Sunday, February 23, 2020

सम्भोग से समाधि की ओर

संभोग से समाधि की ओर_भाग-14 प्रवचन-4

एक बात, पहली बात स्‍पष्‍ट कर लेनी जरूरी है वह हय कि यह भ्रम छोड़ देना चाहिए कि हम पैदा हो गये है, इसलिए हमें पता है—क्‍या है काम, क्‍या है संभोग। नहीं पता नहीं है। और नहीं पता होने के कारण जीवन पूरे समय काम और सेक्‍स में उलझा रहता है और व्‍यतीत होता है।
      मैंने आपसे कहा, पशुओं का बंधा हुआ समय है। उनकी ऋतु है। उनके मौसम है। आदमी का कोई बंधा हुआ समय नहीं है। क्‍यों? पशु शायद मनुष्‍य से ज्‍यादा संभोग की गहराई में उतरने में समर्थ है और मनुष्‍य उतना भी समर्थ नहीं रह गया है।
      जिन लोगों ने जीवन के इन तलों पर बहुत खोज की है और गहराइयों में गये है और  जिन लोगों ने जीवन के बहुत से अनुभव संग्रहीत किये है। उनको यह जानना, यह सुत्र उपलब्‍ध हुआ है कि अगर संभोग एक मिनट तक रुकेगा तो आदमी दूसरे दिन फिर संभोग के लिए लालायित हो जायेगा। अगर तीन मिनट तक रूक सके तो यह सप्‍ताह तक उसे सेक्‍स की वह याद भी नहीं आयेगी। और अगर साम मिनट तक रूक सके तो तीन महीने के लिए सेक्‍स से इस तरह मुक्‍त हो जायेगा कि उसकी कल्‍पना में भी विचार प्रविष्‍ट नहीं होगा। और अगर तीन घंटे तक रूक सके तो जीवन भर के लिए मुक्‍त हो जायेगा। जीवन में उसको कल्‍पना भी नहीं उठेगी।
      लेकिन सामान्‍यत: क्षण भर का अनुभव है मनुष्‍य का। तीन घंटे की कल्‍पना करनी भी मुश्‍किल है। लेकिन मैं आपसे कहता हूं के तीन घंटे अगर संभोग की स्‍थिति में, उस समाधि की दशा में व्‍यक्‍ति रूक जाये तो एक संभोग पूरे जीवन के लिए सेक्‍स से मुक्‍त करने के लिए पर्याप्‍त है। इतनी तृप्‍ति पीछे छोड़ जाता है—इतनी अनुभव,इतनी बोध छोड़ जाता है कि जीवन भर के लिए पर्याप्‍त हो जाता है। एक संभोग के बाद व्‍यक्‍ति ब्रह्मचर्य को अपलब्‍ध हो सकता है।
      लेकिन हम तो जीवन भी संभोग के बाद भी उपलब्‍ध नहीं होते। क्‍या है? बूढ़ा हो जाता है आदमी मरने के करीब पहुंच जाता है और संभोग की कामना से मुक्‍त नहीं होता। संभोग की कला और संभोग के शास्‍त्र को उसने समझा नहीं है। और न कभी किसी ने समझाया है,न विचार किया है। न सोचा है, न बात की है। कोई संवाद भी नहीं हुआ जीवन में—कि अनुभवी लोग उस पर संवाद करते और विचार करते हम बिलकुल पशुओं से भी बदतर हालत पर है। उस स्‍थिति में है। आप कहेंगे कि एक क्षण से तीन घंटे तक संभोग की दशा ठहर सकती है, लेकिन कैसे?
      कुछ थोड़े से सूत्र आपको कहता हूं। उन्‍हें थोड़ा ख्‍याल में रखेंगे तो ब्रह्मचर्य की तरफ जाने में बड़ी यात्रा सरल हो जायेगी। संभोग करते क्षणों में क्षणों श्वास जितनी तेज होगी। संभोग का काल उतना ही छोटा होगा। श्वास जितनी शांत और शिथिल होगी। संभोग का काल उतना ही लंबा हो जायेगा। अगर श्वास को बिलकुल शिथिल करने का थोड़ा अभ्‍यास किया जाये, तो संभोग के क्षणों को कितना ही लंबा किया जा सकता है। और संभोग के क्षण जितने लंबे होंगे, उतने ही संभोग के भीतर से समाधि का जो सूत्र मैंने आपसे कहा है—निरहंकार भाव, इगोलेसनेस और टाइमलेसनेस का अनुभव शुरू हो जायेगा। श्वास अत्‍यंत शिथिल होनी चाहिए। श्वास के शिथिल होते ही संभोग की गहराई अर्थ और उदघाटन शुरू हो जायेंगे।
