स्मृति,विचार और समझ में फर्क:
यह फर्क बहुत बडा है पर शायद ही किसीका ध्यान इसकी तरफ आता है।
हम सबका जीवन स्मृतियों से चलता है।ये स्मृतियां एक ही नहीं, अनेक जन्मों की हो सकती हैं।होती ही हैं।
हम भी रागद्वेष और उतावलेपन के वश में होते हैं।
जब हम किसी समझ रखनेवाले के संपर्क में आते हैं तब हमारी आदत तो वैसी ही पडी होती है स्मृति ग्रस्त रहकर रागद्वेष पूर्वक प्रतिक्रिया करते रहने की,करीब करीब पूरा जीवन इसीमें निकल जाता है लेकिन जब कभी हम समझ रखनेवाले को सुनते हैं,पढते हैं तब विचार करते हैं।
यह विचार बहुत महत्वपूर्ण है।यही स्मृति और समझ के बीच की कडी है।यहां स्पष्टता की जरूरत भी पडती है।अगर हम स्पष्टता पूर्वक विचार कर सकते हैं तो हम समझ के क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं बजाय स्मृति ग्रस्त बने रहकर मात्र रागद्वेष पूर्वक प्रतिक्रिया ही करते रहने के।
वह हमारा जीवन बन चुका है।इसलिए इसे समझना अनिवार्य है।
जो लोग समझ रखते हैं उनके सानिध्य में रहना बडा सहायक है।मेरा मित्र अक्सर कहता-जीवन में तीन चीजें सबसे ज्यादा जरूरी हैं।
पहली चीज जो जरूरी है वह है-समझ।दूसरी जरूरी चीज-समझ।तीसरी जरूरी चीज -समझ।
समझ,समझ,समझ तीनों एक ही है।'
तात्पर्य पूरा जोर समझ पर है तब हम केवल स्मृतियों पर आधारित जीवन ही नहीं जीते रहते।ऐसा जीवन यांत्रिक है।कुछ पढा,सुना और चल पडे।सब कुछ यंत्रवत् होता रहता है।
'ईश्वर:सर्वभूतानां हृद्देशैर्जुन तिष्ठति।भ्रामयन्सर्वभूतानि यंत्रारुढानि मायया।'
उस परम शक्ति की उपस्थिति में हमारा जीवन आगे से आगे स्वतः चलता रहता है-यंत्रवत्।इसमें निमित्त बनती है स्मृति।यही मुख्य कडी है।
यह वह स्मृति नहीं है जो अर्जुन कहता है-अब मैं स्मृति को उपलब्ध हो गया।अब मुझे याद आ गया,समझ में आगया।'
यह आ जाय तब तो कहना ही क्या है।कहने का अर्थ है हम रागद्वेष, क्रोधघृणायुक्त स्मृतिग्रस्त जीवन न जीते रहें।सही समझ विकसित करें विचारपूर्वक।
किसीको अति लग सकती है।वह इसे प्रज्ञावाद कह सकता है।प्रज्ञावाद उस सिद्धांत को कहते हैं जिसमें मनुष्य को अपना काम हमेशा अपनी प्रज्ञा के अनुसार करना चाहिए।
इसे बुद्धि वाद कहा जा सकता है फिर भी संदेश पूरा नहीं जाता क्योंकि बुद्धि अनेक तरह से कार्य कर सकती है।प्रज्ञा सही शब्द है।
बुद्धि का स्थान मस्तिष्क है जो यंत्रवत् कार्य करता है जिसमें स्मृतियां हावी रहती हैं।प्रज्ञा का स्थान हृदय है उसमें समझ या सत्य के अनुभव की प्रधानता रहती है।
हर आदमी प्रायः सोचता है अब वह मस्तिष्क से सोच रहा है या हृदय से इसका फर्क रहता है।मस्तिष्क में बुद्धि के साथ अहं जुडा होता है,हृदय में स्वयं के साथ समझ या समझ के साथ स्वयं जुडा होता है।इसलिए कहा जाता है स्वयं सोचें,स्वयं पता लगायें बजाय अहंबुद्धि को बीच में लाये।उसका काम भटकाना ही है।न भी भटकाये तब भी वह सत्य को स्पष्ट समझने में सहायक नहीं होती।
"Intelligence is much greater than intellect ,for it is the integration of reason and love;but there can be intelligence only when there is self-knowledge, the deep understanding of the total process of oneself."
बुद्धि स्वयं से भगाती है,परनिर्भर करती है।समझ स्वयं में लाती है,स्वयं को सुलझाती है,आत्मनिर्भर करती है।स्वयं को समझने वाला ही सर्वतंत्र स्वतंत्र हो सकती है।
आशय है-आप स्वयं हृदय में रहकर,हृदयरुप होकर जानें। उसीमे सही समझ और सही सामर्थ्य कार्य करती है।
"To be as the Self in the heart is supreme wisdom."
यह प्रज्ञा है।प्रज्ञा,समझ से भी ऊंची चीज है।उसे ब्रह्मस्वरूप कहा गया।
'प्रज्ञानं ब्रह्म।'
समझ को हम विवेक कह सकते हैं तब स्मृति,विचार और विवेक का फर्क समझना रहेगा।सिर्फ स्मृति के आधार पर यंत्र के समान चलते रहना अधूरी बात है।फिर सही झूठ का पता नहीं चलता।बाद में पश्चाताप होता है।इसकी नौबत आये ही क्यों यदि आदमी विवेक से काम ले।
सीधे विवेक से काम लेना भी मुश्किल है।रागद्वेष पूर्ण स्मृतिग्रस्त चित्त में विवेक का उदय होना करीब करीब असंभव जैसा है।
फिर भी निराश होने की बात नहीं।आज भी सही समझ रखनेवाले लोग हैं,प्रेरक-मार्गदर्शक पुस्तकें हैं।हम उनसे सही चीज जान सकते हैं।उन्हें पढें,सुनें और विचार करें तो विवेक का उदय हो सकता है।
यही विवेक जब आत्मानात्मविवेक के रुप में इस्तेमाल होता है तब अपने प्रज्ञास्वरुप के जागरण में ले आता है जो आत्मा है(सेल्फ)।
तब आप हृदय में स्वबोध,आत्मबोध की तरह रहते हैं।जगत् उन्हें प्रज्ञावृद्ध,ज्ञानवृद्ध की तरह जानता है।वह शरीर से बच्चा भी हो सकता है सनकादि की तरह मगर वहां पूरी समझ काम करती है।
उसकी पहचान रखनेवाला उसे कोरा प्रज्ञावाद कहकर टाल नहीं सकता कि यह क्या मजबूरी हुई कि हम हमारा हर कार्य अपनी प्रज्ञा के अनुसार विचारपूर्वक करें।
जबकि ऐसी कोई मजबूरी है तो वह शुभ है उसका स्वागत करना चाहिए।केवल रागद्वेष युक्त स्मृतिग्रस्त जीवन तो सब जी ही रहे हैं मगर उससे क्या हो रहा है?
"हे अर्जुन!संसार में इच्छा और द्वेष से उत्पन्न हुए सुखदुखादि द्वंद्वरुप मोह से संपूर्ण प्राणी अति अज्ञानता को प्राप्त हो रहे हैं।।
'इच्छाद्वेषसमुत्थेन द्वंद्वमोहेन भारत।
No comments:
Post a Comment