परिवार के इस्तेमाल के लिए ...
*इन 2 देसी गायों का दूध, दही व घी इस्लेमाल होता है।*
मै उन लोगों के बारे में सोच रहा था ,
जो ब्रांडेड दूध को बेस्ट मानकर खरीदते हैं।
🤔🤔
एक प्रसिद्ध रेस्टुरेंट जो कि अपनी विशिष्ट थाली और शुद्ध खाने के लिए प्रसिद्ध है ,
हम खाना खाने गये।
निकलते वक्त वहां के मैनेजर ने बडी विनम्रता से पूछा-
सर खाना कैसा लगा, हम बिल्कुल शुद्ध घी तेल और मसाले यूज़ करते हैं ,
हम कोशिश करते हैं बिल्कुल घर जैसा खाना लगे।
मैंने खाने की तारीफ़ की तो उन्होंने अपना विजिटिंग कार्ड देने को अपने केबिन में गये।
काउंटर पर एक 3 डब्बों का स्टील का टिफिन रखा था।
एक वेटर ने दूसरे से कहा--
"सुनील सर का खाना अंदर केबिन में रख दे ,
बाद में खाएंगे"।
मैंने वेटर से पूछा क्या सुनील जी यहां नही खाते?
तो उसने जवाब दिया--
*"सुनील सर कभी बाहर नही खाते ,*
*हमेशा घर से आया हुआ खाना ही खाते हैं"*
मैं अपने हाथ मे 1670 रु के बिल को देख रहा था।
🤔🤔
👇🏾
ये कुछ वाकये हैं जिनसे मुझे समझ आया कि ..
*हम जिसे सही जीवन शैली समझते हैं ..*
Saturday, December 7, 2019
बच्चे की हंसी
आज एक बच्चे को खेलता देखा वो एक प्लास्टिक के गिलास मे मिटी भर रहा था और जैसे जैसे गिलास भरता वो हंस रहा था एक बार तो सोचा कि बच्चे अक्सर ऐसा करते है पर जब सोचा तो पाया कि हम अपने जीवन मे क्या कर रहे ही हम भी उस बच्चे की तरह इकठा ही कर रहे है हा हम जो कर रहे है उनके नाम अलग है रुपये गाड़ी घर नाम ज्ञान लेकिन हम फिर भी खुश नही रहते क्यों क्योंकि हम उनको भोगते नही है मिलते ही हमारी मांग और बढ़ जाती है अगर उस बच्चे की तरह वर्तमान मे जिकर के देखे तो हर चीज कीमती व खुशी देने योग्य है सच मे वो बच्चा एक गुरु की तरह ज्ञान दे गया
Wednesday, November 27, 2019
आजकल के बच्चे और स्वभाव
आजकल के बच्चे बिगड़ चुके है ये बात अक्षर सुनी जाती है की माँ बाप की इज्जत नही करते बड़े बुजर्गो का समान नही करते वगेरा वगेरा कलयुग आ गया पता नही समाज मे अलग अलग बाते प्रचलित है क्या आप सहमत है कि बच्चे बिगड़ गए अगर सोचते है तो आपकी ये सोच धारण गलत है बच्चों के प्रति इस से बच्चों का तो आप कुछ नही बिगाड़ सकते पर अपने अंदर जरूर गलत बातों विचारों को जगह दे रहे है जरसल्ल बात ऐसी है कि मनुष्य ने हमेसा से ही ज्ञानी को आदर दिया है शास्रो मे भी वर्णन है कि ज्ञानी जहा भी जाएगा वहाँ उसकी पूजा होगी तो क्या आज ज्ञानी की पूजा नही होती जरूर होती है अगर वो ज्ञानी है तो मगर वो चाहेगा नही की उसकी पूजा हो और जो चाहेगा समझना वो ज्ञानी नही पाखंडी है आज हर स्कूल कॉलेजों मे विद्यार्थी अनुशाशन भंग कर रहे है उसका कारण क्या है कारण है शिक्षक क्योंकि शिक्षक आज भी पुरानी धारणाओं को पकड़े हुवे बैठा है आज के शिक्षक मे ओर बच्चे मे सिर्फ दो घण्टे का फर्क है शिक्षक दो घण्टे पहले