      और दुसरी बात, संभोग के क्षण में ध्‍यान दोनों आंखों के बीच, जहां योग आज्ञा चक्र को बताता है। वहां अगर ध्‍यान हो तो संभोग की सीमा और समय तीन घंटे तक बढ़ाया जा सकता है। और एक संभोग व्‍यक्‍ति को सदा के लिए ब्रह्मचर्य में प्रतिष्‍ठित कर देगा—न केवल एक जन्‍म के लिए, बल्‍कि अगले जन्‍म के लिए भी।
      किन्‍हीं एक बहन ने पत्र लिखा है और मुझे पूछा है कि विनोबा तो बाल ब्रह्मचारी है, क्‍या उन्‍हें समाधि का अनुभव नहीं हुआ होगा। मेरे बाबत पूछा है कि मैंने तो विवाह नहीं किया, मैं तो बाल ब्रह्मचारी हूं मुझे समाधि का अनुभव नहीं हुआ होगा।
      उस बहन को अगर वह यहां मौजूद हों तो मैं कहना चाहता हूं। विनोबा को या मुझे या किसी को भी बिना अनुभव के ब्रह्मचर्य उपलब्‍ध नहीं होता। वह अनुभव चाहे इस जन्‍म का हो, चाहे पिछले जन्‍म का हो—जो इस जन्‍म में ब्रह्मचर्य को उपलब्‍ध होता है, वह पिछले जन्‍मों के गहरे संभोग के अनुभव के आधार पर और किसी आधार पर नहीं। कोई और रास्‍ता नहीं है।
      लेकिन अगर पिछले जन्‍म में किसी को गहरे संभोग की अनुभूति हुई हो ता इस जन्‍म के साथ ही वह सेक्‍स से मुक्‍त पैदा होगा। उसकी कल्‍पना के मार्ग पर सेक्‍स कभी भी खड़ा नहीं होगा और उसे हैरानी दूसरे लोगों को देखकर कि यह क्‍या बात है। लोग क्‍यों पागल हैं,क्‍यों दीवाने है?  उसे कठिनाई होगी यह जांच करने में कि कौन स्‍त्री है, कौन पुरूष है?इसका भी हिसाब रखने में और फासला रखने में कठिनाई होगी।
      लेकिन कोई अगर सोचता हो कि बिना गहरे अनुभव के कोई बाल ब्रह्मचारी हो सकता है। तो बाल ब्रह्मचारी नहीं होगा, सिर्फ पागल हो जायेगा। जो लोग जबरदस्‍ती ब्रह्मचर्य थोपने की कोशिश करते है, वह विक्षिप्‍त होते है और कहीं भी नहीं पहुंचते।
      ब्रह्मचर्य थोपा नहीं जाता। वह अनुभव की निष्‍पति है। वह किसी गहरे अनुभव का फल है। और वह अनुभव संभोग का ही अनुभव है। अगर वह अनुभव एक बार भी हो जाए तो अनंत जीवन की यात्रा के लिए सेक्‍स से मुक्‍ति हो जाती है।
      तो दो बातें मैंने कहीं, उस गहराई के लिए—श्वास शिथिल हो इतनी शिथिल हो कि जैसे चलती ही नहीं और ध्‍यान, सारी अटैंशन आज्ञा चक्र के पास हो। दोनों आंखों के बीच के बिन्‍दु पर हो। जितना ध्‍यान मस्‍तिष्‍क के पास होगा, उतनी ही संभोग की गहराई अपने आप बढ़ जायेगी। और जितनी श्राव शिथिल होगी, उतनी लम्‍बाई बढ़ जायेगी। और आपको पहली दफा अनुभव होगा कि संभोग का आकर्षण नहीं है मनुष्‍य के मन में। मनुष्‍य के मन में समाधि का आकर्षण है। और एक बार उसकी झलक मिल जाए, एक बार बिजली चमक जाये और हमें दिखाई पड़ जाये अंधेरे में कि रास्‍ता क्‍या है फिर हम रास्‍ते पर आगे निकल सकते है।
      एक आदमी एक गंदे घर में बैठा है। दीवालें अंधेरी है ओर धुएँ से पूती हुई है। घर बदबू से भरा हुआ है। लेकिन खिड़की खोल सकता है। उस गंदे घर की खिड़की में खड़े होकर वह देख सकता है दूर आकाश को तारों को सूरज को, उड़ते हुए पक्षियों को। और तब उसे उस घर के बहार निकलने में कठिनाई नहीं रह जायेगी।
      जिस दिन आदमी को संभोग के भीतर समाधि का पहली थोड़ी सह भी अनुभूति होती है उसी दिन सेक्‍स का गंदा मकान सेक्‍स की दीवालें अंधेरे से भरी हुई व्‍यर्थ हो जाती है आदमी बाहर निकल जाता है।
