Monday, November 25, 2019

गाय की व्यथा

कुछ दिन पहले की बात है मे पैदल कही जा रहा था तो मैने सुना कि एक गाय और उसका बछड़ा कुछ बोल रहे थे आपस मे मेने सोचा क्यों न रुक के सुना जाय ये क्या बात कर रहे है गाय की आंखों से आंसू गिर रहे थे और बछड़ा अपनी माँ से पूछ रहा था कि माँ मे कल एक घर में गया था मुझे कुछ चारा दिख गया था मुझे बहुत भूख लगी थी और फिर मेने उस घर से एक दिन आपस मे घर वाले बात कर रहे थे कि गाय हमारी माता समान होती है तो मैने सोचा इस घर मे कोई रोक टोक नही तो मे चारा खाने लगा पर मा पीछे से एक महिला आयी और वो मुझे लाठियों से पीटने लगी और गाली देने लगी ऐसा क्यों हुवा मा क्या वो महिला पागल थी गाय के अब भी आंसू गिर रहे थे और वो अपने बछड़े को चूमने लग गयी आंसू तो मेरे भी गिर रहे थे पर कुछ बोल न सका अगर बोलता तो वे चुप हो जाते मे सुनता रहा गाय बोली नही बेटा वो महिला पागल नही थी तू किसी के घर मत जाना जहा जाएगा वही ऐसा ही होगा आगे से ध्यान रखना किसी के घर मत जाना जो सूखे पते गले सड़े यहाँ जो कचरा डालते है खा लिया कर बछड़ा बोला मा आप क्या बोल रही हो पर आप उनकी माँ जैसी हो गाय बोली बेटा इंसान बिना मतलब के अपनी छोटी अंगुली भी नही हिलाता बेटा जो हमको माता कहते है वही हमारा सबसे बड़ा रोग है अच्छा मुझे ये बता उस घर मे ओर गाय थी बछड़ा बोला नही मा वहा दो भैंस थी एक बकरी थी और एक घोड़ा था और वो मस्ती से अपना चारा खा रहे थे माँ ने कहा बेटा तुझे पता है कि वो सब अंदर ओर हम बाहर कैसे है बछड़ा बोला कैसे मा गाय बोली कि बेटा इंसान उनको माता नही मानता भैंस का दूध हम से ज्यादा है बछड़ा बोला मा तेरा दूध ज्यादा क्यों नही गाय बोली बेटा पहले भैंस का भी ज्यादा नही थी इंसान ने भैंस की नस्ल को सुधार लिया और हम पर ध्यान नही दिया इसिलये आज हम बाहर ओर भैंस अंदर है बछड़ा बोला कि माँ तो अब ये भैंस को माता क्यों नही कहते हमको क्यों पकड़ रखा है गाय बोली बेटा इंसान से बड़ा दिमाग का कोई जीव नही ओर इंसान से बड़ा अंध्विश्वास वाला भी कोई नही बेटा इंसान सिर्फ मूर्तियों को महत्व देता है जो जीवित है उसको नही तुझे पता है बेटा जिस घर मे तुझे मार पड़ी उस घर मे वो गाय की फ़ोटो रखते है पर जीवित गाय उनको पसन्द नही तो माँ हम ओर जीवो के बराबर कब होंगे क्या पूरी पृथ्वी पर हमारी ऐसी ही दशा है गाय बोली नही बेटा सिर्फ भारत मे हम को हमारे लोगो ने ही गुलाम बना रखा है तुझे पता है बेटा अगर ये हमको माता कहना बन्द कर दे तो हमारी जिंदगी सुधर सकती है बेटा हमारी रोज भूखी प्यासी बीमारियों से मृत्यु होती है बेटा आगे मत पूछना ऐसा सवाल हमारे पास रोने के अलावा कुछ नही ओर वो चुप हो गए मे भी स्तम्भ रह गया आपको सायेद ये एक टाइम पास कहानी लगे पर सच यही है कभी सब कुछ भूल कर किसी अवारा गाय के पास बैठना आपको उसका दर्द महसूस हो जाएगा आखिर क्यों हम ये ढोंग कर रहे है घर मे गाय की पूजा करते हो और जीवित आती है तो पिटाई करते हो कम से कम माता कहना तो बन्द करो इतना आदर उनको नही चाहिय सब जीव अपना पेट भर लेते है सिर्फ गाय को छोड़ कर सोचना जरूर की गाय की ये हालत माता कहने से है या ऐसे ही
Navindraosho happy life

No comments:

Post a Comment