पढ़ कर आता है जो पढ़कर आया है वही बताएगा कोई दूसरे पहलू पे बात नही कर सकता बच्चे जानते है इसके पास किताबी ज्ञान के अलावा कुछ नही है पुराने समय मे बच्चे बड़े लोगो को गुरुओं को आदर इसलिये देते थे कि उनके पास जीवन के अनुभव का ज्ञान था बच्चों के पास कोई किताब या मोबाइल तो था नही की जो जानना है उसको किताब से देख लिया सब गुरु या बुजर्ग के पास बैठ कर ही सीखा या जाना जाता था लेकिन बड़े बुजर्ग आज भी अपनी मान्यताओं मे जकड़े हुवे है परम्परावादी बातों पे ऐसे डट के खड़े हो जाते है और बच्चों से विवाद करते है पर आजकल के बच्चे जो बात सार्वभौम है उसी को मानते है वो बड़ो दुवारा कही बात को गूगल या कोई किताब मे देख के पता लगा लेते है कि सच क्या है और वो बुजर्ग बच्चे की नजर मे अज्ञानी साबित हो जाता है अगर कुछ नही आता तो बेहतर यही है अपने को चुप रखे पर चुप रहना भी हमारे अहंकार को खलता है अगर खलता है तो कुछ सीखने की कोशिश करे वरना बच्चे आपका आदर नही करेंगे लोक कथाओं का अब जमाना नही रहा आज 10 वर्ष का बचा जब से पृथ्वी बनी क्या कुछ हुवा क्या हो रहा है सब जानते है अब वो ज़माना गया कि पृथ्वी शेषनाग पर टिकी है बच्चे जानते है पृथ्वी टिकी है या आपकी अक्ल टिकी है शेषनाग पर लेकिन हम अपनी गलती स्वीकार करने से डरते है मांग हमेसा वही होगी जहा खालीपन होगा आपके पास ज्ञान का खालीपन है इसिलये आप आदर चाहते है ऐसा आज सम्भव नही है बेहतर होगा बच्चों की सोच बदलने की बजाय अपने को बदले धन्यवाद दोस्तो
Tuesday, November 26, 2019
मनुष्य आज भी वैसा ही है
नमस्कार दोस्तो आज हम विकास की बात करेंगे अक्षर सुना जाता है कि मनुष्य ने कितना विकास कर लिया पर विकास है कहा क्या भौतिक पदार्थो के बदलाव को हम विकास कहेंगे क्या आप अपने बिन हथियार से आज भी एक कुते का सामना कर सकते है और लाखों वर्ष पहले भी नही कर सकता था आप सोचते है इसकी जरूरत क्या है जरूरत है आज भी हमारे अंदर वही डर है जो लाखो वर्ष पहले था अगर डर अंदर है तो विकास किसको कहेंगे अगर पृथ्वी पर कोई प्रलय हो जाय और सब विज्ञान खो जाय तो क्या हमारी मेहनत बेकार गयी जरसल्ल हमारी पूरी विज्ञान विधुत पर टिकी है अगर विधुत भी खो जाय तो सब चौपट हो सकता है आप सोचते है चौपट हो नही सकती पर ये हो सकता है क्योंकि प्रकृति के आगे सब यंत्र फेल हो जाते है मनुष्य हो आज सुपर मैन होना चाहिये था पर ये क्या मनुष्य हर दिन अपनी नस्ल मे गिरावट कर रहा है हम कुते तक कि नस्ल सुधार रहे है पर खुद पे क्यों ध्यान नही दे रहे असल मे ये मनुष्य का अहंकार होने नही देता हर इंसान अपना बच्चा चाहता है पर इस से परिणाम बेहतर नही हो सकते क्योंकि जिस बीज होगा वैसा ही उसका पौधा बनेगा और आज इंसान तरह तरह की बीमारियों मे जकड़ा गया है जितने प्रकार के रोग मनुष्य मे है उतने किसी पशु पक्षी मे नही है और है भी तो उनकी रोग प्रतिरोध क्षमता अधिक है हम से पर इस तरह की बातों का कोई समाधान नही क्योंकि ये बात मानने को कोई राजी नही हो सकता कि इंसानों की नस्ल मे सुधार हो क्योंकि मनुष्य अपने से बड़ा किसी को समझता नही है और ऐसा सायेद ही हो कि मनुष्य महापुरूष की कोटि मे जाए