      लेकिन यह जानना जरूरी है कि साधारणतया हम उस मकान के भीतर पैदा होते है। जिसकी दीवालें बंद है। जो अंधेरे से पूती है। जहां बदबू है जहां दुर्गंध है और इस मकान के भीतर ही पहली दफ़ा मकान के बाहर का अनुभव करना जरूरी है, तभी हम बहार जा सकते है। और इस मकान को छोड़ सकते है। जिस आदमी ने खिड़की नहीं खोली उस मकान की और उसी मकान के कोने में आँख बंद करके बैठ गया है कि मैं इस गंदे मकान को नहीं देखूँगा, वह चाहे देखे और चाहे न देखे। वह गंदे मकान के भीतर ही है और भीतर ही रहेगा।
      जिसको हम ब्रह्मचारी कहते है। तथाकथित जबर दस्‍ती थोपे हुए ब्रह्मचारी, वे सेक्‍स के मकान के भीतर उतने ही है जितना की कोई भी साधारण आदमी है। आँख बंद किये बैठे है,आप आँख खोले हुए बैठे है, इतना ही फर्क है। जो आप आँख खोलकर कर रहे है, वह आँख बंद कर के भीतर कर रहे है। जो आप शरीर से कर रहे है। वे मन से कर रहे है। और कोई फर्क नहीं है।
      इसलिए मैं कहता हूं कि संभोग के प्रति दुर्भाव छोड़ दे। समझने की चेष्‍टा,प्रयोग करने की चेष्‍टा करें और संभोग को एक पवित्रता की स्‍थिति दे।
      मैंने दो सूत्र कहे। तीसरी एक भाव दशा चाहिए संभोग के पास जाते समय। वैसा भाव-दशा जैसे कोई मंदिर के पास जा रहा है। क्‍योंकि संभोग के क्षण में हम परमात्‍मा के निकटतम होते है। इसीलिए तो संभोग में परमात्‍मा सृजन का काम करता है। और नये जीवन को जन्‍म देता है। हम क्रिएटर के निकटतम होते है।
      संभोग की अनुभूति में हम सृष्‍टा के निकटतम होते है।
      इसीलिए तो हम मार्ग बन जाते है। और एक नया जीवन हमसे उतरता है। और गतिमान हो जाता है। हम जन्‍मदाता बन जाते है।
      क्‍यों?
      सृष्‍टा के निकटतम है वह स्‍थिति। अगर हम पवित्रता से प्रार्थना से सेक्‍स के पास जायें तो हम परमात्‍मा की झलक को अनुभव कर सकते है। लेकिन हम तो सेक्‍स के पास घृणा एक दुर्भाव एक कंडेमनेशन के साथ जाते है। इसलिए दीवाल खड़ी हो जाती है। और परमात्‍मा का यहां कोई अनुभव नहीं हो पाता है।  
      सेक्‍स के पास ऐसे जाऐं, जैसे की मंदिर के पास जा रहे है। पत्‍नी को ऐसा समझें, जैसे की वह प्रभु है। पति को ऐसा समझें कि जैसे कि वह परमात्‍मा है। और गंदगी में क्रोध में कठोरता में द्वेष में, ईर्ष्‍या में, जलन में चिन्‍ता के क्षणों में कभी भी सेक्‍स के पास न जायें। होता उलटा है। जितना आदमी चिन्‍तित होता है। जितना परेशान होता है। जितना क्रोध से भरा होता है। जितना घबराया होता है, जितना एंग्‍विश में होता है। उतना ही ज्‍यादा वह सेक्‍स के पास जाता है।
      आनंदित आदमी सेक्‍स के पास नहीं जाता। देखी आदमी सेक्‍स की तरफ जाता है। क्‍योंकि दुख को भुलाने के लिए इसको एक मौका दिखाई पड़ता है।
      लेकिन स्मरण रखें कि जब आप दुःख में जायेंगे, चिंता में जायेंगे, उदास हारे हुए जायेगे, क्रोध में लड़े हुए जायेंगे। तब आप कभी भी सेक्‍स की उस गहरी अनुभूति को उपलब्‍ध नहीं कर पायेंगे। जिसका की प्राणों में प्यास  है। वह समाधि की झलक वहां नहीं मिलेगी। लेकिन यहां उलटा होता है।
