संसार का सारा गणित यह है: पकड़ो, छूट न जाए!
और प्रेम का सारा गणित यह है कि छोड़ दो,
क्योंकि जिन्होंने पकड़ा उनका छीन लिया गया है। जिन्होंने छोड़ दिया, उनका कोई छीनेगा कैसे? इधर तुम देते हो--वस्तुतः तुम जो देते हो उसी के तुम मालिक हो।
इस सूत्र को हृदयस्थ कर लो। कंठस्थ तो तुम कर सकोगे, उससे कुछ सार नहीं। हृदयस्थ कर लो!
जो तुम देते हो उसी के तुम मालिक हो। जो तुम पकड़ते हो उसके तुम गुलाम। जिसे तुम्हें देने की हिम्मत नहीं उसके तुम मालिक कैसे हो सकते हो?
प्रेम तुम्हें मालिक बनाता है।
अजहुँ चेंत गवार
No comments:
Post a Comment