Monday, November 25, 2019
गाय की व्यथा
कुछ दिन पहले की बात है मे पैदल कही जा रहा था तो मैने सुना कि एक गाय और उसका बछड़ा कुछ बोल रहे थे आपस मे मेने सोचा क्यों न रुक के सुना जाय ये क्या बात कर रहे है गाय की आंखों से आंसू गिर रहे थे और बछड़ा अपनी माँ से पूछ रहा था कि माँ मे कल एक घर में गया था मुझे कुछ चारा दिख गया था मुझे बहुत भूख लगी थी और फिर मेने उस घर से एक दिन आपस मे घर वाले बात कर रहे थे कि गाय हमारी माता समान होती है तो मैने सोचा इस घर मे कोई रोक टोक नही तो मे चारा खाने लगा पर मा पीछे से एक महिला आयी और वो मुझे लाठियों से पीटने लगी और गाली देने लगी ऐसा क्यों हुवा मा क्या वो महिला पागल थी गाय के अब भी आंसू गिर रहे थे और वो अपने बछड़े को चूमने लग गयी आंसू तो मेरे भी गिर रहे थे पर कुछ बोल न सका अगर बोलता तो वे चुप हो जाते मे सुनता रहा गाय बोली नही बेटा वो महिला पागल नही थी तू किसी के घर मत जाना जहा जाएगा वही ऐसा ही होगा आगे से ध्यान रखना किसी के घर मत जाना जो सूखे पते गले सड़े यहाँ जो कचरा डालते है खा लिया कर बछड़ा बोला मा आप क्या बोल रही हो पर आप उनकी माँ जैसी हो गाय बोली बेटा इंसान बिना मतलब के अपनी छोटी अंगुली भी नही हिलाता बेटा जो हमको माता कहते है वही हमारा सबसे बड़ा रोग है अच्छा मुझे ये बता उस घर मे ओर गाय थी बछड़ा बोला नही मा वहा दो भैंस थी एक बकरी थी और एक घोड़ा था और वो मस्ती से अपना चारा खा रहे थे माँ ने कहा बेटा तुझे पता है कि वो सब अंदर ओर हम बाहर कैसे है बछड़ा बोला कैसे मा गाय बोली कि बेटा इंसान उनको माता नही मानता भैंस का दूध हम से ज्यादा है बछड़ा बोला मा तेरा दूध ज्यादा क्यों नही गाय बोली बेटा पहले भैंस का भी ज्यादा नही थी इंसान ने भैंस की नस्ल को सुधार लिया और हम पर ध्यान नही दिया इसिलये आज हम बाहर ओर भैंस अंदर है बछड़ा बोला कि माँ तो अब ये भैंस को माता क्यों नही कहते हमको क्यों पकड़ रखा है गाय बोली बेटा इंसान से बड़ा दिमाग का कोई जीव नही ओर इंसान से बड़ा अंध्विश्वास वाला भी कोई नही बेटा इंसान सिर्फ मूर्तियों को महत्व देता है जो जीवित है उसको नही तुझे पता है बेटा जिस घर मे तुझे मार पड़ी उस घर मे वो गाय की फ़ोटो रखते है पर जीवित गाय उनको पसन्द नही तो माँ हम ओर जीवो के बराबर कब होंगे क्या पूरी पृथ्वी पर हमारी ऐसी ही दशा है गाय बोली नही बेटा सिर्फ भारत मे हम को हमारे लोगो ने ही गुलाम बना रखा है तुझे पता है बेटा अगर ये हमको माता कहना बन्द कर दे तो हमारी जिंदगी सुधर सकती है बेटा हमारी