      मेरी प्रार्थना है जब आनंद में हों, जब प्रेम में हों, जब प्रफुल्‍लित हों और जब प्राण ‘प्रेयर फुल’ हों। जब ऐसा मालुम पड़े कि आज ह्रदय शांति से और आनंद से कृतज्ञता से भरा हुआ है, तभी क्षण है—तभी क्षण है संभोग के निकट जाने का। और वैसा व्‍यक्‍ति संभोग से समाधि को उपलब्‍ध होता है। और एक बार भी समाधि की एक किरण मिल जाये। तो संभोग से सदा के लिए मुक्‍त हो जाता है। और समाधि में गतिमान हो जाता है।
      स्‍त्री और पुरूष का मिलन एक बहुत गहरा अर्थ रखता है। स्‍त्री और पुरूष के मिलन में पहली बार अहंकार टूटता है और हम किसी से मिलते है।
      मां के पेट से बच्‍चा निकलता है और दिन रात उसके प्राणों में एक ही बात लगी रहती है जैसे की हमने किसी वृक्ष को उखाड़ लिया जमीन से। उस पूरे वृक्ष के प्राण तड़पते है कि जमीन से कैसे जुड़ जाये। क्‍योंकि जमीन से जुड़ा हुआ होकर ही उसे प्राण मिलता था। रस मिलता था जीवन  मिलता था। व्‍हाइटालिटी मिलती थी। जमीन से उखड गया तो उसकी सारी जड़ें चिल्लाये गी कि मुझे जमीन में वापस भेज दो। उसका सारा प्राण चिल्लाये गा कि मुझे जमीन में वापस भेज दो। वह उखड  गया टूट गया। अपरूटेड हो गया।
      आदमी जैसे ही मां के पेट से बाहर निकलता है, अपरूटेड हो जाता है। वह सारे जीवन और जगत से एक अर्थ में टूट गया। अलग हो गया। अब उसकी सारी पुकार और सारे प्राण की आकांशा जगत और जीवन और अस्‍तित्‍व से, एग्ज़िसटैंस से वापस जुड़ जाने की है। उसी पुकार का नाम प्रेम और प्‍यास है।
      प्रेम का और अर्थ क्‍या है? हर आदमी चाह रहा है कि मैं प्रेम पाऊँ और प्रेम करूं। प्रेम का मतलब क्‍या है?
      प्रेम का मतलब है कि मैं टुट गया हूं, आइसोलेट हो गया हूं। अलग हो गया हूं। मैं वापस जुड़ जाऊँ जीवन से। लेकिन इस जुड़ने का गहरे से गहरा अनुभव मनुष्‍य को सेक्‍स के अनुभव में होता है। स्‍त्री और पुरूष को होता है। वह पहला अनुभव है जुड़ जाने का। और जो व्‍यक्‍ति इस जुड़ जाने के अनुभव को—प्रेम की प्‍यास, जुड़ने की आकांशा के अर्थ में समझेगा,वह आदमी एक दूसरे अनुभव को भी शीध्र उपलब्‍ध हो सकता है।
      योगी जुड़ता है, साधु भी जुड़ता है। संत भी जुड़ता है, समाधिस्‍थ व्‍यक्‍ति भी जुड़ता है। संभोगी भी जुड़ता है।
      संभोग करने में दो व्‍यक्‍ति जुड़ते है। एक व्‍यक्‍ति दूसरे से जुड़ता है और एक हो जाता है।
      समाधि में एक व्‍यक्‍ति समष्‍टि से जुड़ता है और एक हो जाता है।
      संभोग दो व्‍यक्‍तियों के बीच मिलन है।
      समाधि एक व्‍यक्‍ति और अनंत के बीच मिलन है।
      स्‍वभावत: दो व्‍यक्‍ति का मिलन क्षण भर को हो सकता है। एक व्‍यक्‍ति और अनंत का मिलन अनंत के लिए हो सकता है। दोनों व्‍यक्‍ति सीमित है। उनका मिलन असीम नहीं हो सकता। यही पीड़ा है, यहीं कष्‍ट है, सारे दांपत्‍य का, सारे प्रेम का कि जिससे हम जुड़ना चाहते है। उससे भी सदा के लिए नहीं जुड़ पाते। क्षण भर को जुड़ते है और फिर फासले हो जात है। फासले पीड़ा देते है। फासले कष्ट देते है। और निरंतर दो प्रेमी इसी पीड़ा में परेशान रहते है। कि फासला क्‍यों है। और हर चीज फिर धीरे-धीरे ऐसी मालूम पड़ने लगती है कि दूसरा फासला बना रहा है। इसीलिए दूसरे पर क्रोध पैदा होना शुरू हो जाता है।
( क्रमश: अगले अंक में ....)

-ओशो
संभोग से समाधि की ओर,
प्रवचन-4
गोवालिया टैंक, मुम्‍बई,
1-अक्‍टूबर-1968, 

b.ed full information

एक बच्चे के लिए उसके माता-पिता के बाद अगर कोई भगवान का रूप ले सकता है तो वह उसका गुरू होता है। एक टीचर ही एक बच्चे को सब सिखाता है। वही उसका मार्ग दर्शक होता है। एक टीचर होना किसी के लिए भी बहुत गर्व की बात होती है। अगर आप टीचर बनना चाहते हैं लेकिन आपको उसके बारे में जानकारी नहीं है कि टीचर कैसे बने, टीचर बनने के लिए क्या करना होता है, बीएड कैसे करें, बीएड से क्या होता है आदि जानकारी आज हम आपको अपने इस आर्टिकल से बताएंगे। B.Ed करने के बाद आपके पास और कौन-कौन से अवसर होते हैं इस सब की पूरी जानकारी हम आपको बताएंगे।

ये भी पढ़ें : बीटीसी या डीएलएड क्या होता है ?

बी.एड. करने से क्या होता है

शिक्षा के महत्त्व को समझते हुए शिक्षण कार्य करने के लिए भारत में एक विशेष डिग्री हासिल करनी होती है जिसे बी.एड. कहते हैं। आप सरकारी स्कूल में टीचर बनना चहाते हैं तो आपके पास बी.एड. की डिग्री होना जरूरी है। और अब सरकार ने घोषणा की है कि साल 2019 तक चाहे सरकारी टीचर हो या निजी सबके पास बी एड की डिग्री होना जरूरी है। बीएड 2 वर्ष का स्नातक कोर्स है। बीएड करने के लिए आपको शिक्षा, संस्कृति और मानवमूल्य, शैक्षणिक मनोविज्ञान, शैक्षणिक मूल्यांकन, शिक्षा दर्शन आदि विषय पर ध्यान देना होगा। अगर आप बी.एड कर लेते हैं तो आप शिक्षण कार्य करने के लिए तैयार हो जाते हैं। अगर आपने बी.एड. नहीं किया है तो आप एक शिक्षक के रूप में काम नहीं कर सकते हैं।

बीएड के लिये योग्यता

बीएड में प्रवेश के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता कोर्स बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए), बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी) या बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम) व अन्य स्नातक, जो कम से कम 50% अंकों के साथ एक मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से किया हो।

ये पढे़ं : बीएड की पूरी जानकारी के लिए यहां देंखे।

बीएड कैसे करे?