रोज भूखी प्यासी बीमारियों से मृत्यु होती है बेटा आगे मत पूछना ऐसा सवाल हमारे पास रोने के अलावा कुछ नही ओर वो चुप हो गए मे भी स्तम्भ रह गया आपको सायेद ये एक टाइम पास कहानी लगे पर सच यही है कभी सब कुछ भूल कर किसी अवारा गाय के पास बैठना आपको उसका दर्द महसूस हो जाएगा आखिर क्यों हम ये ढोंग कर रहे है घर मे गाय की पूजा करते हो और जीवित आती है तो पिटाई करते हो कम से कम माता कहना तो बन्द करो इतना आदर उनको नही चाहिय सब जीव अपना पेट भर लेते है सिर्फ गाय को छोड़ कर सोचना जरूर की गाय की ये हालत माता कहने से है या ऐसे ही
Sunday, November 24, 2019
मेरा एक अनोखा सवाल
नमस्कार दोस्तों कैसे हो आप आशा करता हु आप बहुत खुश हो दोस्तो इस ब्रह्मांड मे बनाने वाले निर्माता आजकल दो हो गए पहले प्रकृति एक ही थी क्या आपने कभी ख्याल किया प्रकृति जो भी निर्माण करती है वो अनोखा होता है और उस मे रहस्य होता है और उस मे कुछ भी काट छाट करना बेवकूफी से कम नही जरसल्ल हम काट छाट तभी करते ही जब वो रहस्य हमको समझ न आये प्रकृति किसी भी निर्माण मे कुछ ज्यादा या कुछ कम नही करती प्रकति हमेसा सन्तुलन रखती है सब मे मेरे मन के अंदर एक सवाल काफी दिनों से कोंध रहा था कुछ से मैने पूछा भी पर ऐसा जवाब नही मिला जिस से मे तृप्त हो जाऊं मेरा सवाल है कि हर मादा ओर नर मे ज्यादातर स्तनधारी जीवो मे वो चाहे मनुष्य हो या जानवर गाय भैंस बकरी भेड़ सब स्तनधारियों मे नर मे भी स्तन पाए जाते है आखिर नर का स्तन कोई काम नही आता तो क्या ये कोई काम के नही सायेद हमारी भूल है क्योंकि प्रकृति से भूल होना नामुमकिन है मनुष्यकी गलती माफ हो सकती है प्रकति की नही नर के स्तन से दूध तो निकलता है ये मेने बचपन मे एक बकरे के स्तन से निकाल के देखा था पहले लोग कोई देवी या मान्यता के अनुसार एक बकरे को अमर छोड़ देते थे उसको कोई नही खाता था एक दिन ऐसा ही बकरा हमारे घर के पास रहता था मेने देखा कि उसके स्तन काफी बड़े हो रखे थे तो मैने उसके स्तन छुए उन के अंदर दूध था मेने वो दूध जमीन पर निकाल दिया और अचंभित भी हुवा की आखिर एक बकरा दूध कैसे दे सकता है फिर में रोज ऐसा करता था काफी दिन किया पर उसका कोई मालिक नही था वो फिर पता नही वो बकरा कहा चला गया वो नियम हर नर पर लागू होता है ऐसा मेरा मानना है कभी आपने गोर किया पक्षियों मे नर और मादा दोनो अपने बचो को घोसले मे उनको कुछ न कुछ लाके खिलाते है स्तनधारियों मे ये नियम थोड़ा अलग है स्तनधारी जीवो मे अगर मादा माँ मर जाये तो बच्चे का जीवन कैसे बचेगा उसमे बचे का तो कोई दोष नही प्रकति ने उसको जीवन दिया है तो उसको जीने का भी हक़ है हो सकता है ऐसी परिस्तिथि मे नर के स्तन से दूध आना सुरु हो जाये पर ये परिस्तिथि की बात है मेरा मानना हैं कि अगर पुरुष एकदम सहज भाव से प्रेमपुरक अपने बच्चे को स्तन से लगाये तो उस मे दूध जरूर आएगा लेकिन ऐसा तभी सम्भव है जब बचा जन्म ले तभी से ये किया जाए इस मे एक भाव होना चाहिये कोई कर्म नही तभी सम्भव हो सकता है ये मेरा मानना है अब आप सोचे की ये नामुमकिन है तो फिर प्रकति पर सवाल खड़ा होता है कोई काम के नही तो प्रकृति ने ऐसा क्यों बनाया ये सही है या गलत इसका निर्णय हम बिना कुछ किये नकार भी तो नही सकते धन्यवाद दोस्तो मेरा अनोखा सवाल था मुझे नही पता आपको अच्छा लगा या बुरा पर जो था आपको बता दिया thanx
Saturday, November 23, 2019
आनंद का समय
हमारे जीवन मे आनन्द का खुशी का एक रहस्य होता है हम अक्षर बोलते है कि बच्चे हमेशा खुश रहते है क्या कारण है कारण हैं जिग्यासु होना हम जब जब बड़े होते है लगभग जान लेते है जो भी आस पास संसार मे है मनोवैज्ञानिक के अनुसार अपने जीवन का 50 प्रतिशत ज्ञान बचा 4 वर्ष मे जान लेता है बाकी पूरे जीवन मे निंद्रा की हालत मे जानते है बचा एक चिड़िया को देख के हंस लेता है आपको हंसी नही आएगी क्यों क्योंकि आपको पता है और लाखों बार देख चुके हो इस मे कोई रहस्य नही दिख रहा आपको खुश रहने के लिए जरूरी है हर चीज मे रहस्य ढूंढना शुरू कीजिये उसका हर पहलू जानने की कोशिश करे आप बदल जाएंगे happy रहेंगे कभी बेवजह बचपना करने की कोशिश कीजिये आप ऐसा कर सकते है पर एक चोला समाज ने आपको ओढ़ा दिया है जो कि बनावटी है कभी कभी आपका भी रोने का दिल करता है पर रोना भी सबको नसीब नही पुरुष पर तो बिल्कुल रोक लगा दी कि शरम नही आती पुरूष होकर रोता है जो रोता है उसको कमजोर समझा जाता है ये बात सरा सर गलत है रोना हमारी मूल परवर्ती है कोई बनावटी नही हमारे स्वभाव मे है पर रोने पर रोक लगाने से आज हर आदमी दुखी है आपको स्त्री इतनी दुखी नही मिलेगी जितना पुरुष दुखी है
खुश रहने की कला
खुश रहना हमारा स्वभाव है लेकिन सामाजिक रीति रिवाज अनेक बन्धनों के कारण मन उलझ जाता है चेतना आवाज लगाती है पर उसकी आवाज मन के द्वारा बनाये जाल मे दब जाती है रोज 5 मिंट खुश रहने की आदत डालें बेवजह हसने की कोशिश करे बून्द बून्द से घड़ा भरता है अगर आप दुखी रहते है तब भी यही रहते है और सुख मे भी यही तो क्यों न सोच बदल लें आपके खुश होने से पूरा अस्तित्व सुखी हो जाता है दुख आपने माना है और सुख आपका स्वभाव है प्रकति किसी से भेदभाव नही करता बल्कि आप अपनी मांग बढ़ा लेते हो और मांग पूरी न होने पर दुखी होते हो और मांग वही बढ़ाता है जो कर्म नही करना चाहता अगर आप कर करते है और मांग पूरी नही हो रही तो जरूर आपके कर्म मे आपकी पूरी लगन नही है इसको किस्मत पे थोपना या पिछले जन्म पे कहना सिर्फ अपना बचाव करना है खुद की गलती को स्वीकार करे आप खुश रहेंगे हमारा अहंकार ही हमारा दुख है अहंकार शून्य बनने की कोसिस करे खुद को समय देने की कोशिश करे आप को खुश होने से कोई नही रोक सकता
Subscribe to:
Posts (Atom)