अभ्यार्थियों के मन में सबसे पहले ये बात आती है कि बी एड कैसे करे? तो हम आपको बताते है कि बीएड करने के लिए आपको सबसे पहले एक प्रवेश परीक्षा देनी होगी। उसके बाद एक काउन्सलिंग में उम्मीदवार को उसके रैंक के अनुसार कॉलेज मिलते हैं। बीएड करने के लिए बहुत सारे प्राइवेट और गवर्नमेंट महाविद्यालय है। बीएड किसी गवर्नमेंट से मान्यता प्राप्त महाविद्यालय से करें। अगर आप बीएड करना चाहते है तो आप किसी गवर्नमेंट महाविद्यालय से ही करे क्योकि इससे आपका पैसे भी बचेंगे। ये परीक्षा आम तौर पर जून-जुलाई महीने में आयोजित की जाती हैं। और इसमें कुछ राज्यों में अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, प्रयोग, मूल अंकगणित शिक्षण क्षमता और एक स्थानीय भाषा के बारे में प्रश्न शामिल हैं। इन परीक्षाओं के परिणाम आम तौर पर जुलाई / अगस्त तक आते हैं। उम्मीदवार सिद्धांत कक्षाओं के अलावा व्यावहारिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के माध्यम से जाते हैं।

बी एड सब्जेक्ट्स लिस्ट

अगर आप ये सोच रहें हैं कि बीएड में आपको क्या पढ़ना होगा तो आइए हम आपको बताते हैं कि बी एड में आपके सब्जेक्ट क्या होंगे। अभ्यार्थी बीएड सब्जेक्ट्स लिस्ट नीचे देख सकते हैं।

  • शिक्षा, संस्कृति और मानव मूल्य
  • शैक्षिक मूल्यांकन और आकलन
  • शैक्षणिक मनोविज्ञान
  • मार्गदर्शन और परामर्श
  • समग्र शिक्षा
  • शिक्षा का दर्शन

B.Ed में इन सब्जेक्ट्स में विशेषज्ञता प्राप्त करें

जैविक विज्ञानप्राकृतिक विज्ञान
व्यापारशारीरिक शिक्षा
कंप्यूटर विज्ञानभौतिक विज्ञान
अर्थशास्त्रविशेष शिक्षा
अंग्रेज़ीतमिल
भूगोलगणित
हियरिंग इम्पेरेडराजनीति विज्ञान
हिन्दीभौतिक विज्ञान
होम साइंसरसायन विज्ञान

बीएड की फीस

अगर आप बी एड करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इस कोर्स की अवधि 2 साल की है। अगर आप बीएड डिस्टेंस से करते हैं तो उसके लिए फीस अलग है और अगर रैगुलर करते हैं तो उसके लिए अलग है। नियमित कक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम शुल्क लगभग 50,000-70,000 है। और डिस्टेंस से करने वालो के लिए फीस कम है। अगर आप बीएड सरकारी संस्थानों द्वारा करते है तो आपको कम फीस देनी होगी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय बीएड के लिए लगभग 32,000 प्रति वर्ष का शुल्क लेता है। वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी ने बीएड के लिए लगभग 16,500 रुपये का शुल्क लिया जबकि केरल में सभी निजी कॉलेजों ने लगभग रु 29,000 फीस है।

औसत प्रारंभ वेतन

अगर आप बीएड करते हैं तो आपको बता दें कि आपका प्रारंभ वेतन टीजीटी अध्यापकों के तौर पर 2.5 लाख से 3.5 लाख रुपए तथा पीजीटी अध्यापकों के तौर पर आपको 4 लाख से 5 रुपए वार्षिक वेतनमान मिल सकता है।

भर्ती क्षेत्र

बी एड करने के बाद आप

  • कोचिंग केंद्र
  • शिक्षा परामर्शदाता
  • गृह अध्यापन
  • निजी प्राइमरी
  • पब्लिशिंग हाउस
  • रिसर्च एंड डेवलपमेंट एजेंसियां
  • स्कूल और कॉलेज

शीर्ष जॉब प्रोफाइल

  • शिक्षक
  • प्रशासक
  • सहायक डीन
  • सामग्री लेखक
  • सलाहकार
  • शिक्षा शोधक, आदि।

बीएड के बाद कैसे पाएं नौकरी

अगर आपने बी एड कर लिया है और आप सोच रहे हैं कि अब आपको कैसे नौकरी मिलेगी तो हम आपको बता दें कि आप बी.एड. करने के बाद टीजीटी और पीजीटी के जरिए नौकरी पा सकते हैं। अगर आपके बी.एड. में 50% हैं और बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी. या स्नातक स्तर की परीक्षा में भी 50% अंक हैं तो आप TGT ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) के जरिए कक्षा 1 से लेकर कक्षा 10 तक अध्यापन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : क्या होता है टीईटी ?

आपको बता दें कि वर्ष 2011 के बाद से भारत सरकार ने शिक्षण स्तर को बेहतर बनाने के लिए बी.एड. के साथ TET टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टी.ई.टी.) की परीक्षा को उत्तीर्ण करना भी अनिवार्य किया है। मतलब कि यदि आप TET पास नहीं कर पाते हैं तो आप टीचर की सरकारी नौकरी नहीं कर सकते हैं। आपको ये भी बता दें कि आपके अगर परास्नातक की परीक्षा में 50% अंक हैं और बी.एड. कोर्स भी किया है। तो आप PGT यानि कि पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के जरिए किसी भी सरकारी या निजी स्कूल में कक्षा 12 तक अध्यापन सकते हैं। लेकिन इसके लिए भी आपको टी.ई.टी. पास करना होगा। बीएड के बाद आप एम.एड. भी कर सकते हैं। और आप उच्च शिक्षा में अध्यापन के लिए जा सकते है। लेकिन आपको शिक्षाशास्त्र में इसके साथ ही NET नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) क्वालीफाई करना होगा।

नोट- आपको बता दें कि यूपी की योगी सरकार ने TET के बाद भी 60 अंकों की एक लिखित परीक्षा अनिवार्य कर दी गई है। जबकि 40 अंक शैक्षिक योग्यता के लिए होंगे।

बीएड करने के बाद क्या करें

बीएड पूरा करने के बाद, आपके पास निजी और साथ ही सरकारी स्कूलों में अच्छा वेतन पैकेज के साथ नौकरी पाने के लिए बहुत कुछ है। यह वेतन उस पद पर निर्भर करता है जिस पद पर आप स्कूल में रहते हैं। यदि आप आर्थिक रूप से मजबूत हैं और स्कूल चलाने के लिए सक्षम हैं, तो आप अपना स्वयं का स्कूल भी खोल सकते हैं। शुरुआत में, आप एक छोटे से स्कूल खोल सकते हैं बैंक नए स्कूलों की स्थापना के लिए भी वित्त करते हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस क्षेत्र में उच्चतर अध्ययन कर सकते हैं। मास्टर ऑफ एजुकेशन (एमएड) स्नातकोत्तर उच्च विशेष पाठ्यक्रम है, जो छात्र बी एड पूरा होने पर आगे बढ़ सकते हैं। आप एम.एड. के पूरा होने के बाद भी पीएचडी कर सकते हैं।

Saturday, February 8, 2020

बलात्कार एक मानसिक रोग

किसी बलात्कारी की निंदा करके अपने आप को ज्यादा गौरवान्वित महसूस मत करना आप मे ओर बलात्कारी मे फर्क इतना है कि आप ये कुकृत्य करने की हिमत नही जुटा सकते बलात्कारी ने हिमत जुटा ली अपने अंदर एक बार झांक के देखना की आप जब बाजार जाते हो तो महिलाओं की तरफ कैसे देखते हो और क्या सोचते हो असल मे आज महिला सिर्फ घर की औरत दिखती है बाकियों को ऐसे देखते है जैसे मांस की तरफ कुत्ता देखता हो कोई 1 प्रतिशत आदमी ही सायेद इस बीमारी से अछूता है बाकी सब का यहि हाल है मेरी बात से आपको गुस्सा आता है तो जान लो आपके अंदर ये बीमारी है वरना सोने को लोहा कहने से क्या फर्क पड़ेगा वो सोना ही रहेगा
👏🏻